रात के वक्त सड़क पर दौड़ लगाने वाला लड़का प्रदीप मेहरा इन्टरनेट की दुनिया का नामचीन चेहरा बन चुका है। प्रदीप का एक विडियो इन्टरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हुआ जिसके बाद देश भर के लोगों ने उसकी सराहना की। प्रदीप मेहरा नोएडा के एक रेस्टोरेंट में काम करता है जिसके बाद वह कई किलोमीटर तक दौड़ लगाते हुए अपने घर जाता है। वायरल विडियो में प्रदीप ने कहा था की वह सेना में भर्ती होना चाहता है लेकिन समय की कमी की वजह से रात को काम से घर लौटते समय वह दौड़ लगाता है। वह रोजाना अपनी रनिंग प्रैक्टिस इसी तरह से पूरा करता है। सेना में भर्ती होने के लिए अच्छी दौड़ लगाना जरूरी है लेकिन अगर आप हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रनिंग यानि दौड़ जरूर लगानी चाहिए। अगर आप भी फिट रहने के लिए रनिंग की शुरुआत (How To Start Running in Hindi) करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इससे जुड़ी जरूरी बातें पता होना चाहिए। ज्यादातर लोगों का यही सवाल होता है की रनिंग की शुरुआत कैसे करें? आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
रनिंग की शुरुआत कैसे करें? (How To Start Running For Beginners in Hindi)
रनिंग या दौड़ना फिट होने के लिए सबसे जरूरी एक्सरसाइज है जिसका अभ्यास हर किसी को करना चाहिए। अगर आप पहली बार रनिंग की शुरुआत कर रहे हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले इससे जुड़ी जरूरी बातों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। रनिंग की शुरुआत कैसे करें इसके बारे में लोगों को सही जानकारी नहीं होती है। कई बार लोग जानकारी के अभाव में गलत तरीके से रनिंग करने लगते हैं। फिट रहने के लिए अगर आप रनिंग की शुरुआत करना चाहते हैं तो सबसे पहले इन बातों को ध्यान में जरूर रखें।
इसे भी पढ़ें : रोज दौड़ने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें लंबी दौड़ के लिए खुद को कैसे करें मानसिक रूप से तैयार
1. सबसे पहले दूरी का चयन करें
अगर आप पहली बार रनिंग करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको ये तय करना है कि शुरुआत में आप कितनी दूरी तक दौड़ सकते हैं। शुरुआत में 1 से 2 किलोमीटर तक की अधिकतम रनिंग करनी चाहिए। अगर आप रनिंग की शुरुआत कर रहे हैं तो सबसे पहले सप्ताह में आपको धीरे-धीरे दौड़ना चाहिए और एक तय दूरी तक ही दौड़ लगानी चाहिए।
2. रनिंग फॉर्म है जरूरी
शुरुआत में रनिंग करने वाले लोगों को रनिंग फॉर्म बनाये रखना चाहिए। शुरुआत में अगर आप रनिंग कर रहे हैं तो फॉर्म के बरकरार रखने से आपको दौड़ लगाते समय इंजरी का खतरा नहीं रहेगा। आप जिस भी स्टाइल में दौड़ते हैं उसे रनिंग पूरा होने तक अपनाएं रखें।
इसे भी पढ़ें : पहली बार दौड़ना शुरू कर रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा डबल फायदा
3. रनिंग शुरू करने से पहले करें माइंड मेकअप
रनिंग शुरू करने से पहले माइंड मेकअप करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। दौड़ते समय ब्रीदिंग पर ध्यान देना है, स्टेप्स को एडजस्ट करना है और एक जैसी स्पीड बनाकर रखनी है। इन तीनों चीजों के लिए आपको सुबह रनिंग करने से पहले मेडिटेशन करना चाहिए। मेडिटेशन के कई फायदे हैं पर आप लंबी दौड़ से पहले मेडिटेशन करेंगे तो फोकस करेंगे।
4. दौड़ने से पहले वार्मअप
रनिंग की शुरुआत करने से पहले आपको वार्मअप जरूर करना चाहिए। वार्मअप करने से आपका शरीर दौड़ लगाने के लिए एक्टिव हो जाता है। शुरुआत में जांघ और शरीर की मांसपेशियों को स्ट्रेच जरूर करें। दौड़ने के बाद कूल-डाउन एक्सरसाइज का अभ्यास करें।
5. अच्छे जूते का चयन करें
दौड़ने की शुरुआत करने से पहले आपको दौड़ लगाने के लिए एक अच्छे जूते का चयन करना चाहिए। दौड़ने के लिए ब्रांडेड जूतों का चुनाव करने की जगह पर आपको कम्फर्टेबल जूते का चुनाव करना चाहिए। दौड़ लगाने के लिए अच्छे जूते बहुत जरूरी हैं। जूते पहन कर रनिंग करने से इंजरी का खतरा कम रहता है।
इसे भी पढ़ें : दौड़ते समय लोगों को हो सकती हैं ये 6 कॉमन 'रनिंग इंजरीज', जानें इनसे बचने के टिप्स
दौड़ने से पहले ऊपर बताई गयी बातों का ध्यान रखने से आप आसानी से रनिंग की शुरुआत कर सकते हैं। रनिंग की शुरुआत करने से पहले अपना लक्ष्य पहले ही मन में तय कर लें इससे आपको उस तक पहुंचने में आसानी होगी। जो लोग मेंटली तैयार हो जाते हैं वो अपने लक्ष्य को आसानी से पूरा कर पाते हैं।
(All Image Source - Freepik.com)
Read Next
बिजी रहते हैं तो फिट रहने के लिए फॉलो करें वर्कआउट का 3×10 रूल, कम समय में मिलेंगे ज्यादा फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version