रोज दौड़ने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें लंबी दौड़ के ल‍िए खुद को कैसे करें मानसिक रूप से तैयार

रोजाना दौड़ना सेहत के ल‍िए कई तरह से फायदेमंद होता है, आप भी जानें लंबी दौड़ के ल‍िए खुद को मेंटली तैयार करने का तरीका

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Jan 13, 2022 17:11 IST
रोज दौड़ने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें लंबी दौड़ के ल‍िए खुद को कैसे करें मानसिक रूप से तैयार

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

अगर आप रोजाना दौड़ें तो शरीर फि‍ट रहता है, स्‍टेम‍िना बढ़ता है और शरीर न‍िरोगी बनता है। लेक‍िन ज्‍यादा स्‍टेम‍िना के ल‍िए लंबी दौड़ की जरूरत होती है। अगर आपने पहले कभी लंबी दौड़ नहीं लगाई है तो इसे करना आपके लि‍ए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लंबी दौड़ के ल‍िए खुद को शारीर‍िक रूप से तैयार करने से ज्‍यादा जरूरी है मानस‍िक रूप से तैयार करना क्‍योंक‍ि ये केवल एक द‍िन की बात नहीं है आपको एक जैसे मोटिवेशन अपने अंदर हर द‍िन बरकरार रखना है, लंबी दौड़ के ल‍िए खुद को मानस‍िक रूप से तैयार रखने के ल‍िए जानते हैं कुछ आसान ट‍िप्‍स।

meditation helps for run

 image source:google

1. अपना लक्ष्‍य बना लें (Fix your goal mentally)

अपना लक्ष्‍य पहले ही मन में तय कर लें इससे आपको उस तक पहुंचने में आसानी होगी। जो लोग मेंटली तैयार हो जाते हैं वो अपने लक्ष्‍य को आसानी से पूरा कर पाते हैं। छोटे लक्ष्‍य पहले बनाएं, अगर आप पहली बार लॉन्‍ग रन‍िंग करने जा रहे हैं तो अपने दौड़ने का अंतराल कम रखें। पहले ही द‍िन आप ज्‍यादा थक जाएंगे तो आपके ल‍िए अगले द‍िन का लक्ष्‍य पूरा कर पाना मुश्‍क‍िल हो सकता है इसल‍िए धीरे-धीरे स्‍पीड बढ़ाएं।

इसे भी पढ़ें- पहली बार प‍िता बनने जा रहे हैं? एक्सपर्ट से जानें अपने आप को मानस‍िक तौर पर कैसे करें तैयार

2. मेड‍िटेशन (Meditation)

आपको लंबी दौड़ के ल‍िए खुद को मानस‍िक रूप से तैयार करना है तो आप मेड‍िटेशन की मदद ले सकते हैं। आपको दौड़ते समय ब्रीद‍िंग पर ध्‍यान देना है, स्‍टेप्‍स को एडजस्‍ट करना है और एक जैसी स्‍पीड बनाकर रखनी है। इन तीनों चीजों के ल‍िए आपको सुबह रन‍िंग करने से पहले मेड‍िटेशन करना चाह‍िए। मेड‍िटेशन के कई फायदे हैं पर आप लंबी दौड़ से पहले मेड‍िटेशन करेंगे तो फोकस करेंगे, र‍िलैक्‍स रहेंगे और अपने लक्षण तक पहुंचने से पहले थकेंगे नहीं। 

3. ब्रेक भी जरूरी है (Take a break)

take a break

image source:google

मानस‍िक तौर पर खुद को तैयार करने के ल‍िए ब्रेक भी ले सकते हैं, आप दौड़ के बीच ब्रेक लें और खुद को आगे के लक्ष्‍य को पूरा करने के ल‍िए प्रेर‍ित करें। दौड़ना एक फ‍िज‍िकल चैलेंज नहीं है, ये आपके द‍िमाग की काबिल‍ियत भी देखता है क‍ि आप मानस‍िक तौर पर क‍ितना तैयार हैं। अगर आप अगली दौड़ के ल‍िए तैयार भी हैं तो भी मानस‍िक तौर पर पॉज‍िट‍िव रहना उतना ही जरूरी है ज‍ितना दौड़ के ल‍िए जूते पहनना। ब्रेक के दौरान आप पानी का सेवन करें, इससे आपके अंदर के नेगेट‍िव व‍िचार न‍िकल जाएंगे और शरीर को आगे बढ़ने की एनर्जी म‍िलेगी।

4. यू कैन डू इट (You can do it mantra)

ये मंत्रा हमेशा याद रखें क‍ि आप कर सकते हैं और खुद से इसे कई बार र‍िपीट करें। ये एक लाइन से आप खुद को मोटि‍वेट कर सकते हैं, ज‍िससे आपको अपने लक्षण तक पहुंचने में आसानी होगी। अगर आपको क‍िसी तरह की परेशानी हो रही है तो डॉक्‍टर या सॉइकोलॉज‍िस्‍ट की मदद लेना न भूलें। साइकोलॉज‍िस्‍ट भी मानते हैं क‍ि व्‍यक्‍त‍ि ज‍ितना खुद को मोट‍िवेट कर सकता है उतना डॉक्‍टर भी मदद नहीं कर सकता पर केवल खुद पर व‍िश्‍वास रखना जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें- उम्र बढ़ाने और बेहतर सेहत के लिए इस नए साल लें एक्सपर्ट के बताए ये 5 हेल्थ रिजॉल्यूशन

5. फायदों को याद करें (Know the benefits)

अगर आपको लंबी दौड़ को पूरा करने में परेशानी आती है तो दौड़ के फायदों को याद करें। बहुत से लोग कई बीमार‍ियों के श‍िकार होते हैं ज‍िन्‍हें दूर करने के ल‍िए वो लंबी दौड़ को अपने फ‍िटनेस का तरीका बनाते हैं इसल‍िए आपको फायदों को याद करते लंबी दौड़ पूरी करने में मदद म‍िलेगी। बीमारी से न‍िपटने के ल‍िए दौड़ एक फायदेमंद व्‍यायाम है आपको एक ही हफ्ते में खुद में पॉजिट‍िव फर्क महसूस होगा ज‍िसके बाद आप आत्‍मव‍िश्‍वास महसूस कर सकेंगे।

मानस‍िक तौर पर मजबूत रहने से आप लंबी दौड़ को अपने रूटीन में शाम‍िल कर सकते हैं, ये आप पर न‍िर्भर करता है क‍ि आप मानस‍िक और शारीर‍िक तौर पर कितना मजबूत हैं।

main image source:prevention.com

Disclaimer