लिवर की कई परेशानियों को दूर करते हैं चंद्रशूर (हलीम) के बीज, जानें इस्तेमाल करने के 3 आसान तरीके

लिवर की परेशानियों को दूर करने के लिए आप चंद्रशूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेदाचार्य से जानते हैं इस्तेमाल करने का तरीका-  
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर की कई परेशानियों को दूर करते हैं चंद्रशूर (हलीम) के बीज, जानें इस्तेमाल करने के 3 आसान तरीके


लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यह डाइजेशन में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर करने में आपकी मदद करता है। ऐसे में अगर आपके लिवर में किसी तरह की परेशानी हो जाती है, तो डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। अगर खाना ठीक से नहीं पच रहा है और बार-बार पेट से जुड़ी परेशानियां हो रही हैं, तो समझ जाएं यह लिवर में खराबी के लक्षण हैं। इन दिनों बदलते खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को पेट से जुड़ी कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। सही खानपान न होने की वजह से खासतौर पर लिवर से जुड़ी बीमारियां जैसे- फैटी लिवर, लिवर इंफेक्शन और लिवर में सूजन जैसी समस्याएं होना आम बात हो चुकी है। अगर आप भी लिवर से जुड़ी परेशानियों से गुजर रहे हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में लिवर से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां लाए हैं। इन जड़ी बूटियों में से सबसे अहम है चंद्रशूर यानि हलीम का बीज। लेख में दी गई जानकारी सिरसा के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा द्वारा ली गई है। चलिए जानते हैं लिवर की परेशानी होने पर हलीम के बीजों का कैसे करें इस्तेमाल-

लिवर के लिए इस तरह करें चंद्रशूर का इस्तेमाल 

लिवर से जुड़ी परेशानी होने पर हलीम के बीजों को इन 3 तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। 

1. चंद्रशूर के बीजों का काढ़ा

लिवर में सूजन या फिर इंफेक्शन की परेशानी हो गई है, तो आप चंद्रशूर का काढ़ा बनाकर अपनी समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 1 पैन में 1 कप पानी लें। अब इसमें 1 चम्मच चंद्रशूर के बीजों को डालकर अच्छे से उबालेँ। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर पी जाएं। सप्ताह में 2 से 3 बार इस काढ़े का सेवन जरूर करें। इससे लिवर की परेशानी दूर हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - सिरदर्द, जोड़ों में दर्द जैसी कई समस्याओं में फायदेमंद होता है जंगली बादाम, जानें इसके फायदे, नुकसान और प्रयोग

2. नारियल पानी के साथ लें चंद्रशूर

लिवर की समस्याओं को दूर करने के लिए नारियल पानी के साथ चंद्रशूर का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए 1 से 2 ग्राम चंद्रशूर के बीजों से रस निकाल लें। अब इस रस को 1 गिलास नारियल पानी के साथ मिक्स करके पिएं। इससे पेट और लिवर से जुड़ी परेशानी ठीक हो सकती है। साथ ही यह बवासीर में होने वाली समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है।

3.  चंद्रशूर की टहनियों का काढ़ा

लिवर की समस्या को ठीक करने के लिए आप चंद्रशूर के टहनियों से तैयार काढ़ा भी दे सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले हलीम के पौधों से 2 से 3 इंच टहनी काट लें। अब इस टहनी को कुचल लें। इसके बाद एक पैन में 1 कप पानी डालकर कुचली टहनियों को डाल दें। इसके बाद इसे आधा होने तक गर्म करें। जब पानी आधा हो जाए, तो इसे छानकर पी जाएं। 

लिवर की परेशानियों को दूर करने वाली अन्य जड़ी बूटियां-

अश्वगंधा

अनहेल्दी खाने से शरीर में काफी सारे टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। ये टॉक्सिन्स धीरे-धीरे लिवर में जमा होने लगते हैं और आपके लिवर फंक्शन को खराब कर सकते हैं। लिवर के फंक्शन को सुधारने के लिए अश्वगंधा का इस्तेमाल करना आपके लिए अच्छा हो सकता है। अश्वगंधा आपकी लिवर से जुड़ी परेशानी को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। 

गुड्डुची

आयुर्वेद में गुड्डुची का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। लिवर की परेशानी को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। आयुर्वेदाचार्य के सलाहनुसार आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह शरीर से गंदगी को साफ करने में असरकारी हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - पेट की चर्बी, कब्ज जैसी इन 6 समस्याओं में फायदेमंद हैं सनाय (सेना) के पत्ते, जानें प्रयोग का तरीका

हल्दी

लिवर में होने वाले सूजन को कम करने में हल्दी औषधि के समान कार्य करता है। यह कई गुणों से भरपूर होता है, जो लिवर की कई परेशानियों को दूर करने में प्रभावी है। नियमित रूप से हल्दी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हेल्दी माना जाता है। 

लिवर की परेशानियों को दूर करने के लिए आप इन जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि डॉक्टर या आयुर्वेदाचार्य के सलाहनुसार ही इन जड़ी-बूटियों का सेवन करें।

Read Next

कंदमूल फल खाने के फायदे: जानें वजन घटाने से लेकर बालों को काला करने तक इसके 5 आयुर्वेदिक लाभ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version