Ayurvedic Remedies To Relieve Stomach Pain: पेट में दर्द होना एक आम समस्या है। ये कई कारणों से हो सकता हैं जैसे खाना ठीक से न पचना, कच्चा चीजों का सेवन, भूख से ज्यादा खाना, ज्यादा पानी पीना, दूषित भोजन का सेवन करना और तेल मसालों का ज्यादा सेवन। पेट दर्द होने पर पेट में गुड़गुडा़हट की आवाज के साथ, खट्टी डकार, एसिडिटी और पेट भारी महसूस होने जैसे लक्षण महसूस होते हैं। कई बार पेट दर्द दूर होने पर लोग कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन कई बार इन दवाइयों के सेवन से भी जल्दी आराम नहीं मिलता है। ऐसे में जल्दी आराम पाने और खाना पचाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों को करने से पेट दर्द आसानी से कम होगा और पाचन-तंत्र से जुड़ी कई समस्याओं से आराम मिलेगा। पेट दर्द को दूर करने के आयुर्वेदिक उपायों के बारे में जानने के लिए हमने बात की सुधा क्लीनिक के आयुर्वेदिक डॉक्टर अलका शर्मा से।
अजवाइन
अजवाइन के सेवन से शरीर की कई समस्याओं से राहत मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाए जाते हैं। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती हैं। इसका सेवन करने के लिए अजवाइन को गिलास पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। जब पानी आधा रह जाएं, तो इसे छानकर पिएं। इस तरह से अजवाइन के सेवन से पेट दर्द में जल्दी आराम मिलता है।
जायफल का तेल
पेट दर्द को दूर करने के लिए जायफल का तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आयुर्वेद में जायफल का काफी इस्तेमाल होता है। जायफल खाने को तेजी से पचाता है, जिससे पेट दर्द दूर होता है। इसका सेवन करने के लिए 2 से 3 बूंद जायफल तेल को पानी में मिलाकर पिएं।
पुदीने
पुदीना पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, जिंक, आयरनऔर फाइबर पाया जाता हैं। पुदीना खाने को पचाने के साथ एसिडिटी की समस्या से राहत देता है। पेट में दर्द होने पर इसका रस निकालकर पानी में मिलाकर पिएं। पुदीना पेट दर्द से होने वाले सिरदर्द को भी दूर करता हैं।
इसे भी पढ़ें- इन 3 चीजों को मिलाकर बनाएं आयुर्वेदिक पाचन चूर्ण, पेट दर्द और कब्ज से मिलेगी राहत
काला नमक
पेट दर्द को दूर करने के लिए काला नमक एक अच्छा ऑप्शन है। काला नमक खाने को पचाने के साथ कब्ज की समस्या से राहत देता है। पेट में दर्द होने पर काला नमक को 1 गिलास हल्का गुनगुना पानी लेकर 1/2 चम्मच काला नमक और 1 नींबू का रस मिलाकर पिएं। ऐसा करने से गैस की समस्या दूर होगी और पेट दर्द दूर होगा।
अदरक
पेट दर्द को दूर करने के लिए अदरक एक अच्छा तरीका है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पेट दर्द को दूर करने के साथ इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। अदरक का सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक को डालकर मिलाएं। जब पानी आधा रह जाएं, तो इस पानी को पिएं।
पेट दर्द को दूर करने के लिए इन उपायों को किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन उपायों को करें।
All Image Credit- Freepik
Read Next
फलों से बने मिल्कशेक को हेल्दी समझकर चाव से पीते हैं? एक्सपर्ट से जानें क्यों नहीं होते ये हेल्दी
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version