Doctor Verified

क्या आपको भी हैं दांतों में कैविटीज की दिक्कत? जानें इसे फैलने से रोकने के 5 टिप्स

कैविटी फैल गई है, तो घबराए नहीं। अच्छी बात ये है कि आप इसे फैलने से रोक सकते हैं। ऐसा कैसे किया जा सकता है? जानने के लिए डॉक्टर की बताए ये टिप्स फॉलो करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपको भी हैं दांतों में कैविटीज की दिक्कत? जानें इसे फैलने से रोकने के 5 टिप्स


How To Prevent Tooth Decay From Getting Worse: दांतों की साफ-सफाई का ध्यान हर व्यक्ति को रखना चाहिए। ऐसा न किए पर दांत खराब हो जाते हैं, सड़न पैदा होने लगती है और मुंह से बदबू आने की शिकायत भी हो सकती है। खासरक, दांतों के सड़न की बात करें, तो यह बिल्कुल सही नहीं है। जैसे ही कोई एक दांत सड़ता है या उसमें कैविटी लगती है, तो इसकी वजह से अन्य दांत भी खराब होने लगते हैं। ऐसे में एक सवाल जरूर मन में आता होगा कि क्या दांतों में कैविटी होने पर उसे फैलने से रोका जा सकता है? इस संबंध में जानने के लिए हमने नोएडा सेक्टर 71 में स्थित कैलाश हॉस्पिटल Consultant - ENT डॉ. ओमप्रकाश से बात की।

कैविटी को फैलने से कैसे रोकें- How To Prevent Cavities From Getting Worse

How To Prevent Cavities From Getting Worse 01 (9)

दिन में दो बार ब्रश करें

NCBI की सलाह है कि जिन्हें कैविटी की समस्या है, तो उन्हें दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। ब्रश कम से कम 2 मिनट के लिए करें। दांतों के हर हिस्से को अच्छी तरह से ब्रश करें, इससे प्लाक और बैक्टीरिया रिमूव होते हैं। अगर किसी के मुंह में प्लाक जम गया है, तो उन्हें फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का यूज करना चाहिए। यह ज्यादा फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: कैविटी शुरू हो गई है? डॉक्टर से जान लें क्या इसे रोकना अभी भी है मुमकिन

रोजाना फ्लॉस करें

अगर मुंह में कैविटी हो गई है, तो बेहतर है कि आप रोजाना फ्लॉस करें। फ्लॉस करने से कैविटी को न सिर्फ रिमूव करने में मदद मिलती है, बल्कि इसे फैलने से भी रोका जा सकता है। वैसे भी फ्लॉस करने से दांतों के बीच फंसे हुए खाने के कण भी निकालने में मदद मिलती है, जबकि ब्रश के जरिए दांतों के बीच फंसी गंदगी रिमूव नहीं होती है। इस तरह कैविटी को भी फैलने से रोका जा सकता है।

खाने के बाद कुल्ला करें

विशेषज्ञों के अनुसार जब भी आप कुछ खाते-पीते हैं, तो उसके बाद कुल्ला करना न भूलें। कुल्ला करने से मुंह में मौजूद गंदगी रिमूव हो जाती है, एसिड पार्टिकल्स हट जाते हैं। इस तरह, कुल्ला करने से कैविटी को फैलने से रोका जा सकता है। वैसे बेहतर होगा कि आप माउथ वॉश का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: दांतों में जम जाए पीली परत तो न करें इग्नोर, कैविटी का इस तरह से जमा होना पहुंचा सकता है नुकसानदेह 

डेंटिस्ट से मिलें

जिन लोगों को कैविटी की समस्या है, उन्हें लगातार डेंटिस्ट से मिलना चाहिए और अपने दांतों की जांच करवानी चाहिए। इससे दांतों में कैविटी कितनी फैल रहा है, यह जाना जा सकता है। साथ ही, इसे फैलने से रोका जा सकता है। जरूरी हुआ तो डॉक्टर आपको दवा या अन्य किस्म का ट्रीटमेंट भी दे सकते हैं।

अच्छी डाइट लें

कैविटी को फैलने से रोकना है, तो बहुत जरूरी है आप अच्छी डाइट लें। शुगरी युक्त चीजें और स्टार्ची फूड को खाने से बचें। इसमें कूकीज, कैंडीज आदि चीजें आती हैं। साथ ही, बहुत सारा पानी पिएं। पानी पीने से मुंह हाइड्रेट रहता है, एसिड का स्तर कम होता है और एनामेल भी रिपेयर होता है।

निष्कर्ष

कैविटी का स्तर कम करने के लिए आवश्यक है कि आप अपने दांतों की अच्छी केयर करें। नियमित रूप से ब्रश करें, मुंह को साफ रखें और कैविटी न बनने दें। अगर कैविटी बन गई है, तो डॉक्टर से मिलें, मुंह की सफाई करें। इस तरह के कुछ टिप्स अपनाकर आप कैविटी को फैलने से रोक सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • कैसे पता करें कि आपके दांतों के बीच कैविटी है?

    दांतों के कैविटी हैं, तो ऐसे में दांतों के एनामेल खराब होने लगते हैं, दांतों में दर्द और सड़न की समस्या हो सकती है।
  • दांतों में कैविटी होने के क्या लक्षण हैं?

    दांतों में कैविटी होने पर प्लाक बनने लगता है, मुंह से बदबू आ सकती है और एक समय बाद दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है।
  • दांत सड़ने से कौन सी बीमारी होती है?

    दांत में सड़ने होने से इसमें छेद हो सकता है, इंफेक्शन हो सकता है, मसूड़े कमजोर हो सकता है और दांतों का गिरने का रिस्क भी हो सकता है।

 

 

 

Read Next

क्या जल्दी पता चलने पर अर्थराइटिस पूरी तरह ठीक हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 15, 2025 19:45 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 15, 2025 19:45 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS