बेजान और झड़ते बालों से छुटकारा दिलाएंगे अलसी और दही, जानें इस्तेमाल का तरीका

Flaxseed and Curd for Hair: बालों की मजबूती को बढ़ाने के लिए दही और अलसी का बीज काफी फायदेमंद हो सकता है। आइे जानते हैं लगाने का क्या तरीका है?  
  • SHARE
  • FOLLOW
बेजान और झड़ते बालों से छुटकारा दिलाएंगे अलसी और दही, जानें इस्तेमाल का तरीका

Flaxseed and Curd for Hair: असली का बीज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आपकी कई स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलसी के बीजों का बीज आपके बालों के लिए भी काफी हेल्दी हो सकता है। जी हां, बालों में असली का बीज और दही का मिश्रण लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही यह आपके बालों की फ्रिजी और ड्राईनेस को कम कर सकता है। आज हम इस लेख में अलसी के बीजों और दही से बालों को होने वाले फायदे और इसका इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे। 

बालों के लिए कैसे फायदेमंद है अलसी ?

अलसी में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है। यह आपके बालों के रोम छिद्रों को प्रोटीन प्रदान करता है। साथ ही इससे आपके बालों को पोषण भी मिलता है। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर किया जा सकता है। अलसी के बीजों में मौजूद पोषक तत्व आपके बालों को अंदर से मजबूत करने में असरदार हैं। 

इसे भी पढ़ें - बालों में लगाएं चुकंदर और दही का हेयर मास्क, बाल बनेंगे घने

दही बालों के लिए कैसे है फायदेमंद?

बालों में दही लगाने से आपके बाल घने और मजबूत हो सकती हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूत कर सकता है। साथ ही दही में लैक्टिक एसिड होता है जो बालों के लिए फायदेमंद है। इससे स्कैल्प के संक्रमण से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही यह मृत कोशिकाओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। 

बालों में कैसे कराएं अलसी और दही?

अलसी, दही और एलोवेरा

आवश्यक सामग्री

  • अलसी का बीज -1/4 कप 
  • दही-  2.5 कप 
  • एलोवेरा - 2 चम्मच

हेयर पैक बनाने का तरीका

  • सबसे पहले अलसी के बीजों को दही में डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। 
  • अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल डालकर फिर से मिक्स करें। 
  • तैयार मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और करीब 1 घंटे के लिए छोड़ दें। 
  • इसके बाद अपने बालों को धो लें।
  • बचे हुए मिश्रण को आप फ्रिज में रख सकते हैं।
  • इसे आप 4 से 5 दिनों में दोबारा यूज कर सकते हैं। 

अलसी का बीज, दही और शहद

आवश्यक सामग्री

  • अलसी का बीज – 1 चम्मच 
  • शहद- 1/2 चम्मच 
  • दही- 2 चम्मच

हेयर मास्क बनाने का तरीका

  • हेयर मास्क बनाने के लिए असली के बीजों को पाउडर के रूप में तैयार कर लें। 
  • इसके बाद इसमें इसमें दही और शहद मिक्स कर लें। 
  • अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें। 
  • जब हेयर पैक अच्छी तरह से सूख जाए तो माइल्ड शैंपू से अपने बालों को धो लें। 
  • सप्ताह में दो बार इस मास्क को बालों में लगाने से आपको काफी लाभ होंगे। 

बालों के लिए दही और अलसी के बीज काफी हेल्दी हो सकते हैं। इससे आपके बालों को मजबूती मिलती है। हालांकि, अगर आपको बालों से जुड़ी अधिक परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।  

 

Read Next

बालों में लगाएं चुकंदर और दही का हेयर मास्क, बाल बनेंगे घने

Disclaimer