शरीर को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए रनिंग यानी दौड़ना सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। शरीर के शेप को ठीक रखने और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए रनिंग जरूर करनी चाहिए। शरीर को एक्टिव रखने के लिए और स्वस्थ रखने के लिए दौड़ना बहुत फायदेमंद माना जाता है लेकिन एक शोध के मुताबिक दौड़ने के दौरान होने वाली इंजरी हर रनर को प्रभावित करती है। दौड़ते समय छोटी सी गलती भी आपको गंभीर इंजरी या चोट दे सकती है। एक्सपर्ट्स इसे 'रनिंग इंजरी' कहते हैं। दौड़ते समय अचानक मोच आना, टखने में चोट लगता जैसी कई गंभीर समस्याएं अक्सर लोगों को होती रहती हैं। दौड़ते समय कुछ सावधानियों का पालन करने से और सही ढंग से दौड़ने से आप इस दौरान होने वाली रनिंग इंजरी से बच सकते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
दौड़ते समय होने वाली 6 कॉमन 'रनिंग इंजरीज' (6 Common Running Injuries)
नियमित रूप से व्यायाम और योग आदि का अभ्यास करना शरीर को फिट और हेल्दी रखने का सबसे अच्छा माध्यम है। फिटनेस को बढ़ावा देने और शरीर के शेप को सही रखने के लिए लोग रनिंग जरूर करते हैं। बहार चाहे पार्क हो या सड़क या फिर रनिंग ट्रैक, रनिंग करते समय एक छोटी सी गलती भी आपको गंभीर चोट दे सकती है। लोगों को अक्सर दौड़ते समय ये 6 कॉमन रनिंग इंजरीज का सामना करना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें : पहली बार दौड़ना शुरू कर रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा डबल फायदा
1. घुटने में छोट लगना (Patellofemoral Syndrome)
दौड़ते समय घुटनों में इंजरी होना आम बात होती है। इसे पेटेलोफेमोरल सिंड्रोम भी कहा जाता है जो कि एक सामान्य प्रकार की चोट है जो आमतौर पर दौड़ते या खेलते समय लगती है।
2. एड़ी के पीछे मांसपेशियों में सूजन (Achilles Tendinitis)
अक्सर दौड़ते समय आपने महसूस किया होगा कि इसकी वजह से एड़ियों के पीछे मांसपेशियों में सूजन और तनाव हो गया है। दरअसल अखिलीस टेंडिनिटिस एड़ी के पीछे की मांसपेशियों में सूजन की समस्या को कहा जाता है। यह समस्या भी बहुत कॉमन मानी जाती है। बहुत ज्यादा तेज या तेज दौड़ने की वजह से भी यह समस्या हो सकती है।
3. शिन स्पिलिंट्स (Tibial Stress Syndrome)
यह समय भी अक्सर दौड़ने वाले लोगों में देखी जाती है। यह एक प्रकार का दर्द होता है जो रनिंग करने वाले लोगों को आमतौर पर पिंडलियों और पांव के निचले हिस्से में होता है। यह समस्या तब होती है जब आप अचानक तेजी से अपनी रनिंग वॉल्यूम बढ़ा देते हैं। हार्ड जगहों पर दौड़ने वाले लोगों में भी यह समस्या हो सकती है। इस स्थिति में लापरवाही करने पर आपको फ्रैक्चर भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : रोज दौड़ने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें लंबी दौड़ के लिए खुद को कैसे करें मानसिक रूप से तैयार
4. आईटी बैंड सिंड्रोम (IT Band Syndrome)
दौड़ने वाले लोगों को यह समस्या अक्सर होती है। इस समस्या में कमर के नीचे और बाहरी कूल्हों की तरफ दर्द होता है। दरअसल इलियोटिबियल बैंडकमर के नीचे का एक कनेक्टिव टिश्यू है जो कूल्हे के साथ घुटने की हड्डी को जोड़ने का काम करता है। यह इंजरी अक्दर पैर की हड्डी के साथ आईटी बैंड की रगड़ की वजह से होती है।
5. स्ट्रैस फ्रैक्चर्स (Stress Fractures)
पैर की हड्डियों में सामान्य फ्रैक्चर की समस्या को स्ट्रेस फ्रैक्चर कहते हैं। इस समस्या में आपके पैरों की हड्डियों में तनाव की वजह से हल्की दरार पड़ जाती है। दौड़ने वाले लोगों में यह समस्या ज्यदातर पैरों के ऊपरी हिस्से पर या फिर एड़ियों के पास होती है। इस समस्या में लगातार दर्द, पैरों में सूजन और मांसपेशियों में सूजन की समस्या हो सकती है।
6. हैमस्ट्रिंग इंजरी (Hamstring Injuries)
दौड़ते समय या खेलकूद के दौरान हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या बहुत कॉमन है। हैमस्ट्रिंग में खिंचाव होने के कारण यह इंजरी ज्यादा होती है।
रनिंग के दौरान इंजरी से बचने के टिप्स (Running Injuries Prevention Tips)
दौड़ते समय अक्सर लोग तमाम तरह की इंजरीज का शिकार हो जाते हैं। कई बार ये इंजरीज हमारी कुछ गलतियों के कारण भी हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए ये टिप्स आपके बड़े काम आ सकते हैं।
- दौड़ने से पहले वार्मअप जरूर करें।
- जांघ और शरीर की मांसपेशियों को स्ट्रेच जरूर करें।
- दौड़ने के बाद कूल-डाउन एक्सरसाइज का अभ्यास करें।
- शुरुआत में बहुत ज्यादा तेज या रनिंग वॉल्यूम न बढाएं।
- ढीले और सूती कपड़े पहनें।
- सड़क, ऊबड़ खाबड़ जगह या गंदगी वाली जगहों पर दौड़ने से बचें।
- दौड़ने वाले जूते जरूर पहनें।
अगर ऊपर बताई गयी बातों का पालन करेंगे तो दौड़ने के दौरान होने वाली कॉमन इंजरीज से अपना बचाव कर सकते हैं। दौड़ने से पहले और उसके कुछ देर बाद में शरीर को हाइड्रेट जरूर करना चाहिए। दौड़ते समाया हेडफोन लगाने से भी कई बार लोग इंजरी का शिकार हो जाते हैं।
(All Image Source - Freepik.Com)