अनार खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में तो आपने कई बार पढ़ा-सुना होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आप अनार को अपने स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकते हैं। जी हां, अनार हमारी स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। अनार ना सिर्फ शरीर में खून बढ़ाता है, बल्कि त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने का काम भी करता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो त्वचा में कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। अनार में मौजूद तत्व त्वचा को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ये त्वचा को साफ करके पिंपल्स और पिगमेंटेशन की समस्या को दूर करता है। अनार के इस्तेमाल से आप हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं। आज हम जानेंगे कि आप अपने स्किन केयर रूटीन में अनार को किन तरीकों से शामिल कर सकते हैं (How to use pomegranate for skin) -
चेहरे पर इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करें अनार (4 Ways To Use Pomegranate For Skin)
स्किन के लिए अनार का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। आप हेल्दी-ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अनार को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
टॉप स्टोरीज़
अनार से बनाएं क्लींजर (Use Pomegranate As Cleanser)
स्किन के लिए अनार एक नेचुरल क्लींजर का काम करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा पर बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं। ये चेहरे पर पिंपल्स और फुंसी की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही यह त्वचा की जलन को कम करने में भी मदद करता है। चेहरे के एक्ने से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अनार को पीसकर, इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर क्लींजर की तरह इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो-तीन बार करें, पिंपल्स और पिंपल्स के निशान दूर करने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में होंठों को बनाएं गुलाबी, अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
अनार से बनाएं स्क्रब (Use Pomegranate As Scrub)
आप अनार को स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अनार के दानों को दरदरा पीस लें। अब इसमें चावल का आटा मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर, हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इस स्क्रब के इस्तेमाल से आपकी स्किन एक्सफोलिएट होगी और चेहरा साफ-बेदाग नजर आएगा।
अनार से बनाएं फेस पैक (Use Pomegranate As Face Pack)
चेहरे पर अनार लगाने से स्किन में कोलेजन बनाने में मदद मिलती है। इससे झुर्रियों की समस्या दूर होती है और त्वचा जवान बनाए रखने में मदद मिलती है। यूथफुल स्किन पाने के लिए अनार को शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके लिए अनार को पीसकर इसका पेस्ट बना लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर, अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद पानी से चेहरे को धो लें। इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपकी स्किन फ्रेश और निखरी हुई बनेगी।
अनार से बनाएं क्रीम (Use Pomegranate As Cream)
आप अनार से क्रीम बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा को नमी मिलेगी और चेहरा खिला-खिला नजर आएगा। इस क्रीम के इस्तेमाल से आपके चेहरे पर गुलाबी निखार आएगा। अनार से क्रीम बनाने के लिए अनार को पीस लें। फिर इसमें ताजी मलाई मिलाकर, अपने चेहरे पर लगाएं। हालांकि, बहुत ज्यादा क्रीम ना लगाएं, वरना आपका चेहरा चिपचिपा लगने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Milk Facial से चेहरे को बनाएं ग्लोइंग, इन स्टेप्स से करें घर पर ही फेशियल
अनार का इस्तेमाल आप अपनी स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए कर सकते हैं। अनार में मौजूद तत्वों से स्किन की कई समस्याएं दूर होती हैं। आप अनार में एलोवेरा जेल, चावल का आटा, शहद और मलाई मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।