अलसी के बीजों को बालों पर कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके जिनसे दूर होगी कई समस्याएं

Flax Seeds for Hair: बालों पर अलसी के बीज लगाने के कई फायदे होते हैं। आप अलसी के बीजों को कई तरीकों से बालों पर लगा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
अलसी के बीजों को बालों पर कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके जिनसे दूर होगी कई समस्याएं


How to Apply Flax Seeds on Hair: अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अलसी के बीजों को सेहत, त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आपको बता दें कि अलसी के बीजों में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा अलसी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। अलसी के बीजों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा अलसी के बीजों को त्वचा पर भी लगाया जा सकता है। बालों पर भी कई तरीकों से अलसी के बीजों को अप्लाई (Flax Seeds for Hair in Hindi) किया जा सकता है। अगर आप बालों पर अलसी के बीज लगाने के तरीकों (Ways to Apply Flax Seeds on Hair in Hindi) के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस लेख को पढ़ें। 

बालों पर अलसी के बीज कैसे लगाएं?- How to Apply Flax Seeds on Hair in Hindi

1. अलसी के बीजों का जैल लगाएं

आप अपने बालों पर अलसी के बीजों का जैल लगा सकते हैं। आप घर पर ही अलसी के बीजों का जैल बना सकते हैं। इसके लिए आप पानी को उबाल लें। इसमें अलसी के बीज डालें। अब इसे तब तक उबालते रहें, जब कि यह गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद इसे छान लें। अब ठंडा होने दें। इसके बाद आप इसे बालों पर सीधे तौर पर लगा सकते हैं। या फिर अलसी के बीजों से बने जैल में एलोवेरा, विटामिन ई कैप्सूल या बादाम का तेल मिक्स करके बालों पर लगा सकते हैं। नियमित रूप से बालों पर अलसी के बीजों का जैल लगाने से बालों मुलायम बनेंगे, साथ ही बालों की ग्रोथ भी अच्छी होगी। 

इसे भी पढ़ें- अलसी के बीज और नारियल तेल से बना हेयर मास्क दूर करेगा बालों की ये 5 समस्याएं

2. अलसी के बीज और नारियल का तेल

आप अपने बालों पर अलसी के बीजों का हेयर मास्क भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप अलसी के बीजों का पाउडर लें। इसमें नारियल का तेल या एलोवेरा जेल डालें। अब इस हेयर मास्क को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। सप्ताह में 2 बार बालों पर अलसी के बीजों का हेयर मास्क लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा। साथ ही बालों की जड़ें मजबूत बनेंगी, हेयर फॉल कंट्रोल होगा। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो अलसी के बीजों का हेयर मास्क काफी फायदेमंद हो सकता है। 

flax seeds with curd for hair

3. अलसी के बीजों में दही मिलाकर लगाएं

आप अलसी के बीजों में दही मिलाकर भी अपने बालों पर लगा सकते हैं। अलसी के बीजों में दही मिलाकर बालों पर लगाने से कई फायदे मिल सकते हैं। अलसी के बीज और दही को बालों पर लगाने से हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। साथ ही डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है। बाल मुलायम, चमकदार और घने बनते हैं। अगर आपको बालों से जुड़ी कोई समस्या है, तो आप अलसी के बीजों में दही मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप अलसी के बीजों का पाउडर लें। इसमें दही मिलाएं और बालों पर लगाएं। फिर 20 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

इसे भी पढ़ें- घने-मजबूत बालों के लिए घर पर बनाएं अलसी के बीज का तेल, रुकेगा हेयर फॉल

4. अलसी के बीजों का तेल लगाएं

आप चाहें तो बालों पर अलसी के बीजों का तेल भी लगा सकते हैं। मार्केट में अलसी के बीजों का तेल आसानी से मिल जाता है। आप चाहें तो घर पर भी अलसी के बीजों का तेल बना सकते हैं। अलसी के बीजों के तेल से बालों और स्कैल्प की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे बालों का विकास तेज होता है, बाल मजबूत बनते हैं और हेयर फॉल रुकता है। अलसी के बीजों का तेल स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं को भी ठीक करने में मदद कर सकता है। 

अलसी के बीज सिर्फ सेहत नहीं बल्कि बालों के लिए काफी लाभकारी होते हैं। इसलिए अगर आपको बालों या स्कैल्प से जुड़ी कोई समस्या है, तो आप अलसी के बीजों का उपयोग कर सकते हैं। अलसी के बीजों का जैल और तेल बालों पर लगाया जा सकता है। या फिर अलसी के बीजों के पाउडर को नारिल तेल या दही में मिलाकर भी बालों पर लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि अलसी के बीजों की तासीर बेहद गर्म होती है, इसलिए अगर आपको सिर पर खुजली, जलन या फोड़े-फुसिंयों की दिक्कत रहती है, तो इनका इस्तेमाल करने से बचें। 

Read Next

आंवला से डैंड्रफ कैसे हटाएं? जानें प्रयोग के 3 आसान तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version