आज कल के युवा जल्दी बॉडी बनाना चाहते हैं। बिना ज्यादा वर्कआउट किए अच्छी बॉडी पाना काफी मुश्किल है। युवा इसके लिए स्टेरॉयड का इस्तेमाल करने लगते हैं। वैसे तो दुनिया का कोई भी डॉक्टर बॉडी बनाने के लिए स्टेरॉयड्स का सेवन करने की सलाह नहीं देगा। बॉडी कंपीटिशन सहित लोकल से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में स्टेरॉयड्स के इस्तेमाल पर बैन है। जमशेदपुर के बिष्टुपुर के जिम ट्रेनर रवींद्र सिंह ने कहा- स्टेरॉयड का इस्तेमाल करना गलत नहीं है। उसे क्षमता से ज्यादा लेना और भी ज्यादा गलत होता है। जो लोग बॉडी बनाने की चाहते में स्टेरॉयड लेते हैं उन्हें उसी हिसाब उतना ही अधिक वर्कआउट भी करना होता है। बहुत से स्टेरॉयड तुरंत रिएक्शन भी करते हैं। स्टेरॉयड से पुरुषों का शुक्राणु कम होता है और भी इसके कई साइड इफेक्ट्स हैं। तो आइए इस आर्टिकल में हम एक्सपर्ट की मदद से इसके दुष्परिणामों के बारे में जानते हैं।
स्टेरॉयड से मौत
एक्सपर्ट बताते हैं कि ज्यादा स्टेरॉयड के इस्तेमाल से मौत भी हो सकती है। स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कई गंभीर साइड इफेक्ट हैं। ज्यादातर लोग इसे शादी के बाद ही इस्तेमाल करते हैं। यह आदमी को पूरी तरह से नपुंसक बना सकता है। यह काफी गर्म होता है। इससे चेहरा मुंहासों और पिंपल से भर सकता है। इसका इस्तेमाल करने वाले लोग सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा गुस्सा करते हैं। शरीर के सभी हिस्सा को यह प्रभावित करता है। डॉक्टर इसे लेने की सलाह नहीं देते हैं। इससे हड्डियां कमजोर हो जाती है। कुल मिलाकर कहें तो यह शरीर के लिए काफी घातक होता है। बावजूद इसके लोग इसका सेवन करते हैं। जो पूरी तरह से गलत है।
पुरुषों और महिलाओं में स्टेरॉयड का असर
पुरुषों में होने वाले साइड इफेक्ट्स
वैसे पुरुष जो स्टेरॉयड लेते हैं उनमें कई प्रकार की समस्या देखने को मिलती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि स्टेरॉयड लेने वाले पुरुषों में गंजापन की शिकायत आती है। सिर के बाल समय से पहले उड़ जाते हैं, स्पर्म की कमी हो सकती है। इसके कारण कभी-कभी ज्यादा बॉडी बिल्डर के बच्चा पैदा नहीं कर पाते हैं। महिलाओं जैसी छाती हो जाती है। अंडकोष सिकुड़ने लगता है। यदि आप स्टेरॉयड का सेवन करते हैं तो उसे तुरंत छोड़ देना चाहिए।
महिलाओं में होने वाले साइड इफेक्ट्स
महिलाएं यदि स्टेरॉयड का इस्तेमाल करतीं हैं तो सबसे पहला असर महिलाओं के हार्मोन पर पड़ता है। इससे शरीर में मर्दों जैसे बाल आ जाते हैं। आवाज भी मर्दों जैसी हो जाती है। बाल झड़ने लगते हैं। महिलाओं की अंगुलियों की ज्वाइंट बड़े हो जाते है। ब्रेस्ट सिकुड़ जाता है या कम हो जाता है।
स्टेरॉयड्स का इस्तेमाल करने के अन्य साइड इफेक्ट्स
चेहरा ऑयली हो जाता है
इसका इस्तेमाल करने से चेहरा ऑयली हो जाता है। पीठ में लाल दाने हो जाते हैं। मुहांसे, गांठ और पिंपल भी चेहरे पर हो जाते हैं। चेहरे और बदन, खासकर पीठ पर लाल रंग के ढेरों दाने होते हैं। एक बार ये चेहरे पर हो गए तो इसे हटने में वक्त लगता है। लड़कियों के मर्दों जैसे बाल होने लगते हैं। मूंछें तक उग जाती हैं। सिर की त्वचा बहुत ऑयली हो जाती है, जिससे गंदगी बढ़ती है और रूसी की शिकायत आती है। रूसी होने के चलते बाल झड़ने लगते हैं।
कैंसर तक हो सकता है
एक्सपर्ट बताते हैं कि ज्यादा स्टेरॉयड लेने से कैंसर तक की बीमारी हो सकती है। ब्लड में गांठ हो जाता है। जो आगे चलकर ट्यूमर की समस्या का रूप लेता है। लीवर बढ़ जाता है। लीवर खराब भी हो सकता है। पीलिया की भी समस्या आती है।
इसे भी पढ़ें : पुरुष जरूर करें ये 3 एक्सरसाइज, बाल झड़ने से लेकर बेली फैट घटाने तक कई समस्याएं रहेंगी दूर
