गर्मियों में बालों पर सरसों का तेल कैसे लगाएं? जानें 3 तरीके

सरसों का तेल सेहत के साथ ही बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। आप गर्मी में भी सरसों का तेल लगा सकते हैं। गर्मी में बालों पर सरसों का तेल कैसे लगाएं?

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Apr 11, 2023 09:00 IST
गर्मियों में बालों पर सरसों का तेल कैसे लगाएं? जानें 3 तरीके

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Mustard Oil on Hair in Summer: प्राचीनकाल से ही बालों की मालिश करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। दादी-नानी भी बालों को मजबूत बनाने के लिए सरसों का तेल लगाने की सलाह देती हैं। सरसों के तेल में नैचुरल फैट होता है, जो बालों के लिए अच्छे कंडीशनर के रूप में कार्य करता है। इसके अलावा, सरसों का तेल बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। सरसों के तेल से बालों की मालिश करने से बालों के स्ट्रैंड को कोट और सील करने में मदद मिलती है। अगर आप नियमित रूप से बालों की सरसों के तेल से मालिश करेंगे, तो इससे बाल चमकदार और मुलायम बनेंगे। साथ ही, सरसों के तेल से बालों को झड़ने से रोकने में भी मदद मिलेगी। बालों पर सरसों का तेल लगाने से फ्रिजी, रूखे और बेजान बालों से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं, अगर आपका स्कैल्प ड्राई है, तो भी सरसों का तेल लगाना फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। ये गुण स्कैल्प की खराब स्थिति को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। सरसों का तेल बालों को गर्मी की वजह से होने वाली क्षति से भी बचाता है। इसलिए आप चाहें तो गर्मियों में भी बालों पर सरसों का तेल लगा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं गर्मियों में बालों पर सरसों का तेल कैसे लगाएं?

गर्मियों में बालों पर सरसों का तेल कैसे लगाएं?- How to Apply Mustard Oil on Hair in Summer in hindi

1. सरसों का तेल और नारियल का तेल 

गर्मियों में बालों पर सरसों के तेल में नारियल का तेल मिक्स करके लगाना फायदेमंद हो सकता है। नारियल के तेल से सिर को ठंडक मिलेगी। साथ ही, बालों में नमी भी बनी रहेगी। सरसों और नारियल का तेल, दोनों को मिक्स करके लगाने से बाल मुलायम और कोमल बनेंगे। साथ ही, बालों को पर्याप्त पोषण मिलेगा और इनकी ग्रोथ में भी मदद मिलेगी। इसके लिए आप समान मात्रा में सरसों और नारियल का तेल लें। अब इन दोनों को हल्का गर्म कर लें। इसके बाद इसे बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। इससे हेयर फॉलिकल्स मजबूत बनेंगे और बाल झड़ने से बचेंगे। आप सप्ताह में एक बार सरसों और नारियल के तेल को मिक्स करके लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में बालों पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे बाल बनेंगे मुलायम और दूर होगी खुजली

mustard oil with aloevera

2. सरसों का तेल और एलोवेरा

गर्मी के मौसम में बालों पर सरसों के तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर भी लगाया जा सकता है। इसके लिए आप 4-5 चम्मच सरसों का तेल लें। इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें और इसे अपने बालों पर लगा लें। एक घंटे बाद बालों को कैमिकल फ्री शैंपू से धो लें। इससे आपके सिर में ठंडक बनी रहेगी। साथ ही, बालों को मॉइश्चर भी मिलेगा। सप्ताह में 1-2 बार सरसों के तेल में एलोवेरा जेल मिक्स करके लगाने से हेयर फॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। सरसों के तेल में एलोवेरा मिलाकर लगाने से बाल जड़ से मजबूत बनेंगे और इनके विकास में भी मदद मिलेगी। एलोवेरा जेल बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है। सरसों का तेल और एलोवेरा जेल स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं को भी ठीक करने में सहायक हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बालों में सरसों का तेल लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, दूर रहती हैं कई हेयर प्रॉब्लम

3. सरसों का तेल और दही

गर्मियों में सरसों के तेल में दही मिलाकर बालों पर लगाने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। गर्मियों में धूप और पसीने की वजह से स्कैल्प इंफेक्शन होने लगता है। ऐसे में अगर आप सरसों के तेल में दही मिक्स करके लगाएंगे, तो इससे इंफेक्शन के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। दही में मौजूद गुण स्कैल्प इंफेक्शन को ठीक करने का काम कर सकते हैं। इसके लिए आप 4-5 चम्मच सरसों का तेल लें और इसमें दही मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर लगा लें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बाल मुलायम और खूबसूरत बनेंगे। साथ ही, बालों और स्कैल्प के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। 

Disclaimer