Doctor Verified

World Mosquito Day 2024: बच्चों को मच्छरों के काटने से कैसे बचाएं, अपनाएं ये 5 टिप्स

बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए फुलस्लीव्स के कपड़े पहनाएं, घर में कपूर जलाएं और उन्हें मस्कीटो रेप्लेंट क्रीम लगाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
World Mosquito Day 2024: बच्चों को मच्छरों के काटने से कैसे  बचाएं, अपनाएं ये 5 टिप्स


How To Protect Kids From Mosquito Bites In Hindi: इन दिनों जगह-जगह पर खूब बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो रहा है। पानी के जमाव और लगातार बारिश होने के कारण मच्छर काफी पैदा हो रहे हैं। मच्छरों के बढ़ने से डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ रहा है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि पेरेंट्स अपने बच्चे को मच्छरों के काटने से बचाएं। अगर ऐसा न किया जाए, तो उन्हें मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी का रिस्क बढ़ सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि हम मच्छरों से बचने के लिए सभी जरूरी उपाय अपनाएं। क्योंकि मच्छरों के कारण हर साल लाखों लोग बीमार पड़ते हैं और जान-माल का खतरा भी बना रहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए और लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ओन्लीमायहेल्थ ‘मच्छर मुक्त इंडिया’ कैंपेन चला रहा है। यहां हम आपको नवी मुंबई स्थित अपोलो अस्पताल के Lead consultant Pediatric Critical Care Specialist डॉ. नारजोहन मेश्राम द्वारा दिए गए जरूरी टिप्स के बारे में बता रहे हैं कि आखिर पेरेंट्स अपने बच्चों को मस्कीटो बाइट से कैसे बचा सकते हैं।

बच्चों को मच्छरों के काटने से कैसे बचाएं- Baccho Ko Machar Se Kaise Bachaye

How To Protect Kids From Mosquito Bites In Hindi

बच्चों को फुल स्लीव्स के कपड़े पहनाएं

बरसात के दिनों में कीड़े-मकोड़े खूब उड़ते हैं। कई बार पता भी नहीं चलता है कि ये कीड़े आपके बच्चे को काट जाते हैं, जिससे उनकी स्किन लाल हो जाती है। प्रभावित हिस्से में खुजली और जलन जैसी परेशानी भी होने लगती है। वहीं, मच्छरों का प्रकोप भी कम नहीं होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप बच्चों को हमेशा फुल स्लीव्स के कपड़े पहनाएं। इससे मच्छरों के काटने का जोखिम कम हो जाता है। साथ ही, कीड़े-मकोड़े से भी दूर रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: World Mosquito Day 2024: मच्छर कुछ लोगों को अन्य की तुलना में ज्यादा क्यों काटते हैं? डॉक्टर से जानें कारण

बच्चों को मस्कीटो रेप्लेंट लगाएं

How To Protect Kids From Mosquito Bites In Hindi

बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए बॉडी में रेप्लेंट क्रीम का यूज कर सकते हैं। लेकिन, ध्यान रखें कि उनकी स्किन पर बॉडी लोशन, सनस्क्रीन और मस्कीटो रेप्लेंट एक साथ अप्लाई न करें। यह उनकी त्वचा के लिए सही नहीं होगा। इससे स्किन में रैशेस हो सकते हैं। मस्कीटो रेप्लेंट सिर्फ घर से बाहर जाते समय ही अप्लाई करना सही रहता है। हालांकि, इसे घर में भी अप्लाई किया जा सकता है। मस्कीटो रेप्लेंट क्रीम को हर 6 घंटे में अप्लाई किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: मच्छरों के काटने पर क्या करना चाहिए? जानें कैसे रखें मच्छरों को दूर

बच्चों को मस्कीटो नेट में सुलाएं

बच्चों के मच्छर अक्सर रात को सोते समय काफी ज्यादा काटते हैं। इससे बच्चे की नींद बाधित हो सकती है। ध्यान रखें कि जब बच्चों की नींद पूरी नहीं होती है, तो इससे वे चिड़चिड़े हो जाते हैं और पूरा दिन परेशान रहते हैं। मच्छरों के काटने से बचाने के लिए रात के समय पर बच्चों को मस्कीटो नेट यानी मच्छरदानी के अंदर सुलवाएं। इससे मच्छरों के काटने का रिस्क कम हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: World Mosquito Day 2024: ट्रैवल करते समय मच्छरों से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स

घर में मस्कीटो रेप्लेंट पौधे लगाएं

शायद आपको पता हो कि कई ऐसे पौधे हैं, जो मच्छरों को दूर करने में मदद कर सकते हैं। अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो ऐसे में मस्कीटो रेप्लेंट पौधों का उपयोग जरूर करें। इसमें मैरीगोल्ड, लेमनग्रोस, पेपरमिंट आदि शामिल हैं। ये आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे। ये पौधे घर का लुक भी संवार देते हैं। साथ ही, घर के हर सदस्यों को मस्कीटो बाइट से बचाते हैं।

घरेलू उपाय अपनाएं

अपने बच्चों को मच्छरों से बचाना है, तो कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। जैसे शाम होते ही घर में कपूर जला सकते हैं। बच्चा जहां बैठकर पढ़ता है या सोता है, उसके पास कपूर जलाकर रख दें। इससे मच्छर उसके आसपास भी नहीं आंएगे। वैसे भी घर में कपूर जलाने से पॉजिटिविटी बढ़ती है। यह घर के माहौल को भी खुशनुमा बना देता है। खैर, आप खिड़कियों में भी मस्कीटो नेट यूज कर सकते हैं।  

 All Image Credit: Freepik

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 20 August 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer