How To Use Besan For Dark Circles In Hindi: डार्क सर्कल्स यानी आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। अनियमित जीवनशैली, ज्यादा तनाव, शरीर में पोषक तत्वों की कमी या गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण डार्क सर्कल्स की समस्या हो सकती है। आंखों के नीचे ये काले घेरे आपकी खूबसूरती को भी कम कर सकते हैं। ऐसे में, डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग तरह-तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इनसे भी कुछ खास रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, इनमें मौजूद हानिकारक केमिकल्स आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप चाहें तो डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन त्वचा के कालेपन को दूर करता है और रंगत को भी सुधारता है। चेहरे पर बेसन लगाने से पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या भी दूर हो सकती है। यह स्किन को मुलायम और चमकदार बनाने में भी मदद करता है। आज इस लेख में हम आपको डार्क सर्कल्स हटाने के लिए बेसन का उपयोग करने के 4 आसान तरीके बता रहे हैं-
बेसन से डार्क सर्कल्स कैसे हटाएं? - How To Use Besan For Dark Circles In Hindi
बेसन और गुलाब जल
डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप बेसन में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे आंखों के नीचे लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें। बेसन और गुलाब जल का कॉम्बिनेशन त्वचा की रंगत को हल्का करने में काफी प्रभावी होता है। आप हफ्ते में 3 से 4 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
बेसन और दही
बेसन और दही का मिश्रण आंखों के नीचे काले घेरे और त्वचा के कालेपन को दूर कर सकता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। वहीं, बेसन त्वचा की रंगत में सुधार कर सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपनी आंखों के नीचे लगाएं। करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें: शहद से डार्क सर्कल्स कैसे हटाएं? जानें इस्तेमाल के 4 तरीके
बेसन और हल्दी
आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स हटाने के लिए आप बेसन और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें एक चुटकी हल्दी और 2 चम्मच दूध मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपनी आंखों के नीचे लगाएं। करीब आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेसन और हल्दी में मौजूद गुण चेहरे के दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में मदद करते हैं। इससे आपकी त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।
बेसन और एलोवेरा
बेसन और एलोवेरा, दोनों त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए आपके दोनों को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं और 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद पानी से चेहरा धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे त्वचा की रंगत में सुधार होगा और टैनिंग की समस्या भी दूर होगी।
इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स दूर करेगा कॉफी और दूध का आई मास्क, 3 दिन में आंखें दिखेंगी खूबसूरत
डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन 4 तरीकों से बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या कोई एलर्जी है, तो इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।