पैर की मांसपेशियों में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

Leg Muscle Pain Home Remedies: पैर की मांसपेशियों में दर्द या ऐंठन की समस्या में कुछ घरेलू उपाय बहुत कारगर साबित हो सकते हैं, जानें ऐसे 5 उपाय।  
  • SHARE
  • FOLLOW
पैर की मांसपेशियों में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय


Leg Muscle Cramps Home Remedies: वर्तमान समय में लोग ज्यादा समय तक खड़े हो जाएं, थोड़ा ज्यादा पैदल चल लें या एक्सरसाइज कर लें, उनके पैर और पैर की मांसपेशियों में दर्द होना शुरू हो जाता है। वह समय गया जब यह समझा जाता था कि पैर में दर्द की समस्या बढ़ती उम्र के साथ होती है। वर्तमान समय में तो बड़े हो या छोटे, बच्चे हों या बूढ़े, सभी पैर या पैर की मांसपेशियों में आए दिन दर्द का सामना करते हैं। आमतौर पर यह दर्द काफी सामान्य होता है और कुछ समय ठीक हो जाता है। लेकिन कई बार पैर की मांसपेशियों में गंभीर दर्द की समस्या भी हो सकती है, जिसके कारण लोगों को काफी असजता और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पैर की मांसपेशियों में दर्द का इलाज (pair ki maspeshiyo me dard ka ilaj) करने के लिए बहुत से लोग दर्द से छुटकारा पाने के लिए दर्द निवारक दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन एक्सपर्ट की सलाह के बिना किसी भी तरह की दवा लेने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। हालांकि, ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से आप मांसपेशियों में दर्द की समस्या से आसानी से राहत पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको पैर की मांसपेशियों में दर्द के 5 घरेलू उपाय (pair ki maspeshiyo me dard ke upay) बता रहे हैं।

pair ki maspeshiyo me dard ke upay

पैर की मांसपेशियों में दर्द का घरेलू इलाज- Leg Muscle Pain Home Remedies

1. लैवेंडर ऑयल का प्रयोग करें

यह अचानक, अल्पकालिक और दीर्घकालिक सभी तरह दर्द में राहत प्रदान करने में लाभकारी है। आप इसका प्रयोग पैर की मांसपेशियों की मालिश के लिए कर सकते हैं, इससे जल्द आराम मिलेगा। आप चाहें तो थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म करके भी पैरों की मालिश कर सकते हैं।

इसे भी पढें: हाथ की नसों में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

2. लहसुन का प्रयोग करें

लहसुन में एलिसिन नामक बायोएक्टिव कंपाउंड मौजूद होते है। आपको लहसुन को अपने आहार में शामिल करना चाहिए, क्योंकि अध्ययनों में पाया गया है कि लहसुन खाने के बाद जोड़ों में दर्द की समस्या में आराम मिलता है। लहसुन के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी सूजन और दर्द से छुटकारा दिलाते हैं। आप सीधे तौर पर 1-2 कच्चे लहसुन की कलियां खा सकते हैं, अपने सब्जी में प्रयोग कर सकते हैं या फिर तेल में गर्म करके इससे पैरों की मालिश भी कर सकते हैं।

3. गर्म पानी का प्रयोग करें

गर्म पानी में अगर आप सेंधा नमक मिलाकर इसमें अपने पैर डुबोकर बैठ जाएं, तो यह भी मांसपेशियों की सूजन कम करने और दर्द से राहत पाने का एक बेहतरीन प्राकृतिक नुस्खा है।

4. हल्दी का प्रयोग करें

एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर, साथ ही एक नेचुरल एंटीबायोटिक होने की वजह से यह सूजन कम करने और दर्द से राहत प्रदान करने के लिए एक कारगर उपाय है। आप इसे अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं, दूध में मिलाकर पी सकते हैं या फिर इसे तेल में पकाकर पेस्ट की तरह दर्द वाले हिस्से पर लगा सकते हैं।

5. एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग करें

नसों में सूजन और नुकसान के कारण मांसपेशियों में दर्द से राहत प्रदान करने में सेब का सिरका बहुत लाभकारी है। आप गुनगुने पानी में इसके 1-2 चम्मच मिलाकर ले सकते हैं। साथ ही आप सीधे तौर पर दर्द से प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। आप अपने बाथ टब में सेब के सिरके कुछ बूंदे मिलाकर इसमें पैर डुबोकर भी बैठ सकते हैं।

इसे भी पढें: गले में खराश और खांसी से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

6. अदरक का प्रयोग करें

अदरक भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए एक बेहतर कारगर औषधी माना जाता है, यही कारण है कि गठिया जैसे रोगों में अदरक का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आप इसे अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं, या अदरक वाली चाय बनाकर भी पी सकते हैं। आप इसे तेल में गर्म करके पैरों की मालिश भी कर सकते हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

पटाखों के धुंए के कारण हो रही है आंखों में जलन, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version