भीड़भाड़ वाले स्थान जैसे स्कूल और ऑफिस बैक्टीरियल इंफेक्शन फैलने के लिए सबसे अनुकूल जगह होते हैं। यहां रोजाना सैकड़ों लोग एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। बैक्टीरिया हाथ, सतहों, दरवाजों, कंप्यूटर, मोबाइल और वॉशरूम जैसी चीजों के जरिए तेजी से फैलते हैं। बच्चे और बड़े दोनों ही इस इंफेक्शन का शिकार हो सकते हैं, जिससे बुखार, गले में खराश, त्वचा में इंफेक्शन या पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि स्कूल और ऑफिस में रहने वाले लोग रोजमर्रा की आदतों में थोड़े बदलाव करके इंफेक्शन के खतरे को कम कर सकें। साफ-सफाई, संतुलित आहार जैसे उपाय अपनाकर इंफेक्शन से बच सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 7 आसान उपाय, जिनसे बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा कम किया जा सकता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ. सीमा यादव से बात की।
1. हाथों की सही सफाई पर गौर करें- Proper Hand Hygiene
डॉ. सीमा यादव ने बताया कि स्कूल और ऑफिस में दिनभर अलग-अलग सतहों को छूने से बैक्टीरिया हाथों पर आ जाते हैं। नियमित रूप से 20 सेकंड तक साबुन और पानी से हाथ धोना या एल्कोहल-बेस्ड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना, इंफेक्शन को रोकने का सबसे आसान तरीका है।
इसे भी पढ़ें- क्या बैक्टीरियल इंफेक्शन बन सकता है ह्रदय रोग का कारण? एक्सपर्ट से जानें
2. सतहों को डिसइंफेक्ट करें- Disinfect Frequently Touched Surfaces
डेस्क, कीबोर्ड, मोबाइल, डोर हैंडल जैसी सतहों पर बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं। इन्हें रोजाना साफ और डिसइंफेक्ट करने से इंफेक्शन फैलने की संभावना कम हो जाती है।
3. व्यक्तिगत चीजों को शेयर न करें- Avoid Sharing Personal Items
बोतल, तौलिया, बर्तन, मोबाइल या स्टेशनरी जैसी व्यक्तिगत चीजें शेयर करने से बैक्टीरिया फैलते हैं। बच्चों और बड़ों को अपनी चीजों को अलग रखने की आदत डालनी चाहिए।
4. मास्क और टिशूज का इस्तेमाल करें- Use Mask And Tissues
अगर खांसी-जुकाम है, तो मास्क या टिशूज का इस्तेमाल जरूर करें। इससे बैक्टीरिया या वायरस हवा में फैलने की बजाय कंट्रोल रहते हैं और दूसरों तक नहीं पहुंचते।
5. इम्यूनिटी बढ़ाने वाले आहार लें- Immunity Boosting Diet
डॉ. सीमा यादव ने बताया कि संतुलित आहार, ताजे फल-सब्जियां, विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ और पर्याप्त पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, जिससे इंफेक्शन का असर कम हो जाता है।
6. बीमार होने पर आराम करें- Take Rest When You Are Sick
अगर आपको बुखार, गले में दर्द या बैक्टीरियल इंफेक्शन के लक्षण हैं, तो ऑफिस या स्कूल जाने से बचें। इससे न सिर्फ आप जल्दी ठीक होंगे बल्कि दूसरों को भी इंफेक्शन से बचा सकेंगे।
7. वॉशरूम हाइजीन का ध्यान रखें- Maintain Washroom Hygiene
स्कूल या ऑफिस के वॉशरूम में बैक्टीरिया सबसे ज्यादा पनपते हैं। फ्लश के बाद हाथ धोना, सीट कवर का इस्तेमाल करना और सैनिटाइजर साथ रखना, इंफेक्शन के खतरे को कम करता है।
निष्कर्ष:
स्कूल और ऑफिस में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है, लेकिन सही आदतें अपनाकर इसे कम किया जा सकता है। हाथ धोना, सतहों की सफाई, मास्क-टिशूज का इस्तेमाल और स्वस्थ आहार जैसी छोटी-छोटी आदतें आपको इंफेक्शन से बचाती हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Sep 17, 2025 17:13 IST
Published By : यशस्वी माथुर