शरीर को अंदर से हेल्दी और फिट रखने के 10 टिप्स, डायटीशियन और फिटनेस ट्रेनर से जानें जरूरी बदलाव

डायटीशियन, जिम ट्रेनर व डॉक्टर से जानें किन-किन चीजों को अपनाकर फिट रहने के साथ शरीर को अंदर से एक्टिव कर सकते हैं। एक्सपर्ट राय जानने के लिए पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर को अंदर से हेल्दी और फिट रखने के 10 टिप्स, डायटीशियन और फिटनेस ट्रेनर से जानें जरूरी बदलाव

एक्सरसाइज कर शरीर को सिर्फ हेल्दी ही नहीं रखना है बल्कि शरीर को एक्टिव रखना भी आज के समय में चुनौतीपूर्ण है। आज शरीर को अंदर से फिट रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इसके लिए हमें ऐसी आदतों को जीवन में शामिल करना चाहिए जिससे शरीर स्वस्थ हो सके। हमारे शरीर के दो तिहाई हिस्से में पानी है। एक स्वस्थ शरीर के लिए पानी सबसे ज्यादा जरूरी होता है। रोजाना हमें चार से पांच लीटर पानी पीना चाहिए। इससे हमारे शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है। यह उपाय आजमाकर हम एक्टिव रह सकते हैं। जमशेदपुर के बिष्टुपुर में जिम के फिटनेस ट्रेनर समीर कुमार और डायटीशियन संचिता ने शरीर को अंदर फिट और हेल्दी रखने की टिप्स बताएं।  जो आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगा। तो आइए इस आर्टिकल में शरीर को एक्टिव रखने के लिए हम क्या करें व क्या नहीं जानते हैं।

शरीर को एक्टिव रखना है बेहद जरूरी

एक्सपर्ट बताते हैं कि हम योगा-एक्सरसाइज आदि को कर हेल्दी बन सकते हैं। वहीं कुछ लोग जुनून की तरह लाइफ में योगा और एक्सरसाइज करते हैं वहीं कुछ लोगों को इसमें इंट्रेस्ट ही नहीं होता है। एक्सरसाइज और योग करने से उन्हें बोरियत महसूस होती है। कुछ ऐसे भी हैं जो एक्सरसाइज कर इतना अधिक थक जाते हैं कि एक्टिव नहीं रह पाते। यदि हम एक्टिव ही नहीं रहेंगे तो एक्सरसाइज करने के बावजूद दिनभर थकान रहेगा। रोजमर्रा के कामकाज को आसानी से नहीं कर पाएंगे, ऐसे में शरीर को एक्टिव रखना जरूरी होता है। ताकि कोई भी काम को आसानी से कर लें। आपकी कोशिश यही होनी चाहिए कि आप उन एक्सरसाइज का चयन करें जिसे करने की इच्छा आपको होती है।

इसे भी पढ़ें : टायर फ्लिप वर्कआउट करने के फायदे, सही तरीका और जरूरी सावधानियां

1. शरीर की मूवमेंट को बढ़ाएं

जिम ट्रेनर बताते हैं कि हर कोई जिम में घंटों पसीना नहीं बहा सकता। ये बहुत ही शिद्दत का काम है। यदि आप जिम नहीं जाते हैं और शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए एक्टिव रखना चाहते हैं, वहीं इसके लिए आपके पास समय नहीं है या आलस की वजह से जिम नहीं जा रहे हैं तो बॉडी की मुवमेंट बढ़ा सकते हैं। घर या ऑफिस में ऐसे काम को करें जिसमें आपका शरीर ज्यादा मेहनत करें। जैसे लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। तीन से चार किमी सफर करना हो तो बाइक-कार का इस्तेमाल न कर पैदल चले जाए या साइकिल का इस्तेमाल करें। घर पर ज्यादा से ज्यादा काम करें। फोन पर बात करते समय चलें। इससे आप फिट भी होंगे इसके लिए अलग से समय भी खर्च नहीं करना होगा। 

