वजन घटाने के लिए बहुत फायदेमंद है करी पत्ता, जानें सेवन का तरीका

Curry Leaves For Weight Loss In Hindi: करी पत्ते का सेवन करने से जल्दी वजन घटाने में मदद मिल सकती है। जानें इसका सेवन कैसे करें -
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने के लिए बहुत फायदेमंद है करी पत्ता, जानें सेवन का तरीका


Curry Leaves For Weight Loss In Hindi: करी पत्ता हमारे भोजन का एक अहम हिस्सा है। भारतीय रसोई में करी पत्ते का इस्तेमाल सांभर, दाल, सब्जी, पोहा और चटनी में तड़का लगाने के लिए किया जाता है।  यह न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। करी पत्ता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। करी पत्ते के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं में फायदा होता है। करी पत्ते के सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करी पत्ता वजन घटाने में भी मदद करता है। जी हां, करी पत्ते में कुछ ऐसे फैट बर्निंग तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करते हैं। अब सवाल यह है कि करी पत्ते से वजन कैसे कम करें (How to use curry leaves for weight loss)? वजन घटाने के लिए करी पत्ते का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वजन घटाने के लिए करी पत्ते का सेवन कैसे करें -

वजन घटाने में कैसे फायदेमंद है करी पत्ता - Benefits Of Curry Leaves For Weight Loss

करी पत्ते एक ऐसा सुपरफूड है, जो पोषक तत्वों और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। यह शरीर के मेटाबॉल्जिम को बूस्ट करता है, जिससे अतिरित्क चर्बी घटाने में मदद मिलती है। करी पत्ते में मौजूद तत्व पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करते हैं। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ करता है, जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है। करी पत्ते में महानिम्बाइन नामक अल्कलॉइड पाया जाता है, जिसमें एंटी-ओबेसिटी प्रभाव होते हैं। करी पत्ते का सेवन करने से कैलोरी बर्न होती है बॉडी में जमा फैट भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें: करी पत्ता उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

वजन घटाने के लिए कैसे करें करी पत्ते का सेवन - How TO Use Curry Leaves For Weight Loss

1. खाली पेट चबाएं करी पत्ता 

वजन घटाने के लिए सुबह खाली पेट करी पत्ते चबाएं। ऐसा करने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे और अतिरिक्त फैट भी कम होगा। खाली पेट करी पत्ते का सेवन करने से आपके शरीर को क्लोरोफिल मिलता है, जो आपको दिनभर सक्रिय और ऊर्जावान महसूस कराता है। 

2. करी पत्ते का पानी 

  • इसे बनाने के लिए 10 से 20 करी पत्ते लेकर उन्हें एक गिलास पानी में उबाल लें।
  • जब पानी उबल जाए तो इसे छान लें। 
  • आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का रस मिला सकते हैं।
  • रोजाना सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें।  

Curry-Leaves-Tea-For-Weight-Loss


इसे भी पढ़ें: खाली पेट करी पत्ते चबाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें कुछ सावधानियां

3. करी पत्ते का जूस 

  • इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी और एक मुट्ठी करी पत्ते लें। 
  • इसे एक ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। 
  • फिर इसे छान लें और इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। 
  • करी पत्ते के जूस का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट करें।

करी पत्ते का सेवन करने से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। लेकिन आपको इसे स्वस्थ आहार और सप्ताह के 5-6 दिनों में 30 मिनट तक व्यायाम के साथ शामिल करना चाहिए।

Read Next

सर्दियों में वजन घटाने के लिए खाएं किन्नू, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version