दांतो का पीलापन साफ करने में मददगार है स्ट्रॉबेरी, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Strawberries For Cleaning Teeth: स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाला मैलिक एसिड एंजाइम दांतो को साफ रखने में मदद कर सकता है। जानें इस्तेमाल का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतो का पीलापन साफ करने में मददगार है स्ट्रॉबेरी, जानें कैसे करें इस्तेमाल

पूरे शरीर की सफाई के साथ दातों की सफाई करना भी बेहद जरूरी है। चमकदार दांत चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। लेकिन वहीं दांतो के पीलेपन के कारण कई लोग कॉन्फिडेंस की कमी भी महसूस करने लगते हैं। अक्सर खानपान में बदलाव और दातों की देखभाल न करना दातों के पीलेपन का कारण बनने लगता है। ऐसे में बरसों से अपनाए जा रहे घरेलू नुस्खे जैसे कि नमक-तेल या बेकिंग सोडा फायदेमंद हो सकते हैं। इसी प्रकार स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करना भी दातों के लिए असरदार माना जाता है। यह दातों की गंदगी साफ करने और पीलेपन की समस्या से छुटकारा देने में असरदार मानी जाती है। लेकिन इसके लिए जरूरी है स्ट्रॉबेरी का सही तरीके से इस्तेमाल करना। तो चलिए आज इसी विषय पर बात करते हुए जानते हैं कि दातों से पीलापन हटाने के लिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल कैसे करना है।

strawberry for teeth

पहले समझिए दातों के लिए स्ट्रॉबेरी कैसे फायदेमंद है (Strawberry Benefits For Teeth Whitening In Hindi)

स्ट्रॉबेरी में मैलिक और सिट्रिक दोनों प्रकार के एसिड पाए जाते हैं, जो दातों पर नैचुरल इनेमल व्हाईटनर का काम करते हैं। यह दातों की गंदगी साफ करके दातों को चमकदार बनाए रखने में फायदेमंद हो सकते हैं। इस रसीले फल में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दातों को मजबूती देने और साफ रखने में मदद कर सकते हैं। 

स्ट्रॉबेरी से दांत कैसे साफ करें (How To Use Strawberry For Teeth Whitening)

स्ट्रॉबेरी से दांत साफ करने के लिए आप इन्हें इन खास तरीको से इस्तेमाल कर सकते हैं -

 1. स्ट्रॉबेरी और बेकिंग सोडा 

 स्ट्रॉबेरी - 2 

बेकिंग सोडा - आधा चम्मच

पानी - जरूरत अनुसार

एक बाउल में 2 स्ट्रॉबेरी को क्रश करके डालें, इसकी जगह आप स्ट्रॉबेरी के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अगले स्टेप में इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा और जरूरत अनुसार पानी मिलाकर पेस्ट तैयाक कर लें। अब इस पेस्ट को टूथ ब्रश या उंगली की सहायता से दातों पर मसाज करें। इसे कम से कम 3 मिनट तक दातों पर लगाए रखें।

इसे भी पढ़े- क्यों पीले हो जाते हैं दांत? इन उपायों से दूर करें दांतों का पीलापन

कैसे फायदेमंद है 

स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंजाइम दांतो पर जमा पीलापन निकालने में मदद कर सकता है। वहीं बेकिंग सोडा भी दातों के लिए फायदेमंद माना जाता है। दा जर्नल ऑफ अमेरिकन एसोसिएशन के मुताबिक दातों की गंदगी साफ करने के लिए बेकिंग सोडा असरदार हो सकता है।  यह दातों पर जमी गंदगी को हटाकर चमक लाने में मदद कर सकता है।

2.  स्ट्रॉबेरी और नारियल का तेल 

स्ट्रॉबेरी - 2 

नारियल का तेल - आधा चम्मच

स्ट्रॉबेरी को नारियल तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना भी दातों के लिए फायदेमंद हो सकता है। पेस्ट तैयार करने के लिए 2 स्ट्रॉबेरी को क्रश करके आधा चम्मच नारियल तेल के साथ मिलाएं। अब टूथ ब्रेश की सहायता से यह पेस्ट दातों पर लगाएं। इसे दातों पर 2 तक अच्छे से मसाज करें।

 इसे भी पढ़े- दांतों का पीलापन मिटाने के लिए अपनाएं ये 4 आयुर्वेदिक उपाय, दांतों में आएगी चमक

कैसे फायदेमंद है 

नारियल तेल और स्ट्रॉबेरी का मिक्सचर दातों से गंदगी साफ करने में मदद कर सकता है। नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड दातों को एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल इफेक्ट देने में मदद करचते हैं। यह दातों पर चमक लाने के साथ दातों की समस्याओं में भी असरदार हो सकता है।

3. डाइट में शामिल करें स्ट्रॉबेरी 

दातों पर इस्तेमाल करने के साथ स्ट्रॉबेरी डाइट में शामिल करना भी फायदेमंद हो सकता है। स्ट्रॉबेरी को सलाद या स्मूदी के रूप में सेवन करें, जिससे शरीर को भी इसके आवश्यक तत्व मिल सके। 

इन तरीको के इस्तेमाल से दातें के पीलेपन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल करें।

 

Read Next

पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर करता है अदरक, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer