
हमारी भारतीय रसोई में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ा सकती हैं बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर हैं। उन्हीं में से एक है करी पत्ता। करी पत्ते के पौष्टिक तत्वों की बात की जाए तो इसके अंदर कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए आदि पोषक तत्व मौजूद हैं। ऐसे में बता दें कि इसके सेवन से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि खाली पेट करी पत्ते का सेवन किया जाए तो शरीर कई समस्याओं से दूर रह सकता है। ऐसे में आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खाली पेट करी पत्ते के सेवन से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
1 - आंखों के लिए अच्छा
आंखों की समस्या को दूर करने में करी पत्ते का सेवन बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। ऐसे में आप खाली पेट करी पत्ते का सेवन करें। इससे ना केवल आंखों की रोशनी में सुधार आ सकता है बल्कि इसके अंदर विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों को तंदुरुस्त बनाने के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।
2 - मॉर्निंग सिकनेस की समस्या हो दूर
मॉर्निंग सिकनेस की समस्या को दूर करने में खाली पेट करी पत्ते का सेवन आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि करी पत्ते के उपयोग से न केवल उल्टी की समस्या दूर हो सकती है बल्कि मतली, जी मिचलाना आदि समस्याओं से भी राहत पा सकते हैं। ऐसे में आप करी पत्ते का सेवन करें। इससे अलग आप नींबू के रस, चीनी और करी पत्ते के रस को मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं और मॉर्निंग सिकनेस की समस्या से राहत पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- करी पत्ते के लेप और रस से दूर हो सकती हैं शरीर की ये 5 समस्याएं, आयुर्वेदाचार्य से जानें इस्तेमाल का तरीका
3 - लिवर की समस्या हो दूर
लिवर की समस्या को दूर करने में खाली पेट करी पत्ते का सेवन आपके बेहद काम आ सकता है। यह ना केवल सिरोसिस के जोखिम को कम करने में उपयोगी है बल्कि लिवर की कार्य क्षमता को बढ़ाने में भी बेहद मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में आप नियमित रूप से खाली पेट करी पत्ते को अच्छे से चबाएं और लिवर को तंदुरुस्त बना सकते हैं।
4 - वजन को कम करने में
आज के लोग अपने बढ़ते वजन से काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में बता दें कि यदि आप खाली पेट करी बच्चे का सेवन करते हैं तो वजन कम किया जा सकता है। जी हां, यह न केवल शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है बल्कि कोलेस्ट्रोल को भी कम करने में उपयोगी है। ऐसे में आप सुबह उठकर तुलसी के पत्तों के साथ करी पत्ते का सेवन करें। ऐसा करने से वजन को कम करने में रहत मिल सकती है।
5 - पाचन तंत्र हो मजबूत
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में खाली पेट करी पत्ते का सेवन आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि करी पत्ते के सेवन से न केवल पेट दर्द की समस्या दूर हो सकती है बल्कि जो लोग कब्ज, एसिडिटी, अपच से परेशान हैं वह खाली पेट करी पत्ते का सेवन करें। आप इसका सेवन दही या छाछ के साथ भी कर सकते हैं। ऐसा करने से पाचन तंत्र मजबूत रह सकता है।
इसे भी पढ़ें- औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं ये 10 पत्तियां, इन्हें खाली पेट चबाने से मिलते हैं ढेर सारे फायदे
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि करी पत्ते का सेवन सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकता है। लेकिन यदि आपको कोई गंभीर समस्या है या आप कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं तो अपनी डाइट में करी पत्ते को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।