
Flaxseeds to Balance Estrogen Hormone: स्वस्थ रहने के लिए शरीर में सभी हार्मोन्स का बैलेंस रहना जरूरी होता है। हार्मोन्स इंबैलेंस होने पर शरीर में कई प्रकार के बदलाव देखे जा सकते हैं। कई बार महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर इंबैलेंस हो जाता है। यह एक प्रकार का सेक्स हार्मोन है, जो महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी होता है। कई बार यह कम तो कई बार बढ़ भी सकता है। अगर आपको भी यह समस्या है तो ऐसे में अलसी के बीज आपकी मदद कर सकते हैं। आइये न्यूट्रिश्निस्ट नेहा रंगलानी से जानते हैं इसके बारे में।
अलसी के बीज कैसे होते हैं फायदेमंद?
एक्सपर्ट के मुताबिक कुछ महिलाओं में पीसीओडी या फिर मेनोपॉज के दौरान अक्सर ये समस्या देखी जाती है। अलसी के बीजों में फाइटोइस्ट्रोजन की मात्रा पाई जाती है, यह एक प्लांट बेस्ड कंपाउंड होता है, जो एस्ट्रोजन हार्मोन को शरीर में मिलाने का काम करता है। इन्हें खाने से शरीर में बढ़े हुए एस्ट्रोजन लेवल भी नियंत्रित रहता है। आमतौर पर पेरिमेनोपॉज या हेवी पीरियड्स के दौरान एस्ट्रोजन कई बार असंतुलित हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी स्थिति है तो इसके लिए आप अलसी के बीज खा सकते हैं।
View this post on Instagram
एस्ट्रोजन हार्मोन कम होने पर क्या होता है?
- शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन इंबैलेंस होने या इसकी कमी होने पर आपको सिरदर्द और मूड स्विंग होने की समस्या हो सकती है।
- इस स्थिति में आपको सेक्स करने के समय सामान्य से ज्यादा दर्द हो सकता है।
- इससे हॉट फ्लैशेज के साथ ही आपको रात में पसीना आ सकता है।
- ऐसे में ड्राई स्किन और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।
- एस्ट्रोजन कम होने पर कई बार हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - शरीर के लिए क्यों जरूरी है एस्ट्रोजन हार्मोन? एक्सपर्ट से जानें इस हार्मोन के मुख्य फंक्शन
एस्ट्रोजन हार्मोन को संतुलित करने के तरीके
- एस्ट्रोजन हार्मोन्स को संतुलित रखने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए।
- ऐसे में आपको स्ट्रेस कम करने के साथ ही भरपूर नींद भी लेनी चाहिए।
- इसके लिए आपको ओवरइटिंग करने से बचना चाहिए।
- एस्ट्रोजन हार्मोन को संतुलित रखने के लिए आपको प्रोटीन और फाइबर से भरपूर आहार लेने चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version