
Home Remedies to Remove Black Pimples in Hindi: चेहरे पर मुंहासे और दाग-धब्बे होना बेहद सामान्य है। आजकल अधिकतर लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं। खराब लाइफस्टाइल और खान-पान, चेहरे पर मुंहासे या एक्ने होने के मुख्य कारण माने जाते हैं। जब चेहरे पर मुंहासे होते हैं, तो खूबसूरत पर भी असर पड़ता है। एक्ने चेहरे की खूबसूरती को छीन लेते हैं। कई बार सामान्य एक्ने या मुंहासे होते हैं। लेकिन कुछ लोगों के चेहरे पर काले दाने और दाग-धब्बे भी नजर आ जाते हैं। ऐसे में काले दानों और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।
चेहरे के काले दाने कैसे हटाएं?- How to Remove Black Pimples in Hindi
1. एलोवेरा
अगर आपके चेहरे पर काले दाने हो गए हैं, तो आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा पल्प लें। इससे अपने चेहरे की 10-15 मिनट तक मसाज करें। फिर चेहरे को पानी से धो लें। एलोवेरा में एलोसिन नामक तत्व होता है, जो त्वचा के गहरे रंग को कम करने में मदद करता है। एलोवेरा यूवी किरणों की वजह से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। आप एलोवेरा से अपने चेहरे के दाग-धब्बों को भी रिमूव कर सकते हैं।
2. हल्दी
चेहरे के काले दाने मिटाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए आप दो चम्मच मलाई लें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं और फिर चेहरे पर लगाएं। सप्ताह में 1-2 बार इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दें कि हल्दी में हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। हल्दी, बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर एलोवेरा, हल्दी और बेसन पैक लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
3. विटामिन-ई
अगर आपके चेहरे पर काले दाने या दाग-धब्बे हो गए हैं, तो आप विटामिन ई कैप्सूल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें विटामिन ई ऑयल और गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। विटामिन ई त्वचा में मेलेनिन को बढ़ाने वाले सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। विटामिन ई कैप्सूल सनटैन को भी रिमूव करने में मदद करता है।
4. चंदन
चंदन का पाउडर, चेहरे के काले दाने और दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। इसके लिए आप दूध में चंदन पाउडर मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। चंदन का पाउडर त्वचा की रंगत में सुधार करता है। चंदन का पाउडर एक्ने और मुंहासों से छुटकारा दिलाता है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं एलोवेरा से बने ये 3 फेस मास्क, झुर्रियां होंगी दूर और टाइट बनेगी स्किन
5. ग्रीन टी
चेहरे के काले दाने मिटाने के लिए आप ग्रीन टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कप पानी में ग्रीन टी बैग डालें। अब इस पानी को अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। ग्रीन टी काले दानों और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाती है। साथ ही, झाइयों और झुर्रियों को भी मिटाने में मदद करता है।
Read Next
Nail Care Tips: गंदे नाखूनों से फैलती हैं कई बीमारियां, जानें नाखूनों को साफ करने का सही तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version