How To Use Mint Leaves For Acidity In Hindi: एसिडिटी की समस्या से लोग आए दिन परेशान रहते हैं। ज्यादा तेल-मसाला या जंक फूड खाना, जल्दी-जल्दी खाना खाना और खराब जीवनशैली की वजह से एसिडिटी हो सकती है। इसके अलावा, जो लोग ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन करते हैं, उन्हें भी यह समस्या हो सकती है। एसिडिटी होने पर खाना खाते ही सीने में जलन, खट्टी डकार और पेट में गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अधिकतर लोग इस समस्या से राहत पाने के लिए दवाइयों का सेवन शुरू कर देते हैं। लेकिन इनका ज्यादा सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आप एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, पेट के लिए पुदीने का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। पुदीने के पत्तियों में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस और एंजाइम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो पेट के संक्रमण से बचाव में मदद करते हैं। पुदीने की पत्तियों का सेवन करने से पेट को ठंडक मिलती है और सीने में जलन की समस्या कम होती है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि एसिडिटी होने पर पुदीना कैसे खाएं? पुदीने की पत्तियों का सेवन आप कई प्रकार से कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही 4 तरीके बता रहे हैं, जो एसिडिटी को दूर करने में आपकी मदद करेंगे -
एसिडिटी होने पर पुदीना कैसे खाएं? - How To Use Mint Leaves For Acidity In Hindi
खाली पेट पुदीने की पत्तियां चबाएं
सुबह खाली पेट पुदीने की पत्तियां चबाने से कई फायदे मिलते हैं। पुदीने में मेंथॉल होता है, जो पेट को ठंडा रखता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट में संक्रामक बैक्टीरिया को रोकने में मदद करते हैं। इससे पेट में दर्द, एसिडिटी, गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा, ये ओरल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं।
पुदीने की चाय
पुदीने की पत्तियों की चाय पीने से एसिडिटी की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। इससे शरीर का पीएच स्तर बैलेंस रहता है और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। इसके अलावा, ये खाना पचाने में मदद करती है। अगर आपको भी एसिडिटी की शिकायत है, तो सुबह दूध की चाय की जगह पुदीने की चाय का सेवन करें। इसके लिए एक गिलास पानी को गर्म करने के लिए गैस पर रख दें। फिर इसमें 4-5 पुदीने की पत्तियां डालकर उबाल लें। फिर छानकर इसका सेवन करें।
पुदीना छाछ
छाछ में पुदीने की पत्तियां डालकर पीने से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इससे आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है। यह पेट को ठंडा करता है और भोजन पचाने में मदद करता है। पुदीने की पत्तियां डाइजेस्टिव एंजाइमों को बढ़ावा देती हैं, जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: Clove for Acidity: एसिडिटी होने पर इस तरह करें लौंग का सेवन, मिलेगा फायदा
पुदीना और अजवाइन की चटनी
अगर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं, तो पुदीना और अजवाइन की चटनी बनाकर खा सकते हैं। अजवाइन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से पेट में गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसके लिए 5-6 कली लहसुन, एक चम्मच पुदीना और आधा चम्मच अजवाइन को एक साथ पीस लें। इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं, चटनी तैयार है। इसका सेवन करने से खाना पचाने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: एसिड रिफ्लक्स से बचने के लिए ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
इन तरीकों से पुदीने की पत्तियों का सेवन करके आप एसिडिटी की समस्या से जल्द राहत पा सकते हैं। साथ ही, आपको हल्का और सुपाच्य आहार लेना चाहिए और बाहर का खाने से बचना चाहिए।