Expert

मच्छरों से परेशान हैं? कपूर का ये तरीका अपनाएं, तुरंत मिलेगी राहत

बरसात के मौसम में मच्छरों के कारण मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां तेजी से फैलती हैं। यहां जानिए, मच्छर भगाने के लिए कपूर का उपयोग कैसे करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
मच्छरों से परेशान हैं? कपूर का ये तरीका अपनाएं, तुरंत मिलेगी राहत


बरसात का मौसम आते ही मच्छरों का आतंक बढ़ने लगता है, घर के कोनों, पानी जमा होने वाली जगहों और बगीचों में पनपने वाले मच्छर न केवल परेशान करते हैं, बल्कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा भी बढ़ाते हैं। इनसे बचाव के लिए लोग मच्छर भगाने वाले स्प्रे, कॉइल, लिक्विड मशीन और लोशन का इस्तेमाल करते हैं। इनमें मौजूद केमिकल्स कई बार एलर्जी, सिरदर्द, आंखों में जलन और सांस की तकलीफ जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। ऐसे में कपूर जैसे नेचुरल तरीकों से मच्छरों को भगाना सेहत के लिए सही होता है। कपूर (Camphor), सदियों से भारतीय घरों में पूजा, आयुर्वेदिक उपचार और वातावरण को शुद्ध करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसकी तेज सुगंध न केवल माहौल को सुगंधित करती है बल्कि मच्छरों को भी दूर भगाती है। आयुर्वेद में कपूर को कीटाणुनाशक और वात-कफ दोष संतुलित करने वाला माना गया है, जो हवा में मौजूद हानिकारक सूक्ष्मजीवों को खत्म करने में मदद करता है।

कपूर का इस्तेमाल मच्छरों से बचाव के लिए कई तरीकों से किया जा सकता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, मच्छर भगाने के लिए कपूर का उपयोग कैसे करें?

मच्छर भगाने के लिए कपूर का उपयोग कैसे करें? - How to use camphor for mosquito

कपूर की तेज गंध मच्छरों को प्रभावित करती है, जिससे वे उस जगह से दूर भागते हैं। कपूर एक वाष्पशील पदार्थ है यानी यह धीरे-धीरे हवा में फैल जाता है, जिससे कमरे का वातावरण मच्छरों के लिए असहनीय हो जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, कपूर में ऐसे रस होते हैं, जो जीवाणु और कीटाणुओं को मारने में भी मददगार हैं।

1. कपूर को जलाकर मच्छर भगाना

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि मच्छर भगाने का सबसे आसान तरीका है कपूर को छोटे टुकड़ों में तोड़कर दीया या धूपदान में जलाना। इसकी सुगंध कमरे में फैलने पर मच्छर तुरंत भाग जाते हैं। ध्यान रखें कि कमरे की खिड़कियां और दरवाजे कुछ देर के लिए बंद रखें, ताकि असर लंबे समय तक रहे।

इसे भी पढ़ें: मच्छरों से परेशान हैं? जानें मच्छरों को भगाने के लिए कैसे करें नीम का इस्तेमाल

2. कपूर और नारियल तेल का मिश्रण

इस मिश्रण को बनाने के लिए 10ml नारियल तेल में 2-3 ग्राम पिसा हुआ कपूर मिलाकर अच्छी तरह घोल लें। इस मिश्रण को हाथ-पैर और खुली स्किन पर लगाएं। यह एक नेचुरल मच्छररोधी लोशन की तरह काम करेगा, जो स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता और बच्चों पर भी सुरक्षित है। लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इसका उपयोग पैच टेस्ट के बाद ही करें।

3. कपूर को पानी में डालकर स्प्रे बनाएं

मच्छरों को भगाने के लिए स्प्रे भी बनाया जा सकता है। एक स्प्रे बोतल में पानी भरें और उसमें 2-3 ग्राम कपूर डालकर घुलने दें। अब इस पानी को कमरे के कोनों, परदों, बिस्तर के नीचे और मच्छरों के छिपने वाली जगहों पर छिड़कें। यह तरीका उन जगहों के लिए अच्छा है जहां धुआं या आग का इस्तेमाल संभव नहीं है।

इसे भी पढ़ें: शिशु को आप भी लगाते हैं मच्छार भगाने वाली दवा! डॉक्टर से जान लें ये कितना सुरक्षित

4. इलेक्ट्रिक डिफ्यूजर में कपूर का उपयोग

बाजार में मिलने वाले इलेक्ट्रिक डिफ्यूजर में केमिकल लिक्विड की जगह कपूर और पानी या नारियल तेल का घोल डालें। मशीन चालू करने पर कपूर की सुगंध हवा में फैल जाएगी और मच्छर पास नहीं आएंगे।

how to use camphor for mosquito

5. कपूर की पोटली कमरे में रखना

कपूर को कपड़े या जालीदार पोटली में भरकर कमरे, अलमारी या खिड़की के पास टांग दें, इससे न सिर्फ मच्छर भागते हैं बल्कि अन्य कीट-पतंगे भी दूर रहते हैं। इसकी गंध धीरे-धीरे फैलती रहेगी और मच्छर दूर रहेंगे। यह तरीका खासतौर पर बच्चों के कमरे में सुरक्षित है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें आग या धुआं नहीं होता।

कपूर ठंडक प्रदान करता है, कीटाणुनाशक है और वातावरण को शुद्ध करता है। यह हवा में मौजूद सूक्ष्मजीवों को खत्म करता है। यही कारण है कि पूजा या हवन के बाद कपूर जलाना एक परंपरा है, जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी और स्वच्छता बनी रहती है।

निष्कर्ष

मच्छरों से बचाव के लिए कपूर का इस्तेमाल न केवल प्रभावी है बल्कि यह केमिकल प्रोडक्ट्स की तुलना में सस्ता और सुरक्षित विकल्प भी है। चाहे आप इसे जलाकर, तेल में मिलाकर या पोटली के रूप में इस्तेमाल करें, कपूर आपके घर को मच्छर-मुक्त बनाने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल सही मात्रा में और सावधानियों के साथ करना जरूरी है, ताकि स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक असर न पड़े।

All Images Credit- Freepik

Read Next

मसूड़ों की सूजन ने खाना-पीना कर दिया मुश्किल! इन 3 तरीकों से करें इस कड़वे पत्ते का इस्तेमाल, मिलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS