How To Sleep After A C-Section In Hindi: महिलाओं को न सिर्फ प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखना होता है, बल्कि इसके बाद भी अपनी पूरी देखरेख करनी होती है। इतना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने सोने के तरीके का भी ख्याल रखना होता है। विशेषकर, जिन महिलाओं का सी-सेक्शन हुआ होता है, उन्हें यह जरूर लेना चाहिए कि उन्हें डिलीवरी के बाद किस पोजिशन में सोना चाहिए। गलत तरीके से सोने के कारण उनके स्टिचेस पर दबाव बन सकता है, वहां जख्म हो सकता है। जाहिर है, यह स्थिति किसी भी सी-सेक्शन करवा चुकी महिलाओं के लिए सही नहीं है। इस संबंध में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
सी-सेक्शन के बाद सही पोजिशन में सोने का महत्व
सी-सेक्शन के बाद अक्सर महिला की शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। वह सीजेरियन के कारण लगे टांकों के दर्द से जूझ रही होती है, वहीं उसे कई रात अपने बच्चे के कारण अच्छी नींद लेने मुश्किल होती है। इससे उसका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ जाता है, जिससे उसे नींद न आने की समस्या हो सकती है। वहीं, अगर विशेषज्ञों की मानें, सी-सेकशन के बाद सही पोजिशन में सोना बहुत जरूरी है। सही तरह से सोने से बॉडी पर स्ट्रेस कम पड़ता है, सोने के दौरान सहज बने रहते हैं और अन्य तरह की समस्याओं में भी कमी आती है। इस तरह देखा जाए, तो महिला सी-सेक्शन के बाद सही पोजिशन में सोकर अच्छी और गहरी नींद ले सकती है। अच्छी और पर्याप्त नींद लेने के कारण, महिला की बॉडी की रिकवरी भी तेजी से बढ़ जाती है। इसके अलावा, एब्डॉमिनल मसल्स पर भी कम दबाव बनता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के नौवें महीने में कैसे सोना चाहिए? डॉक्टर से जानें सोने की सही पोजीशन
सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद सोने की सही पोजिशन
पीठ के बल सोना
सी-सेक्शन डिलीवरी होने के बाद महिलाओं को पीठ के बल सोने पर जोर देना चाहिए। वैसे, तो यह पोजिशन डिलीवरी के बाद, हर महिला के लिए सूटेबल मानी जाती है। क्योंकि इस अवस्था में महिला कंफर्टेबल महसूस करती है और इस तरह सोने के कारण किसी तरह की तकलीफ भी नहीं होती है। हालांकि, पीठ के बल सोने के कारण सी-सेक्शन के बाद महिला को उठने-बैठने में काफी तकलीफ उठानी पड़ सकती है। इससे टांकों में दबाव पड़ सकता है, जिससे वे खुल सकते हैं या फिर जख्म हो सकता है। इसलिए, पीठ के बल लेटने से पहले बहुत सावधानी से लेटें और उठते समय जल्दबाजी न दिखाएं। इसके अलावा, अगर आपको किसी तरह की मेडिकल कंडीशन है, जैसे ब्लड प्रेशर या अन्य समस्या, तो आपको पीठ के बल लेटने के बाद करवट लेकर उठ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में किस करवट सोना शिशु के लिए होता है ज्यादा बेहतर?
एक ओर करवट लेकर सोएं
गर्भावस्था में ही नहीं, बल्कि डिलीवरी के बाद भी यह पोजिशन सोने के लिए बहुत ही आरामदायक माना जाती है। इस पोजिशन में सोने के कारण टांकों पर दबाव नहीं बनता है। वहीं, अगर आप बाईं दिशा की ओर करवट लेकर सोते हैं, तो इससे ब्लड फ्लो बेहतर रहता है, पाचन संबंधी समस्याओं में सुधार होता है और पेट को भी आराम मिलता है। यहां तक कि इस अवस्था में सोने से शिशु को दूध पिलाने में भी आसानी होती है। अगर आप एक ओर करवट लेकर सोते हुए थकान महसूस करें, तो अपने पैरों के नीचे तकिए रख सकते हैं या फिर कूल्हों के नीचे तकिया का सपोर्ट दे सकते हैं। ब्लड प्रेशर होने की स्थिति में भी महिलाएं इस अवस्था में सो सकती हैं।
image credit: freepik