Homemade Scrubs for Pimples: चेहरे पर पिंपल्स स्किन की खूबसूरती को कम करते हैं। कई लोग पिंपल्स को कम करने के लिए चेहरे पर कई तरह की कॉस्मैटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार स्किन को सूट भी नहीं करते हैं। ऐसे में स्किन पर से पिंपल्स को दूर करने के लिए कई लोग कई तरह के मास्क को भी चेहरे पर लगाते है। लेकिन आपको बता दें चेहरे पर मास्क लगाने से पहले चेहरे की अंदरूनी सफाई करना बेहद जरूरी होता है। चेहरे की अंदरूनी सफाई करने के लिए आप स्किन पर माइल्ड स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्क्रब माइल्ड होने के साथ स्किन को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। आइए जानते हैं इन स्क्रब के बारे में।
1. दही और सूजी का स्क्रब
सामग्री
2 चम्मच दही
1 चम्मच ओट्स का पाउडर
1 चम्मच सूजी
1 चुटकी हल्दी
1 नींबू का रस
बनाने का तरीका
इस स्क्रब को बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अब इस स्क्रब को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। ध्यान रखें जहां चेहरे पर पिंपल हैं वहां मसाज न करें। 5 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये स्क्रब पिंपल्स को कम करने के साथ ब्लैकहेड्स की समस्या को भी दूर करेगा।
2. ग्रीन टी का स्क्रब
सामग्री
1 कप पानी
2 से 3 टी बैग्स
1 चम्मच चीनी
नींबू के रस की कुछ बूंदे
बनाने का तरीका
इस स्क्रब को बनाने के लिए गर्म पानी में टी बैग्स भिगने के लिए रखें। पानी का रंग बदलने पर अब इसमें चीनी और नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। अब इस स्क्रब को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। इस स्क्रब से पिंपल्स कम होने के साथ स्किन भी ग्लोइंग बनेगी।
3. कॉफी स्क्रब
सामग्री
1 चम्मच कॉफी
1 चम्मच दही
बनाने का तरीका
ये स्क्रब बनाने के लिए दोनों सामग्री को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट कैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। पिंपल्स के ऊपर मसाज करने से बचें। 5 मिनट मसाज करने के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये स्क्रब स्किन से एक्सट्रा ऑयल हटाकर चेहरे पर पिंपल्स होने से रोकेगा।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को रोज ब्रेड जैम खिलाने के हो सकते हैं ये 5 नुकसान
ये सभी स्क्रब स्किन के लिए फायदेमंद है। लेकिन ध्यान रखें चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। साथ ही अगर आपने स्किन पर कोई ट्रीटमेंट कराया हैं, तो स्क्रब लगाने से पहले ब्यूटी एक्सपर्ट से अवश्य सलाह लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version