
Triphala Churna With Ghee Benefits: त्रिफला कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए एक बहुत प्रभावी उपचार है। आपने अक्सर लोगों को पेट संबंधी समस्याएं होने पर इसका सेवन करते जरूर देखा होगा। त्रिफला तीन अद्भुत जड़ी-बूटियों से बना एक प्राकृतिक मिश्रण हैं, जो सेहत के कई तरह से लाभकारी होता है। यह आंवला, बहेड़ा और हरड़ को मिलाकर तैयार किया जाता है। तीनों ही जड़ी-बूटियों के अपने अलग औषधीय गुण और स्वास्थ्य लाभ हैं। आमतौर पर हम देखते हैं, कि लोग गर्म पानी, शहद या दूध के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी घी में त्रिफला चूर्ण मिलाकर इसका सेवन किया है? क्या आप जानते हैं, अगर आप घी में मिलाकर इसका सेवन करें, तो यह आपको कई रोगों से बचाने और उनके उपचार में मदद कर सकता है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! घी और त्रिफला का मिश्रण सेहत के लिए कैसे लाभकारी है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी (BAMS Ayurveda) से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
सेहत के लिए कैसे लाभकारी है घी और त्रिफला- Triphala With Ghee Benefits In Hindi
डॉ. भुवनेश्वरी की मानें तो आयुर्वेद में त्रिफला और घी के मिश्रण को त्रिफला घृत कहा जाता है। यह सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि यह शरीर में त्रिदोष (वात, पित्त और कफ) के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। आंवला विटामिन सी, फिनोल, टैनिन और करक्यूमिनोइड्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं।
इसे भी पढें: सुबह खाली पेट त्रिफला चूर्ण खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
वहीं, बहेड़ा की बात करें, तो आंवला की तरह यह भी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। जिससे यह सूजन कम करने, इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बहुत लाभकारी है। इसके अलावा हरड़ पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत हैं, इसमें स्वास्थ्य के लिए जरूरी है विटामिन सी, मैग्नीशियम, कॉपर, पोटेशियम और आयरन आदि की प्रचुर मात्रा होती है। इसके अलावा यह पॉलीफेनोल्स से भी भरपूर होती है।
देसी घी हेल्दी फैट्स के साथ ही कई विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने और मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद करता है।
इसे भी पढें: एसिडिटी में इस तरह करें त्रिफला का सेवन, जल्द मिलेगी राहत
घी और त्रिफला के फायदे- Benefits of triphala with ghee
- इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करता है और आपको संक्रमण की चपेट में आने से बचाता है।
- शरीर की सूजन को दूर करने में मदद करते हैं।
- पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाने और उनसे छुटकारा दिलाने में बहुत लाभकारी है। पेट में गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग, मतली, उल्टी, सीने में जलन, पेट दर्द जैसी समस्याओं से लाभकारी है।
- आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह दृष्टि में सुधार करता है और ड्राई आई की समस्या से बचाता है।
- चिंता, तनाव जैसी स्थितियों से लड़ने और उनके प्रबंधन में मदद करता है
- अच्छी नींद लेने में मदद करता है
- त्वचा और बालों को स्वस्थ रखता है
- आंत में सूजन, छाले और घाव को ठीक करता है। साथ ही अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है।
घी और त्रिफला का सेवन कैसे करें- How to consume triphala with ghee
आप एक-एक चम्मच त्रिफला और घी मिलाकर, गुनगुने पाने के साथ साथ ले सकते हैं। आप इसका सेवन रात में सोने से पहले या सुबह खाली पेट कर सकते हैं।
All Image Source: Freepik