Doctor Verified

पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव से छुटकारा पाने के लिए एक्सपर्ट के ये 5 टिप्स अपनाएं, मिलेगा जल्द आराम

How To Reduce Muscle Pain In Leg In Hindi: पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव आने पर जरूरी है कि आप प्रॉपर रेस्ट करें, स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। यहां हम आपको कुछ अन्य टिप्स भी बता रहे हैं-
  • SHARE
  • FOLLOW
पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव से छुटकारा पाने के लिए एक्सपर्ट के ये 5 टिप्स अपनाएं, मिलेगा जल्द आराम


How To Reduce Muscle Pain In Leg In Hindi: पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव होना एक आम समस्या है। ऐसा किसी को भी और किसी भी वजह से हो सकता है। जैसे, चोट लगना, फिजिकली अधिक एक्टिव रहना, एक ही जैसी गतिविधि को बार-बार दोहराना, किसी दवा पर लंबे समय से निर्भर रहना और लंबे से चल रही किसी बीमारी के कारण। आमतौर पर पैरों में खिंचाव की समस्या उन लोगों को अधिक होती है, जो स्पोर्ट्स से जुड़े होते हैं। बहरहाल, पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव होने पर असहजता और तकलीफ काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस तरह की स्थिति में क्या किसा जा सकता है? ऐसे में जरूरी है कि आप यहां बताए गए टिप्स को अपनाएं। इससे पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव से जल्द आराम मिल सकता है। इस बारे में हमने Holistic health guru & life coach डॉ. मिकी मेहता से बात की।

पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव से आराम पाने के टिप्स- How To Reduce Muscle Pain In Leg In Hindi

how to reduce muscle pain in leg01 (2)

पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव दूर करने के लिए मसाज करें

पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव हो, तो इसे दूर करने के लिए आम प्रभावित हिस्से की मसाज कर सकते हैं। मसाज करने के लिए आप किसी अच्छे तेल का उपयोग करें। मसाज करने से प्रभावित हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव से हो रही तकलीफ में कमी आती है। यहां तक कि मसाज करने से मसल्स रिकवरी में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव से आराम पाने के टिप्स

पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव दूर करने के लिए स्ट्रेचिंग करें

पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव होने पर आपका स्ट्रेचिंग भी करनी चाहिए। लेकिन, अगर पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव में स्ट्रेचिंग करने से तकलीफ बढ़ती हो, तो ऐसा करने से बचें। लेकिन, हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग करने से दर्द कम होता है। इसके साथ ही, फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार होता है। इससे भविष्य में चोट लगने या पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव आने का जोखिम भी कम होता है।

पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव दूर करने के लिए करें आराम

पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव होने पर पर्याप्त रेस्ट करना बहुत जरूरी है। अगर किसी वजह से आप रेस्ट नहीं करते हैं या फिर ओवर फिजिकल वर्क करते हैं, तो इस स्थिति में पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हो रही तकलीफ बढ़ सकती है और रोजमर्रा के कामकाज में भी दिक्कत आ सकती है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए आवश्यक है कि आप पर्याप्त रेस्ट करें। आप जितना आराम करेंगे, पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव की तकलीफ उतनी तेजी से दूर होगी।

इसे भी पढ़ें: पैर की मांसपेशियों में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव होने पर एक्सपर्ट के पास जाएं

पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव होने पर अक्सर लोग यह सोचकर एक्सपर्ट के पास नहीं जाते हैं कि यह अपने आप ठीक हो जाएगा। जबकि, कई बार पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव किसी समस्या के कारण भी आ सकता है। जैसे फ्लेक्सिबिलिटी में कमी आना या मसल्स इंबैलेंस की दिक्कत होना। इस तरह की प्रॉब्लम के लिए डॉक्टर द्वारा सही ट्रीटमेंट लिया जाना आवश्यक होता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

थायराइड की दवा लेते हैं तो न करें ये 5 गलती, बढ़ सकती है आपकी समस्या

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version