Vitamin D Deficiency Impacts Fertility Health in Hindi: विटामिन डी शरीर की लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन डी, शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। इससे हड्डियों का विकास होता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसके अलावा, विटामिन डी हार्ट हेल्थ और पाचन के लिए भी बहुत जरूरी होता है। जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, तो इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। साथ ही, जोड़ों और हड्डियों में दर्द की दिक्कत भी बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, आपको बता दें कि विटामिन डी आपके प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। शरीर में विटामिन डी की कमी, फर्टिलिटी को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। विटामिन डी की कमी होने पर सिर्फ महिलाओं की ही नहीं, पुरुषों की फर्टिलिटी या प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ सकता है। आइए, जानते हैं विाटमिन डी और फर्टिलिटी में संबंध-
विटामिन डी की कमी का महिलाओं की फर्टिलिटी पर क्या असर पड़ता है?
रिसर्च के अनुसार अगर किसी महिला के शरीर में विटामिन डी का स्तर पर्याप्त नहीं है, तो इस स्थिति में कई तरह की जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। विटामिन डी की कमी महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर असर डालता है। जिन महिलाओं के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, उन्हें गर्भधारण करने में दिक्कत हो सकती है। वहीं, जिन महिलाओं के शरीर में विटामिन डी पर्याप्त रूप से होता है, उनकी फर्टिलिटी हेल्दी बेहतर रहती है। इतना ही नहीं, विटामिन डी की कमी आपकी गर्भावस्था को भी प्रभावित कर सकती है। विटामिन डी की कमी होने पर समय से पहले जन्म होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसके अलावा, बच्चे का वजन भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें- फर्टिलिटी खराब कर देती हैं लाइफस्टाइल से जुड़ी ये 5 गलतियां, महिला-पुरुष दोनों पर पड़ता है असर
विटामिन डी की कमी का पुरुषों की फर्टिलिटी पर क्या असर पड़ता है?
रिसर्च के अनुसार विटामिन डी की कमी सिर्फ महिलाओं की नहीं, पुरुषों की प्रजनन क्षमता को भी बुरी तरह से प्रभावित करती है। आपको बता दें कि विटामिन डी की कमी पुरुषों की खराब स्पर्म क्वालिटी से जुड़ा हो सकता है। यानी जब पुरुषों के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, तो स्पर्म क्वालिटी या स्पर्म काउंट कम हो सकते हैं। यह शुक्राणुओं की गतिशीलता को भी प्रभावित कर सकता है। वहीं, अगर पुरुषों की शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी होता है, तो यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इससे प्रजनन क्षमता भी बेहतर रहती है।
इसे भी पढ़ें- फर्टिलिटी में सुधार के लिए महिलाएं रोज लें ये 10 पोषक तत्व, जानें कौन-कौन से फूड्स करें डाइट में शामिल
शरीर में विटामिन डी के लिए क्या करें?
- पर्याप्त रूप से विटामिन डी लेने के लिए आपको सूर्य के प्रकार में जरूर समय बिताना चाहिए। सूरज की रोशनी, विटामिन डी का सबसे बेहतरीन स्त्रोत है। इससे आपको विटामिन डी मिलेगा और आपकी हेल्थ भी सही रहेगी।
- विटामिन डी की प्राप्ति के लिए आप समुद्री भोजन का सहारा ले सकते हैं। फैटीयुक्त मछली में विटामिन डी पर्याप्त होता है। इसके लिए आप सैल्मन, ट्यूना और सीप को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- इनके अलावा, संतरे के रस, अनाज, दही और टोफू में भी विटामिन डी की मात्रा अधिक होती है।