पैर की मांसपेशियों में खिंचाव होने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण, जानें कैसे पाएं राहत

Leg Muscle Strain Symptoms: पैर की मांसपेशियों में खिंचाव होने पर कई लक्षण और संकेत आपको देखने को मिल सकते हैं, जानें इससे राहत पाने और बचाव के उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
पैर की मांसपेशियों में खिंचाव होने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण, जानें कैसे पाएं राहत

Leg Muscle Strain Symptoms In Hindi: मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या होना बहुत आम है। यह समस्या आमतौर पर लोगों को शरीर के अलग-अलग हिस्से और अंगों में देखने को मिल सकती है जैसे जांघ, कंधे, काल्फ, घुटने के पीछे, पेट, कमर आदि। जिसके कारण लोगों के प्रभावित हिस्से में सूजन हो जाती है, जिसके कारण गंभीर दर्द की समस्या भी होती है। आमतौर पर मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या, अचानक या झटके से बैठने उठने, एक्सरसाइज के कारण और खेल-कूद जैसे शारीरिक गतिविधियों के कारण देखने को मिल सकती है। जिसके कारण मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है, साथ ही मांसपेशियों चोटिल हो जाती हैं। शरीर के अन्य अंगों की तरह पैर या टांगों की मांसपेशियों में भी  खिंचाव की समस्या बहुत आम है। हम में से ज्यादातर लोग अक्सर ही इसका सामना करते हैं। लेकिन आमतौर पर लोग मांसपेशियों में खिंचाव को आम समझ कर दर्द से छुटकारा पाने के लिए दर्द निवारक दवाओं का सहारा लेते हैं। जिनके सेवन से कई नुकसान भी हो सकते हैं।


इस पेज पर:-


अब सवाल यह उठता है कि पैर या टांगों में मांसपेशियों में दर्द खिंचाव के कारण है, इसका पता आप कैसे लगा सकते हैं?  इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव की मानें तो मांसपेशियों में खिंचाव होने पर कई संकेत और लक्षण देखने को मिलते हैं, जिनकी मदद से आप आसानी मांसपेशियों में खिंचाव और आम दर्द में अंतर कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के 6 लक्षण बता रहे हैं।

Leg Muscle Strain Symptoms

पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के लक्षण

  1. मांसपेशियों में दर्द होता है और तनाव महसूस होता है
  2. मांसपेशियों में लाली, खरोंच और चकत्ते आदि दिखाई दे सकती
  3. पैरों को मोड़ने और हिलाने में दिक्कत होती है
  4. पैरों की मांसपेशियों में हल्के से गंभीर दर्द हो सकता है
  5. मांसपेशियों में सूजन देखने को मिल सकती है
  6. आपकी मांसपेशियों में कमजोरी और ढीलापन महसूस हो सकता है

इसे भी पढें: खांसी दूर करने में बहुत फायदेमंद है हल्दी, इस तरह करें इस्तेमाल

मांसपेशियों में खिंचाव से राहत पाने के उपाय

  • मांसपेशियों की गर्म सिकाई करें, इससे सूजन और दर्द कम होगा
  • हल्दी वाला दूध पिएं, या गुनगुने पानी में हल्दी मिलाकर सेवन करें
  • फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह पर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें
  • डॉक्टर से सलाह लेकर दवा और उपचार लें।
  • गर्म पानी में पैर डुबोकर बैठने से बहुत आराम मिलेगा
  • डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी घरेलू नुस्खे या दवा न आजमाएं।
  • अगर आपको आराम नहीं मिल रहा है, तो डॉक्टर से परामर्श करते रहें।

इसे भी पढें: अलसी के बीज और नारियल तेल से बना हेयर मास्क दूर करेगा बालों की ये 5 समस्याएं

मांसपेशियों में खिंचाव से बचाव के उपाय

  • नियमित एक्सरसाइज करें
  • शारीरिक रूप से एक्टिव रहें, खेल खेलें, दौड़ लगाएं, स्विमिंग और अन्य एरूबिक व्यायाम करें
  • अपना खानपान सही रखें, संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें।
  • बहुत अधिक शारीरिक गतिविधि करने से बचें
  • ज्यादा एक्सरसाइज करने से भी मांसपेसियों में खिंचाव बढ़ सकता है

All Image Source: Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

ये 5 संकेत बताते हैं बूढ़ा हो रहा है आपका दिमाग, समय पर बदलें कुछ आदतें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version