वजन बढ़ाने के लिए स्मूदी पीने का सही समय क्या है? जानें कौन सी स्मूदी हैं फायदेमंद

Smoothie for Weight Gain: अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो स्मूदी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जानें, वजन बढ़ाने के लिए स्मूदी पीने का सही समय-
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन बढ़ाने के लिए स्मूदी पीने का सही समय क्या है? जानें कौन सी स्मूदी हैं फायदेमंद

Smoothie for Weight Gain in Hindi: एक तरफ अधिकतर लोग अपने मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरह कई ऐसे लोग हैं, जिनका वजन बहुत कम है और वे अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। अकसर लोग वजन बढ़ाने के लिए तरह-तरह की तरकीबें अपनाते हैं। लोग अपनी डाइट में मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर शामिल करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग इंजेक्शन, सप्लीमेंट्स भी लेते हैं। लेकिन अलग आप चाहें तो सामान्य तरीके से भी घर पर अपना वजन बढ़ा सकते हैं। आप रोजाना स्मूदी पीकर अपने वजन को बढ़ा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए स्मूदी कब पीनी चाहिए (Vajan Badhane ke Liye Smoothie Kab Piye)? या वजन बढ़ाने के लिए स्मूदी पीने का सही समय क्या है (When to Drink Smoothie for Weight Gain)?

वजन बढ़ाने के लिए स्मूदी कब पीना चाहिए?- When to Drink Smoothies for Weight Gain

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में स्मूदी जरूर शामिल करें। वैसे तो आप स्मूदी को किसी भी समय पी सकते हैं। लेकिन अगर आप सही समय पर स्मूदी पिएंगे, तो आपको अधिक फायदे मिल सकते हैं। आपको बता दें कि वजन बढ़ाने के लिए नाश्ते, लंच और वर्कआउट के बाद स्मूदी पीना फायदेमंद हो सकता है। अगर आप हैवी वर्कआउट करते हैं, तो पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेने के लिए आप स्मूदी पी सकते हैं। 

ब्रेकफास्ट में

वजन बढ़ाने वाले लोगों के लिए ब्रेकफास्ट में स्मूदी पीना काफी अच्छा साबित हो सकता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट केले की स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। 

इसके लिए आप केला, ओट्स और दूध लें। इन सभी को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। अब आप इस स्मूदी को नाश्ते में पी सकते हैं। रोजाना ब्रेकफास्ट में बनाना स्मूदी पीने से आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए डाइट: दुबले-पतले लोग 1 महीने तक फॉलो करें ये डाइट, बढ़ने लगेगा वजन

वर्कआउट से पहले और बाद में

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो वर्कआउट से पहले या बाद में स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। दरअसल, वर्कआउट से पहले और बाद में हमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है। प्रोटीन लेने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। साथ ही मांसपेशियों का विकास होता है। अगर आप वर्कआउट से पहले या बाद में स्मूदी पिएंगे, तो इससे आपको पर्याप्त एनर्जी मिलेगी। आप सेब या बनाना स्मूदी पी सकते हैं। आप इसमें मक्खन, दलिया, बैरीज, ड्राई फ्रूट्स और दही डालकर भी स्मूदी बना सकते हैं। इस स्मूदी को वर्कआउट से पहले या बाद में पीने से आपको वजन बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है।

लंच 

अगर आप ब्रेकफास्ट में स्मूदी नहीं पी पा रहे हैं, तो लंच में स्मूदी पीना फायदेमंद हो सकता है। लंच में एवोकाडो, ब्लूबैरीज का स्मूदी पीना काफी लाभकारी साबित हो सकता है। रोजाना एवोकाडो स्मूदी पीने से आपको वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अगर आप एवोकाडो स्मूदी पीना पसंद नहीं है, तो आप बनाना या एप्पल स्मूदी भी पी सकते हैं। 

वजन बढ़ाने के लिए बेस्ट स्मूदी- Best smoothies for weight gain

वजन बढ़ाने के लिए आप फ्रूट्स स्मूदी पी सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए बनाना, सेब, एवोकाडो या बैरीज से बनी स्मूदी पीना फायदेमंद हो सकता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो फलों के साथ दलिया, ओट्स या दही भी मिला सकते हैं। इसके अलावा स्मूदी में सीड्स, ड्राई फ्रूट्स मिलाना भी काफी फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करेंगे ये 5 इंडियन फूड्स

वजन बढ़ाने के लिए स्मूदी कैसे बनाएं?- how to make smoothie for weight gain at Home

अगर आपको फ्रूट्स स्मूदी पीना पसंद नहीं है, तो आप अपने घर पर ही प्रोटीन स्मूदी भी बना सकते हैं। इसके लिए आप प्रोटीन पाउडर लें। इसे दूध में डालें और फिर पीनट बटर मिला दें। रोजाना इस स्मूदी को पीने से आपको अपना वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

Read Next

क्या खिचड़ी खाने से वजन कम होता है? डाइटिशियन से जानें जवाब

Disclaimer