Expert

सेब के सिरके से पेट की चर्बी कैसे कम करें? जानें प्रयोग का तरीका और पाएं स्लिम बैली

Apple Cider Vinegar For Belly Fat Loss: सेब का सिरका पेट में जमा जिद्दी चर्बी कम करने में मदद कर सकता है, जानें स्लिम बैली पाने के लिए प्रयोग का तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
सेब के सिरके से पेट की चर्बी कैसे कम करें? जानें प्रयोग का तरीका और पाएं स्लिम बैली


Apple Cider Vinegar For Belly Fat Loss: पेट में जमा जिद्दी चर्बी देखने में जितना भद्दी लगती है, उससे कहीं ज्यादा सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। यह कई गंभीर बीमारियों के लिए जिम्मेदार एक महत्वपूर्ण जोखिम कारक है। इसके अलावा यह आपकी पर्सनालिटी को भी खराब करती है। इसलिए फिट और हेल्दी रखने के साथ-साथ आकर्षक दिखने के लिए बहुत से लोग बैली फैट कम करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे कम करना इतना सरल नहीं है। पेट की चर्बी कम करने की बात हो या वजन प्रबंधन की, इसके लिए सही डाइट लेना जितना आवश्यक है उतना ही एक्सरसाइज करना भी है। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल बताती हैं कि आजकल फिटनेस को लेकर लोगों के बीज कई गलत धारणाएं और जानकारियां काफी पोपुलर हो रहे हैं, अब लोगों को यह लगने लगा है कि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से वे पेट की चर्बी कम कर सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से गलत है।

वेट लॉस हो या फेट लॉस आपकी डाइट सही होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा तेजी से फैट लॉस के लिए आप संतुलित आहार के साथ ही कुछ अन्य फूड्स भी डाइट में शामिल कर सकते हैं, ऐसा ही एक बेहतरीन फूड है सेब का सिरका। पेट में जमा जिद्दी चर्बी को कम करने में सेब का सिरका बहुत प्रभावी है। बस आपको इसके सेवन का सही तरीका पता होना चाहिए। इस लेख में हम आपको सेब के सिरके से बैली फैट कैसे घटाएं या बैली फैट घटाने के लिए सेब के सिरके का प्रयोग कैसे करें इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

How To Use Apple Cider Vinegar To Lose Belly Fat in hindi

बैली फैट घटाने में कैसे प्रभावी है सेब का सिरका- how apple cider vinegar beneficial for belly fat loss

सेब के सिरके की सबसे अच्छी बात यह है कि यह इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। यह अमिनो एसिड, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह शरीर में मौजूद हानिकारक कण, फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है, जो हमारे पाचन को प्रभावित करते हैं और वसा के संचय में योगदान देते हैं। यह शरीर के लिए एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर है। स्वस्थ रहने और वजन प्रबंधन के लिए शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूर है।

इसे भी पढें: क्या सभी के लिए फायदेमंद है शहद? जानें कब और किसे शहद नहीं खाना चाहिए

इसके अलावा यह भोजन के बेहतर पाचन में मदद करता है, यह आपके पाचन में सुधार करता है और मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है, जिससे अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। यह वजन घटाने के साथ ही कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। आप इसे कई तरह से अपना डाइट में शामिल कर सकते हैं।

बैली फैट कम करने के लिए सेब के सिरके का प्रयोग कैसे करें- How To Use Apple Cider Vinegar To Lose Belly Fat 

आप सुबह गर्म पानी में 1-2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप लंच और डिनर से आधा घंटा पहले गर्म पानी में 1-2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर भी ले सकते हैं। इससे भोजन का पाचन बेहतर होगा और पोषक तत्वों के अवशोषण में भी सुधार होगा।

इसे भी पढें: शहद में भीगी किशमिश खाने से सेहत को मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

नोट: सेब का सिरका बैली फैट घटाने में मदद कर सकता है, लेकिन यह संतुलित आहार और एक्सरसाइज का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए आप इसे अपने फैट लॉस जर्नी को तेज करने के लिए एक अतिरिक्त के रूप में जोड़ सकते हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

वजन बढ़ाने के लिए स्मूदी पीने का सही समय क्या है? जानें कौन सी स्मूदी हैं फायदेमंद

Disclaimer