Yoga Practice

2. योग को दिनचर्या में करें शामिल

योग प्रशिक्षक मगन लाल बताते हैं कि रोजाना योग करने से शारिरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहा जा सकता है वहीं रोजमर्रा के काम काज को करने के लिए शरीर काफी एक्टिव रहता है। रक्तकोशिकाओं को एक्टिव करता है। इसलिए योग करने वाले व्यक्ति कोई भी काम को करने में आलसपन नहीं दिखाता है। शरीर को एक्टिव के साथ मानसिक-शारिरिक रूप से स्वस्थ्य बनाने के लिए योग बहुत जरूरी है। सुबह उठने के बाद अनुलोम विलोम, कपालभाति, मेडिशन जैसे तीन आसन जरूर करें। इससे आपका शरीर फिट रहेगा और पूरे दिन आप फ्रेश महसूस करेंगे। 

3. जॉगिंग को करें डेली रूटीन में शामिल

जिम ट्रेनर बताते हैं कि सुबह-सुबह जॉगिंग करना चाहिए। इससे शरीर पतला रहेगा और आप अंदर और बाहर दोनों तरह से फिट रहेंगे। इसमें सबसे जरूरी है कि आप उतना ही जॉगिंग करें जिसके लिए आपका शरीर इजाजत दे रहा है, शरीर की ताकत से परे जाकर एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा साइकिलिंग करने से भी आप फिट होंगे। इससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके साथ आपका माइंड दिनभर फ्रेश रहता है। कार्डियो एक्सरसाइज भी आप कर सकते हैं। कहीं पैदल निकले तो लंबा रास्ता चुनें। 

4. खाली पेट अखरोट खाएं व भारी नाश्ता करें

डायटीशियन बताती हैं कि सुबह उठने के बाद खाली पेट कुछ मूंगफली, बादाम, अखरोट खा लें। इससे मेटाबॉलिज्म और एंजाइम शरीर में बनते हैं जो बॉडी के विकास में जरूरी होते हैं। इससे शरीर में काफी ऊर्जा आती है। इसके साथ सुबह का नाश्ता हैवी करें।  ताकि आपके शरीर में ऊर्जा की कमी न हो। प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट वाला नाश्ता हमें सुबह करना चाहिए। ऐसा कर हम दिनभर अपने शरीर को एक्टिव रख सकते हैं। हमें शरीर के अंदर से ऊर्जा हासिल होगी।

5. प्रोटीन युक्त भोजन करें , मिलावटी चीजों से दूर रहें

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक भोजन करना बहुत ही ज्यादा मायने रखता है। शरीर को अंदर से कमजोर करने का सबसे बड़ा कारण भोजन है। आज कल जैसे मिलावटी चीजें बाजार में मिल रही हैं वह शरीर को खोखला करती जा रही हैं। इसलिए हमें हमेशा ताजी सब्जियों को ही खाना चाहिए। अगर शरीर को अंदर से फिट रखना है तो अच्छा और पौष्टिक खाना बहुत ही जरूरी हो जाता है। हमें हमेशा संतुलित भोजन करना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट वाले आहार खाने चाहिए। बाहर का खाना खाने से हमारा शरीर आलसी हो जाता है। 

6. सात से आठ घंटे सोना बहुत ही ज्यादा जरूरी

स्वस्थ शरीर सिर्फ पौष्टिक खाने और व्यायाम से हमें प्राप्त नहीं हो सकता है। अंदर से शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए हर किसी के लिए नियमित नींद का लेना बेहद ही जरूरी है। हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए नींद का काफी ज्यादा योगदान रहता है। अगर आप समय पर सोते हैं और समय उठते हैं तो आपका शरीर स्वस्थ रहेगा लेकिन असंतुलित नींद लेते हैं तो आपको गैस, कमजोरी इत्यादि कई तरह की बीमारी हो जाएगी। दिमाग भी नहीं चलेगा। स्वस्थ शरीर के लिए मनुष्य को कम से कम सात से आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। अगर आप सात घंटे सोते हैं तो आपका मूड सही रहेगा। मेमोरी पावर बढ़ेगा, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, हृदय संबंधित रोग नहीं होंगे और आप अंदर से स्वस्थ्य महसूस करेंगे। किसी भी काम को आसानी से कर पाएंगे।

