Expert

डाइजेशन को मजबूत बनाने के लिए इस तरह करें त्रिफला का सेवन, पाचन संबंधी समस्याएं रहेंगी दूर

Triphala Churna For Better Digestion In Hindi: त्रिफला पाचन शक्ति बढ़ाने में आपकी बहुत मदद कर सकता है, आइए डॉक्टर से जानें इसके सेवन का तरीका।

 

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Mar 24, 2023 20:43 IST
डाइजेशन को मजबूत बनाने के लिए इस तरह करें त्रिफला का सेवन, पाचन संबंधी समस्याएं रहेंगी दूर

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Triphala Churna For Better Digestion In Hindi: क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो अक्सर भोजन के बाद ब्लोटिंग, अपच, पेट में गैस जैसी समस्याओं का सामना करते  हैं? साथ ही, कब्ज, एसिडिटी और उल्टी-दस्त आदि से परेशान रहते हैं? तो यह संकेत हो सकता है कि आपका पाचन-तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है और आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है। जब आपका पाचन-तंत्र ठीक से काम नहीं करता है, तो इससे भोजन पच नहीं पाता है। साथ ही,  पोषक तत्वों का अवशोषण भी ठीक से नहीं होता है। जिसके कारण लोग  पेट संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग अक्सर इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि पाचन संबंधी समस्याओं से बचने और डाइजेशन में सुधार करने के लिए उन्हें क्या करना चाहिए?

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी (BAMS, Ayurveda) की मानें, तो डाइजेशन को मजबूत बनाने के लिए आप त्रिफला का सेवन कर सकते हैं। यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत ही प्रभावी उपचार साबित हो सकता है। बस आपको इसके सेवन का सही तरीका और समय पता होना चाहिए। इस लेख में हम आपको पाचन शक्ति बढ़ाने में त्रिफला कैसे लाभकारी है और इसका सेवन कैसे करें, इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Triphala Churna For Better Digestion In Hindi

डाइजेशन मजबूत बनाने में कैसे लाभकारी है त्रिफला- How Triphala Helps To Boost Digestion In Hindi

डॉ. भुवनेश्वरी की मानें, तो त्रिफला पाचन शक्ति बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म में सुधार के लिए एक प्रभावी नुस्खा है। दरअसल, त्रिफला तीन आयुर्वेदिक हर्ब्स का एक अद्भुत मिश्रण है । इसे बनाने के लिए आंवला, हरड़ और बहेड़ा का प्रयोग किया जाता है। तीनों ही, जड़ी-बूटियों में रेचक गुण होते हैं, ये मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करती हैं। साथ ही, कब्ज से छुटकारा दिलाती हैं। त्रिफला शरीर के तीन दोषों- वात, पित्त और कफ के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है। साथ ही, टॉक्सिन्स को नष्ट करता है, जिससे डाइजेशन में सुधार होता है। नियमित त्रिफला का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव और उनसे छुटकारा पाने में भी मदद मिल सकती है।

इसे भी पढें: घी के साथ मिलाकर खाएं त्रिफला चूर्ण, इन 8 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

डाइजेशन में सुधार करने के लिए त्रिफला का सेवन कब और कैसे करें?- How To  Take Triphala To Improve Digestion In Hindi

आप रात में सोने से पहले गर्म पानी के साथ त्रिफला का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक चम्मच त्रिफला अपनी जीभ पर रखना है, फिर गुनगुने पानी के साथ इसे निगल लेना है। आप चाहें, तो दूध के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में 1 चम्मच त्रिफला पाउडर मिलाकर, ढककर छोड़ सकते हैं और सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। यह भी पाचन को दुरुस्त रखने में आपकी मदद करेगा। बाजार में त्रिफला, पाउडर के साथ ही गोलियों के रूप में भी मिलता है, आप किसी का भी सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढें: सुबह खाली पेट त्रिफला चूर्ण खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

नोट: अगर त्रिफला के 1-2 दिन प्रयोग के बाद भी आपको पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा नहीं मिल रहा है, तो ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि कुछ मामलों में ऐसा किसी मेडिकल कंडीशन के कारण भी हो सकता है।

All Image Source: Freepik

Disclaimer