Doctor Verified

हायटल हार्निया का पता लगाने के लिए खुद से करें ये छोटा सा टेस्ट, डॉक्टर से जानें करने का सही तरीका

सीने में जलन और पेट में दर्द होने पर आप इसे अनदेखा न करें। यह हायटल हर्निया का संकेत हो सकता है। जानें इसमें क्या टेस्ट किए जा सकते हैं?   
  • SHARE
  • FOLLOW
हायटल हार्निया का पता लगाने के लिए खुद से करें ये छोटा सा टेस्ट, डॉक्टर से जानें करने का सही तरीका


ज्यादा तला भुना और मसालेदार खाने की वजह से सीने में जलन और दर्द की समस्या हो सकती है। इस दौरान व्यक्ति को पेट में हल्का दर्द भी महसूस हो सकता है। लेकिन, यदि इस तरह के लक्षण डाइट में बदलाव करने यानी की संतुलित आहार खाने के बाद भी महसूस हो रहे हैं, तो ऐसे में आप सतर्क हो जाएं। अधिक उम्र के लोगों को हायटल हर्निया होने पर भी इस तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। इस समस्या में लोगों को खाना खाने के बाद सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। यशोदा अस्पताल, हैदराबाद के गैस्ट्रोइंस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. आदि राकेश कुमार से जानते हैं कि हायटल हर्निया के क्या लक्षण होते हैं और इसकी पहचान कैसे की जा सकती है। 

हायटल हर्निया क्या है? What Is Hiatal Hernia In Hindi 

पेट के बीच में एक डायाफ्राम होता है। शारीरिक बदलावों के कारण जब पेट का ऊपरी भाग डायाफ्राम में हुए छेद की ओर जाता है, तो इसे हायटल हर्निया कहा जाता है। दरअलल, यह डायाफ्राम छाती और पेट के बीच में बनी एक परत की तरह होती है। इस रोग में डायाफ्राम में छेद हो जाता है, इस छेद को हाइटस कहा जाता है। हायटस हर्निया को स्लाइडिंग हाइटल हर्निया और फिक्स्ड हाइटल हर्निया दो प्रकार में बांट जाता है। उम्र के बढ़ने, मोटापा होना और सिगरेट अधिक पीने की वजह से इस रोग का जोखिम बढ़ जाता है। 

hiatal hernia in hindi

क्या हायटल हर्निया की पहचान आप खुद से कर सकते हैं? Is it Possible To Check Yourself For A Hiatal Hernia in Hindi

वैसे, तो इस रोग की पहचान व पुष्टि के लिए एंडोस्कोपी, बेरियम स्वॉलो और इसोफेगस में एसिड के स्तर की जांच करने के लिए पीएच टेस्ट किया जा सकता है।  फिलहाल, आप दो उंंगलियों को ऊपरी पेट पर लगाएं और लंबी गहरी सांस लें। ऐसे में यदि आपको हल्का दर्द या डायाफ्राम के खुलने में परेशानी महसूस हो रही है, तो आपको हायटल हर्निया हो सकता है। लेकिन, यह हायटल हर्निया की ओर मात्र संकेत कर सकता है, यह रोग की पुष्टि नहीं करता है। इसमें डॉक्टर आपको आगे बताए टेस्ट करने की सलाह देते हैं। 

एंडोस्कोपी

इस प्रक्रिया में एक नली के द्वारा ऊपरी पाचन तंत्र की जांच की जाती है। इसमें एक लंबी पतली ट्यूब का उपयोग किया जाता है। 

पीएच टेस्ट

इसमें पेट के इसोफेगस में एसिड के लेवल की जांच की जाती है। 

बेरियम स्वॉलों

इस टेस्ट में  एक्स रे किया जाता है। लेकिन, एक्स-रे से पहले व्यक्ति को एक विशेष द्रव दिया जाता है। इसोफेगस और पेट से जुड़ी समस्याओं की जांच की जाती है। इसकी मदद से हायटल हर्निया के साइज के बारे में भी पता चलता है। 

हायटल हर्निया में महसूस होने वाले लक्षण - Symptoms Of Hiatal Hernia In Hindi 

  • खाने के बाद सीने में जलन होना, 
  • एसिड रिफ्लक्स (खाना डकार के साथ पेट से मुंह में आना)
  • खाना निलगने में परेशानी होना
  • पेट में हल्का दर्द होना
  • सांस लेने में दर्द होना
  • उल्टी आना, आदि। 

इसे भी पढ़ें : हर्निया का दर्द कम करने के लिए अपना सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय

बार-बार सीने में जलन और पेट दर्द को आप नजरअंदाज न करें। इससे आपको कई अन्य तरह के गंभीर लक्षण महसूस हो सकते हैं। यदि आपको संतुलित आहार खाने के बाद भी पेट में समस्या हो रही है, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से मिलें। 

Read Next

फुल बॉडी चेकअप में कौन से टेस्ट किए जाते हैं? डॉक्टर से जाने

Disclaimer