Doctor Verified

ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने के लिए क्या किया जा सकता है? जानें डॉक्टर से

How to Prevent Blood Sugar Spikes : ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने के लिए आप किन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने के लिए क्या किया जा सकता है? जानें डॉक्टर से


How to Prevent Blood Sugar Spikes : डायबिटीज एक क्रोनिक बीमारी होती है, जिसे आप सिर्फ मैनेज कर सकते हैं। फिलहाल के समय में डायबिटीज को पूरी तरह ठीक करने के लिए कोई सटीक इलाज उपलब्ध नहीं है। ऐसे में व्यक्ति के लिए यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि बढ़े हुए ब्लड शुगर को किस तरह कंट्रोल किया जा सकता है? अगर आप बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल कर लेते हैं, तो डायबिटीज अपने आप ही कंट्रोल में रह सकती है। ऐसे में आइए डॉ. सैबल चक्रवर्ती, वरिष्ठ सलाहकार - आंतरिक चिकित्सा, मेट्रो अस्पताल, नोएडा (Dr. Saibal Chakravorty, Senior Consultant - Internal Medicine, Metro Hospital, Noida) से इस सवाल का जवाब जान लेते हैं।

ब्लड शुगर कैसे बढ़ता है?- How Does Blood Sugar Increase

blood sugar spike

ब्लड शुगर को हिंदी में रक्त शर्करा कहा जाता है। बता दें कि खून में मौजूद ग्लूकोज की मात्रा को ब्लड शुगर कहते हैं। यह एक जैव रासायनिक पैरामीटर (biochemical parameter) है। अगर ब्लड शुगर के बढ़ने को समझने की कोशिश करें, तो खाने-पीने की चीजों से ब्लड शुगर मिलता है। वहीं, बॉडी में मौजूद कार्बोहाइड्रेट ब्लड शुगर में बदलता है। अगर ज्यादा समय तक ब्लड शुगर का लेवल ज्यादा रहता है, तो डायबिटीज के साथ-साथ किडनी, आंखें और बॉडी के दूसरे अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।  आइए अब ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने के तरीके जान लेते हैं।

इसे भी पढ़ें- Ajwain in Diabetes: क्या अजवाइन ब्लड शुगर कंट्रोल करता है? जानें एक्सपर्ट से

ब्लड शुगर स्पाइक को कैसे कंट्रोल करें?- How to Control Blood Sugar Spike

डॉ. सैबल चक्रवर्ती के मुताबिक, ब्लड शुगर के ट्रीटमेंट को 3 भागों में बांटा जाता है। पहला डाइट, दूसरा एक्सरसाइज और तीसरा भाग दवाइयों का होता है। ऐसे में जब भी ब्लड शुगर हाई होता है या बीच-बीच में स्पाइक करता है, तो आपको इसे कंट्रोल करने के लिए इन 3 चीजों पर ध्यान देना चाहिए। डाइट की बात करें, तो आपको डेली रूटीन में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा का सेवन करना चाहिए और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को कम करना चाहिए। बता दें कि कार्बोहाइड्रेट युक्त फूड का ग्लाइसमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। इससे डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। इसके अलावा, आपको ओवरईटिंग से बचना चाहिए, रात में देर से खाना नहीं खाना चाहिए और खाने के बाद तुरंत लेटने से बचना चाहिए।

अब अगर एक्सरसाइज की बात करें, तो व्यक्ति को ब्लड शुगर मैनेज करने के लिए डेली एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर आप सही तरह से वर्कआउट नहीं कर पाते हैं, तो सुबह-शाम वॉक करना शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस तरह आप ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं, तीसरे और आखिरी पॉइंट दवाइयों की बात करें, तो आपको डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी दवाई का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि अगर आप अपने लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव कर चुके हैं, डाइट का ख्याल रख रहे हैं और रोजाना एक्सरसाइज कर रहे हैं, इसके बाद भी ब्लड शुगर का कंट्रोल नहीं होना गंभीर स्थिति की तरफ इशारा करता है। ऐसे में आपको दवाइयों का सहारा लेना पड़ सकता है। ऐसे में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर स्टेरॉयड (Steroids) जैसी दवाइयों का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- हाथों-पैरों में ये परेशानियां हो सकती हैं हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज का संकेत, न करें नजरअंदाज

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए आपको लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। अगर आप ऊपर बताई इन हेल्दी आदतों को फॉलो करते हैं, तो ओवरऑल हेल्थ को भी फायदा हो सकता है। बता दें कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आपको ऊपर बताए तीनों भागों का बराबर मात्रा में ध्यान रखना चाहिए। इससे आप डायबिटीज को कंट्रोल में रखकर खुद को कई अन्य समस्याओं से भी बचा सकते हैं।

Read Next

डायबिटीज में कीटोन क्या होता है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और बचाव का तरीका

Disclaimer