मुंहासे दूर करने के लिए चेहरे पर लगाएं दालचीनी, जानें इस्तेमाल के तरीके

Ways To Use Cinnamon For Acne: चेहरे पर से पिंपल्स को दूर करने के लिए इस तरीके से लगाएं दालचीनी। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मुंहासे दूर करने के लिए चेहरे पर लगाएं दालचीनी, जानें इस्तेमाल के तरीके

Ways To Use Cinnamon For Acne: हेल्दी स्किन की अधिकतर लोगों को काफी पसंद होती है। लेकिन एक्ने और पिंपल्स की समस्या चेहरे की खूबसूरती को कम करने के साथ स्किन से ग्लो भी छिन लेती है। कई लोग स्किन की देखभाल करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार स्किन पर मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में चेहरे से एक्ने की समस्या को दूर करने के लिए किचन में मौजूद दालचीनी का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। दालचीनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। दालचीनी एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर होती है। ये स्किन की कई समस्याओं को आसानी से दूर करती हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर दालचीनी किस तरह लगाएं।

दालचीनी और शहद

दालचीनी और शहद स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच तेजपत्ते का पाउडर, 2 चम्मच शहद और कच्चा दूध जरूरत के अनुसार लेकर मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरीरे से दालचीनी लगाने से पिंपल्स दूर होने के साथ स्किन की कई समस्याएं आसानी से दूर होगी।

दालचीनी और नींबू का रस

दालचीनी और नींबू का रस पिंपल्स को आसानी से दूर करता है। इनका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच दालचीनी पाउडर में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस लेकर मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा लें। ये मिश्रण लगाने से पिंपल्स दूर होने के साथ स्किन ग्लोइंग भी बनेगी।

pimple skin

दही और दालचीनी

दही चेहरे को ठंडक देकर पिंपल्स की समस्या को आसानी से दूर करेगी। दही में मौजूद गुण स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करेंगे। इनका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच दालचीनी पाउडर में 1 चम्मच दही को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 5 से 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरह से चेहरे पर दालचीनी लगाने से स्किन की रंगत में भी सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें- बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं ये ड्रिंक, डायटीशियन से जानें रेसिपी

नारियल तेल और दालचीनी

नारियल तेल और दालचीनी पिंपल्स को दूर करने के साथ दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। इन दोनों का इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच दालचीनी पाउडर और 1 चम्मच नारियल तेल लेकर दोनों क मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगा के रखें। इस तरह से दालचीनी चेहरे पर लगाने से स्किन को पोषण मिलने के साथ पिंपल्स की समस्या कम होगी। लेकिन ध्यान रखें, जिनकी स्किन ऑयली है। उन्हें इस तरह से दालचीनी लगाने से बचना चाहिए।

दालचीनी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन ध्यान रखें अगर चेहरे पर कोई ट्रीटमेंट कराया हो, तो ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करें। चेहरे पर दालचीनी लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।   

All Image Credit- Freepik

Read Next

चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं अनार के छिलके का पाउडर, बढ़ेगा ग्लो और सॉफ्टनेस

Disclaimer