Healthy Eating

7. खूब पानी पीएं

जमशेदपुर के कदमा में आईसीआईसीआई बैंक के बगल में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे और पूर्व में टाटा मेन अस्पताल में सेवा दे चुके सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. संजय जोहरी बताते हैं कि शरीर को एक्टिव रखने के लिए पानी का सेवन करना बेहद ही जरूरी होता है। वैसे लोग जो शारिरिक रूप से ज्यादा परिश्रम नहीं करते हैं उन्हें एक दिन में औसतन 2.5 लीटर से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। वहीं वैसे लोग जो आउटडोर काम करते हैं, शारिरिक रूप से ज्यादा परिश्रम करते हैं उन्हें 3.5 लीटर से चार लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगों के शरीर से पानी पसीने, लार के रूप में निकल जाता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से हमारे शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है। पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। पानी के कारण त्वचा व यूरीन से हमारे शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं। ज्यादा पानी पीने से हमारी स्किन साफ रहती है।

8. शराब और सिगरेट पीना छोड़ दें

डायटीशियन बतातीं हैं कि शराब, सिगरेट पीना छोड़ना स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है। हम कितना भी डाइट अच्छा रखें या जिम जाएं, व्यायाम करें लेकिन नशे की लत रहेगी तो यह उन सारी चीजों के फायदे को शरीर तक नहीं पहुंचने देगी। इसलिए हमें सबसे पहले नशे की लत को छोड़ना होगा। इसके साथ सॉफ्ट ड्रिंक या कार्बोनेट पेय पदार्थ को पीना छोड़ना होगा, क्योंकि इसमें काफी ज्यादा केमिकल मिले होते हैं जो शरीर को हानि पहुंचाते हैं।

9. खड़े होने की आदत डालें

अगर आप फिट शरीर पाना चाहते हैं और शरीर को अंदर से मजबूत बनाना चाहते हैं तो खड़े होने की आदत खुद में डालें, इससे कैलोरी बर्न होती है। कहीं भी आधे घंटे से अधिक नहीं बैठे रहें। बाजार नहीं जाते हैं तो जाएं वहां सामान उठा कर घर लाएं। इससे आपके शरीर की गतिविधि बढ़ेगी और फायदा होगा।

10. क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल खेलें या डांस करें

हमें शरीर को फिट रखने के लिए वैसे एक्सरसाइज का चयन करना चाहिए जिसमें हमारा पर्सनल इंट्रेस्ट लेवल भी हो। ऐसा कर शरीर को हेल्दी रखने के साथ अंदर से एक्टिव रख सकते हैं। जब भी मौका मिले कुछ खेलने का, जिसमें शारीरिक मेहनत लगती हो तो उसे जरूर खेलें। इससे शरीर फिट रहता है। क्रिकेट, कबड्डी या फुटबॉल सप्ताह में एक बार खेलने की जरूर कोशिश करें। अगर आप डांस भी करते हैं तो आपके शरीर की कसरत हो जाती है, तो खाली समय में डांस करके खुद के साथ दूसरों का मनोरंजन करें और शरीर को स्वस्थ बनाएं।

अपने पसंद की चीजों को करें, जिससे फिटनेस हो बरकरार

शरीर को एक्टिव रखने के लिए शरीर को बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी फिट रखना होगा। एक्सपर्ट बताते हैं कि यदि कोई व्यक्ति अपने पसंद का काम करता है तो उसे वो काम बोझिल नहीं लगता है। उदाहरण के तौर पर किसी को साइकिलिंग पसंद है तो साइकिल चला उसकी अच्छी एक्सरसाइज भी हो जाती है और  उसे थकान भी महसूस नहीं होता है। ऐसे में वो रोजमर्रा के काम को आसानी से कर पाता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट भी आपको इन तमाम चीजों को अपनाने की सलाह देते हैं।

Read More Articles On Exercise Fitness

Read Next

बॉडी बनाने के चक्कर में स्टेरॉयड्स का ज्यादा इस्तेमाल आपको बना सकता है नुपंसक, एक्सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer