Besan to Remove Facial Hair: बेसन से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे हटाएं? जानें 4 तरीके

Besan uses to remove facial hair in hindi: अगर आपके चेहरे पर अनचाहे बाल ज्यादा हो गए हैं, तो आप बेसन की मदद से इन्हें रिमूव कर सकते हैं। 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Jan 26, 2023 14:47 IST
Besan to Remove Facial Hair: बेसन से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे हटाएं? जानें 4 तरीके

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Gram Flour Uses to Remove Facial Hair in Hindi: महिलाओं के चेहरे और शरीर पर ज्यादा बाल नहीं होते हैं। उनके शरीर और चेहरे पर काफी महीने और हल्के बाल होते हैं, जो न के बराबर दिखाई देते हैं। लेकिन कई महिलाओं में हार्मोनल बदलावों की वजह से चेहरे पर मोटे और घने बाल उगने लगते हैं। ऐसे में वे अपने बालों को रिमूव करने के लिए तरह-तरह के क्रीम आदि का यूज करना शुरू कर देती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं चेहरे के अनचाहे बालों को निकालने के लिए ब्लीचिंग, वैक्सिंग या थ्रेडिंग का भी सहारा लेती हैं। लेकिन आप चाहें तो घरेलू उपायों की मदद से भी चेहरे के अनचाहे बालों को रिमूव कर सकती हैं। इसके लिए बेसन एक बेहतरीन घरेलू उपाय साबित हो सकता है। जी हां, बेसन का इस्तेमाल करने से आप अपने चेहरे के अनचाहे बालों को रिमूव (Besan to Remove Unwanted Hair in Hindi) कर सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए बेसन का उपयोग (Besan Uses to Remove Unwanted Hair in Hindi) कैसे करें?  

बेसन से चेहरे के अनचाहे बाल कैसे हटाएं?- Besan to Remove Unwanted Facial hair in hindi

1. बेसन और हल्दी

अगर आपके चेहरे पर अनचाहे बाल हो रहे हैं, तो आप बेसन और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप बराबर मात्रा में बेसन और हल्दी लें। अब इसमें गुलाब जल मिक्स करें। इसे अच्छी तरह से मिला लें और अब अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। फिर जब यह सूख जाए, तो हल्के हाथों से रगड़ें और गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आएगा, साथ ही धीरे-धीरे अनचाहे बाल भी रिमूव हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बेसन में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, निखर उठेगी त्वचा

besan and lemon for hair removal

2. बेसन और नींबू का रस

चेहरे के अनचाहे बालों को रिमूव करने के लिए आप बेसन और नींबू के रस का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें हल्दी पाउडर, गुलाब जल और नींबू का रस मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं और फिर अपने पूरे चेहरे पर लगा लें। 30-35 मिनट तक इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें, इसके बाद चेहरे की सर्कुलर मोशन में मसाज करें और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। चेहरे के अनचाहे बालों को निकालने के लिए आप बेसन और नींबू के पेस्ट को हफ्ते में 2 बार अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपको अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकता है।

3. बेसन और पपीता का गूदा

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए बेसन और पपीते का गूदा भी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें एलोवेरा जेल, बादाम का तेल और 1 बड़ा चम्मच पपीते का गूदा डालें। अब इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद उंगलियों की मदद से चेहरे पर उल्टी दिशा में रगड़ें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। आप इसे पेस्ट को सप्ताह में 2-3 बार अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर बेसन कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके जिनसे दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

unwanted hair

4. बेसन और मूंग का आटा

बेसन और मूंग का आटा भी चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप बेसन लें और इसमें मूंग दाल का आटा मिलाएं। अब इसमें गुलाब जल या नींबू का रस मिक्स करें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। फिर उंगुलियों की मदद से चेहरे से पेस्ट को धीरे-धीरे रिमूव करें और फिर सामान्य पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस पैक को सप्ताह में 3-4 बार अप्लाई कर सकते हैं। 

Disclaimer