गुस्सा आना है सामान्य दिक्कत
स्टेरॉयड खाने के बाद आप चिड़चिड़े हो जाएंगे। आपको बात-बात पर गुस्सा आएगा। इससे कभी-कभी आपका मूड अचानक बदल जाएगा। जिम में आने वाले कुछ लोग जो स्टेरॉयड लेते थे उन्होंने खुद यह स्वीकारा है कि उन्होंने इस दौरान गाली-गलौज से लेकर हाथापाई तक की। कुछ लोगों ने संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया। यह हार्मोन में बदलाव से जुड़ा हुआ है। वैसे भी स्टेरॉयड में पाए जाने वाले टेस्टोस्टेरोन को मर्दाना हार्मोन कहा जाता है जो पुरुषों में भारी आवाज और मर्दाना व्यवहार के लिए भी जिम्मेदार होता है। इसे लेने के बाद महिलाओं का भी व्यवहार मर्दों के जैसा हो जाता है।
आंखों की रोशनी का कम हो जाना
एक्सपर्ट बताते हैं कि स्टेरॉयड इंजेक्शन लगाने के बाद आंखों की रोशनी कम हो जाती है। धुंधला दिखाई पड़ता है।
नींद कम आना
स्टेरॉयड का इस्तेमाल करने के कारण नींद कम आती है। रात को सोने के समय यह समस्या ज्यादा होती है। ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। बेचैनी भी बढ़ती है।
भूख बहुत ज्यादा लगती है
स्टोरॉइड खाने के कारण शरीर के मसल्स का विकास होता है। इसके लिए शरीर को भोजन की जरूरत होती है। स्टोरॉइड से भूख बहुत ज्यादा लगने लगती है।
इम्यून पावर कम कर देता है
जो लोग स्टेरॉयड लेते हैं उनमें दूसरों की तुलना में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। वैसे लोग सामान्य लोगों की तुलना में जल्दी जल्दी बीमार पड़ेंगे। इससे चेहरा भी सूख जाता है और मसल्स कमजोर हो जाते हैं। शरीर के मसल्स झूल जाते हैं। शुगर लेवल बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें : क्रंचेज करते समय ज्यादातर लोग करते हैं ये 9 गलतियां, जिम ट्रेनर से जानें इसे करने का सही तरीका
पेट का निकलना
स्टोरॉइड के कारण पेट फूल जाता है, जिसके कारण यह बाहर की ओर निकल जाता है। इससे पेट में जल जैसी समस्या भी आती है। पाचन शक्ति को भी यह कमजोर करता है।
नपुंसकता है बड़ी समस्या
एक्सपर्ट बताते हैं कि स्टेरॉयड से हमारे टेस्टिकल्स (अंडकोष) सिकुड़ जाते हैं। इससे स्पर्म काउंट गिर जाता है। वक्त रहते इसमें सुधार न लाया जाए व स्टेरॉयड खाना बंद कर दें तो यह ठीक हो जाता है। लेकिन स्टेरॉयड का आंख मूंद का इस्तेमाल करने से ये इंसान को नपुंसक बना देता है। बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन खेलने वालों में ऐसी समस्या ज्यादा देखी जाती है।
स्टेरॉयड हार्मोन को पहुंचाता है नुकसान
हमारा शरीर अपने विकास के लिए खुद हार्मोन पैदा करता है। जब हम बाहर से स्टेरॉयड लेकर बाहर से हार्मोन लेने लगते हैं तो यह हमारे शरीर में पैदा हुए हार्मोन का नुकसान पहुंचाता है। कभी-कभी इस हद तक हार्मोन को नुकसान पहुंचाता है कि हम वापस पहले जैसे नहीं हो पाते है। इससे शरीर कमजोर होता है। इसके कारण बाल उड़ जाते है। पुरुषों की छाती महिलाओं के आकार की हो जाती है।
कभी भी स्टेरॉयड न लें
एक्सरसाइज व जिम जाना अच्छी बात है। बॉडी बनाना भी अच्छी बात है। लेकिन स्टेरॉयड लेकर बॉडी बनाना न केवल गैर कानूनी है बल्कि यह खुद की सेहत के लिए भी ठीक नहीं है। बिष्टुपुर के जिम ट्रेनर रवींद्र बताते हैं कि अगर आप बॉडी बनाने के लिए स्टेरॉयड का सहारा लेते हैं तो उसे लेने से परहेज करना चाहिए। खाने में पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन कर बॉडी बनाना बेहतर होता है।
Read More Articles On Excercise and Fitness
Read Next
क्रंचेज करते समय ज्यादातर लोग करते हैं ये 9 गलतियां, जिम ट्रेनर से जानें इसे करने का सही तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version