हर्निया का दर्द कम करने के लिए अपना सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies For Hernia Pain : हर्निया में होने वाले पेट दर्द को कम करने के लिए आप आगे बताए घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हर्निया का दर्द कम करने के लिए अपना सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय


Home Remedies For Hernia Pain : आज के समय जीवनशैली में बदलाव और खाने की गलत आदतों की वजह से लोगों को पेट संबंधी कई समस्याएं होने लगी हैं। इसमें हर्निया को भी शामिल किय जा सकता है। ऑफिस में ज्यादा समय तक खड़े रहना, भारी चीजों को उठाना, गंभीर रूप से कब्ज, कफ, एलर्जी, पेट में सर्जरी व दर्द आदि कई कारणों से हर्निया की समस्या हो सकती है। इस समस्या में लोगों को पेट में दर्द का सामना करना पड़ता है। वैसे, तो हर्निया का इलाज सर्जरी के द्वारा ही किया जाता है। लेकिन, इस समस्या में आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर हर्निया के दर्द को कम कर सकते हैं। आगे जानते हैं हर्निया के दर्द को कम करने के घरेलू उपायों के बारे में।

हर्निया के दर्द को कम करने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Hernia Pain In Hindi

एलोवेरा का जूस

सीने में जलन और गैस की वजह से हर्निया का दर्द बढ़ सकता है। ऐसे में आपको एलोवेरा के जूस का सेवन करना चाहिए। एलोवेरा का जूस पेट की विकारों को दूर करने में मददगार होता है। सुबह के समय खाली पेट एलोवेरा का जूस पीने से आपको दर्द को दूर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें : हर्निया होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, एक्सपर्ट से जानें हर्निया मरीजों के लिए डाइट टिप्स

home remedies for hernia pain

बर्फ से सिकाई करें

हर्निया होने पर मरीज को पेट में दर्द और सूजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बर्फ की सिकाई करने से आप कॉन्टैक्शन ट्रिगर को ट्रिगर करने में मदद मिलती है। साथ ही, सूजन को कम में भी बर्फ की सिकाई सहायक होती है।

मुलेठी का करें उपयोग

मुलेठी से आप पाचन क्रिया को मजबूत कर सकते हैं। इससे गैस की समस्या में आराम मिलता है। मूलेठी का अर्क गैस्ट्रिक सूजन को कम में मददगार होता है। इसके उपयोग के लिए आप मूलेठी की जड़ को पानी में उबालें। पेट में गैस की वजह से होने वाले दर्द को दूर करने के लिए आप इस उपाय को अपना सकते हैं।

अदरक का रस

पेट के इंफेकशन को दूर करने में आप अदरक के रस का उपयोग कर सकते हैं। अदरक का रस या अदरक की चाय से आप पेट संबंधी समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। हर्निया में होने वाले दर्द को कम करने में अदरक का उपाय बेहद कारगर हो सकता है।

कैमोमाइल की चाय

कैमोमाइल की चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की सूजन के कम में सहायक होती है। इस चाय से पाचन क्रिया बेहतर होती है। हाइटल हर्निया (हर्निया का एक प्रकार) में होने वाले पेट दर्द में कैमोमाइल की चाय का सेवन दिन में दो बार किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : पुरुषों में हार्निया के हो सकते हैं ये 7 लक्षण, जानें क्यों होती है ये समस्या

हर्निया से बचने के उपाय - Prevention Tips For Hernia In Hindi

  • हर्निया से बचाव के लिए आप डाइट में संतुलित आहार का सेवन करें।
  • पेट में दर्द से बचने के लिए आपको डाइट में गैस बनाने वाले आहार को शामिल नहीं करना चाहिए।
  • वजन को कंट्रोल करने से आप हर्निया से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकती हैं।
  • शराब व धूम्रपान न करें, इससे आपकी पाचन क्रिया प्रभावित होती है।
  • खाना खाने के तुरंत बाद न लेटे।
  • खाना खाने के बाद 15 से 20 मिनट अवश्य टहलें।
  • हल्की एक्सरसाइज को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं।

हार्निया का इलाज सर्जरी से किया जाता है। इस रोग में आप बचाव के टिप्स को अपनाकर दर्द को कम कर सकते हैं। यदि पेट में तेज दर्द हो रहा है, तो ऐसे में डॉक्टर से अवश्य मिलें।

Read Next

मीरा कपूर की ग्लोइंग स्किन का राज है घी, आयुर्वेद के अनुसार जानें क्या है घी पीने का सही तरीका

Disclaimer