दांतों का पीलापन मिटाने के लिए अपनाएं ये 4 आयुर्वेदिक उपाय, दांतों में आएगी चमक

How to Get Rid Teeth Yellowness: अगर आपके दांतों में पीलापन जमा है, तो आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से इसे हटा सकते हैं। दांतों में चमक ला सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
दांतों का पीलापन मिटाने के लिए अपनाएं ये 4 आयुर्वेदिक उपाय, दांतों में आएगी चमक

Ayurvedic Remedies for Teeth Yellowness in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए ओरल हेल्थ का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि जब ओरल हेल्थ को नजरअंदाज किया जाता है, तो कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसमें दांतों का पीलापन भी शामिल हैं। जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक ओरल हेल्थ पर ध्यान नहीं देता है, सही तरीके से दांतों की सफाई नहीं करता है, तो उसके दांतों पर पीलापन जमा हो सकता है। दांतों पर जमा पीलापन आपको लोगों के बीच में शर्मिंदगी का कारण बन सकता है। ऐसे में अकसर लोग दांतों की सफाई करवाते हैं, लेकिन दांतों पर दोबारा से पीलापन जमा हो सकता है। इसलिए अपने दांतों के पीलेपन को हमेशा के लिए हटाने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं। इन आयुर्वेदिक उपायों की मदद से आपके दांतों और मसूड़ों की सफाई होगी। दांतों सफेद और चमकदार बनेंगे, साथ ही कीटाणुओं और बैक्टीरिया से भी बचाव होगा।

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय- Ayurvedic Remedies for Teeth Yellowness in Hindi

1. ऑयल पुलिंग

मुंह में तेल डालकर कुल्ला करने की प्रक्रिया को ऑयल पुलिंग के रूप में जाना जाता है। ऑयल पुलिंग को आयुर्वेद में काफी अच्छा माना जाता है। ऑयल पुलिंग करने से मसूड़ों और दांतों की सफाई होती है। साथ ही कीटाणु और बैक्टीरिया भी नष्ट होते हैं। अगर आपके दांतों पर पीलापन जमा है, तो आप ऑयल पुलिंग कर सकते हैं। ऑयल पुलिंग करने से मुंह से छाले भी कम हो सकते हैं। ऑयल पुलिंग करने के लिए आप नारियल या तिल का तेल लें। इसे अपने मुंह में रखें और 15-20 मिनट तक मुंह में घुमाएं। इसके बाद तेल को थूक दें। इससे मुंह में जमा सारे कीटाणु बाहर निकल जाते हैं और ओरल हेल्थ में सुधार हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्यों पीले हो जाते हैं दांत? इन उपायों से दूर करें दांतों का पीलापन

2. नीम और बबूल की टहनियां

आयुर्वेद में नीम और बबूल को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। नीम और बबूल का उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा दांतों के पीलेपन को हटाने के लिए भी आप नीम और बबूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। दांतों के पीलेपन को हटाने के लिए आप नीम और बबूल की टहनियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नीम या बबलू की टहनी लें। अब आप इसे अपने दांतों से चबाएं और फिर लार को थूक दें। इससे अपने दांतो पर ब्रश करें। दांतों के पीलेपन को निकालने के लिए आप दिन में 1-2 बार इससे ब्रश कर सकते हैं। 

3. त्रिफला का पाउडर

आप अपने दांतों के पीलेपन को निकालने के लिए त्रिफला पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप त्रिफला पाउडर को पानी में उबालें। जब यह पानी आधा रह जाए, तो गैस बंद कर दें। फिर इस पानी को गुनगुना होने दें। इसके बाद आप त्रिफला के पानी से अपने मुंह की सफाई कर सकते हैं। इससे दांतों का पीलापन कम होगा, साथ ही बैक्टीरिया और कीटाणु भी नष्ट होंगे। त्रिफला का पाउडर ओरल हेल्थ को हेल्दी बनाए रखने के लिए काफी अच्छा हो सकता है।

4. लौंग और दालचीनी पाउडर

दांतों के पीलेपन को निकालने के लिए आप लौंग और दालचीनी के पाउडर का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप लौंग, दालचीनी, मुलेठी, सूखे पुदीन के पत्तों का पाउडर लें। इसमें सेंधा नमक मिक्स कर लें। अब इस पाउडर से अपने दांतों की सफाई करें, इससे दांतों में चमक आएगी। इसके लिए आप अपने हाथ पर इस पाउडर को रखें। इसे अपने ब्रश पर लगाएं और इसके बाद दांतों को साफ करें। फिर पानी से मुंह को अच्छी तरह से साफ कर लें। इससे दांत नैचुरली सफेद बनेंगे। अगर आपको सेंसिटिविटी की दिक्कत है, तो यह पाउडर फायदेमंद हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- दांतों का पीलापन दूर करने में सरसों का तेल है मददगार, आजमाएं ये 5 तरीके

अगर आपके दांतों पर भी पीलापन जमा है, तो आप इन आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं। लेकिन अगर तमाम कोशिशों के बाद भी आपके दांतों का पीलापन नहीं निकल रहा है, तो आपको एक बार दांतों के डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करना चाहिए। 

 

Read Next

करी पत्ते के लेप और रस से दूर हो सकती हैं शरीर की ये 5 समस्याएं, आयुर्वेदाचार्य से जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer