सेहतमंद रहने के लिए डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट फल खाने की सलाह देते हैं। फलों में कई तरीके के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को हेल्दी बनाए रखने में सहायक साबित होते हैं। हेल्दी रहने के अलावा वजन बढ़ाना हो या वजन कम करना हो, सभी के लिए लोग डाइट में फलों को शामिल करते हैं। लेकिन कई बार लोग फलों के साथ दूध मिलाकर फ्रूट मिल्कशेक पीना शुरू कर देते हैं, जिसे वह हेल्दी समझते हैं। यहां तक कि घरों में जब बच्चे दूध नहीं पीते हैं और फलों को खाना पसंद नहीं करते हैं तो पेरेंट्स फ्रूट मिल्कशेक बनाकर बच्चों को पिलाते हैं। अगर आप भी फ्रूट मिल्कशेक पीना पसंद करते हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए, क्योंकि आयुर्वेद में फलों से बनने वाले मिल्कशेक को सेहत के लिए हानिकारक बताया गया है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) फ्रूट मिल्कशेक के नुकसान बताने वाले हैं।
फ्रूट मिल्कशेक पीना सेहत के लिए नुकसानदायक क्यों है - Why Fruit Milkshake Is Harmful For Health
डॉक्टर श्रेय का कहना है कि फल और दूध दोनों की तासीर बिल्कुल अलग-अलग होती है, ऐसे में अगर आप दो अलग तासीर वाली चीजों को मिलाकर पिएंगे तो इसका पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आयुर्वेद में दूध और फल का एक साथ सेवन करना गलत बताया गया है। डॉक्टर ने बताया कि आजकल बच्चे हों या युवा सभी सबसे ज्यादा स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक पीना पसंद करते हैं। जो कि हमारे पेट के लिए बेहद नुकसानदायक साबित होता है। दूध और दूध से बनी चीजों में लेक्टिक एसिड होता है। वहीं फल जैसे कि स्ट्रॉबेरी में एक्टिव एसिड होता है। ऐसे में जब आप स्ट्रॉबेरी जैसे फलों के साथ मिल्कशेक बनाएंगे तो आपको दूध तुरंत फटता हुए नहीं दिखेगा लेकिन पेट में जाने के बाद भी यह क्रिया बरकरार रहती है। जिससे कई तरह की पेट से जुड़ी समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज मरीजों को नहीं खाने चाहिए ये 3 ड्राई फ्रूट्स, तेजी से बढ़ाते हैं ब्लड शुगर
फलों के साथ दूध को मिलाने के बजाय आप फलों का सेवन सुबह नाश्ते या दोपहर में करें और दूध के साथ अपने दिन का अंत करें। यानि सोने से पहले आप गुनगुना गाय का दूध पी सकते हैं। इससे आपको नींद भी अच्छी आएगी।
इसे भी पढ़ें: पाचन-तंत्र को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 5 ड्राई फ्रूट्स, पेट से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर
फ्रूट मिल्कशेक पीने के नुकसान - Disadvantages of Fruit Milkshake
- फलों से बने मिल्कशेक को पीने से आपको पेट में गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण व्यक्ति चिड़चिड़ा होने लगता है।
- कुछ लोगों के लिए, फलों के मिल्कशेक का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं जैसे कि एसिडिटी और दस्त को बढ़ा सकता है। ऐसे में जिन लोगों को अक्सर पेट से जुड़ी समस्या रहती हैं उन्हें इससे बिल्कुल दूरी बना लेनी चाहिए।
- फलों से बने मिल्कशेक में स्वाद बढ़ाने के लिए चीनी का प्रयोग किया जाता है, जिससे डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
All Images Credit- Freepik