Doctor Verified

दिनभर एक्टिव रहने के लिए अपना Power Hour प्लान कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

What Is Power Hour: सुबह एक घंटा जब हम अच्छी आदतों को जारी रखने में देते हैं, तो यह हमें दिनभर एक्टिव रहने में मदद करता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
दिनभर एक्टिव रहने के लिए अपना Power Hour प्लान कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका


What Is Power Hour: हम सभी ने बचपन से सुना होता है, कि अगर हम सुबह की शुरुआत हेल्दी तरीके से करते हैं, तो हम दिनभर एक्टिव रहते हैं। इसी तरह पॉवर ऑवर (Power Hour) भी हमारे लिए काम करता है। सुबह उठने के बाद का एक घंटा पॉवर ऑवर कहलाता है, जब हमारा माइंड सबसे ज्यादा एक्टिव होता है। अगर इसे हम खराब आदतों में बिताते हैं, तो हम दिनभर निगेटिव महसूस कर सकते हैं। वहीं अगर इसकी शुरुआत हेल्दी आदतों से की जाए, तो दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए इंटग्रेटिव हेल्थ कोच और न्यूट्रिशनिस्ट नेहा रंगलानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख में जानें विस्तार से। 

POWER HOUR

पहले समझें पॉवर ऑवर क्यों जरूरी है? Why Power Hour Is Important 

सुबह नींद खुलने के बाद से एक घंटे तक का समय पॉवर ऑवर कहलाता है। यह जरूरी इसलिए है क्योंकि इस दौरान हमारा सबकॉन्शियस माइंड सबसे ज्यादा एक्टिव होता है। इस दौरान किया गया काम हमारे ब्रेन पर, बहुत असर डालता है। इसलिए इस दौरान ब्रेन को दिनभर के लिए प्लान किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़े- स्वस्थ रहने के लिए दिन की सही दिनचर्या का होना क्यों जरूरी है? डॉक्टर से जानें

अपना पॉवर ऑवर प्लान कैसे करें- How To Plan Your Power Hour 

एक्सपर्ट के मुताबिक अपने पॉवर ऑवर के लिए आप इन आदतों को अपना सकते हैं। 

किसी खुली जगह बैठें

उठने के बाद सबसे पहले किसी गार्डन या खुली जगह पर जाकर बैठें। कोशिश करें कि आप सूरज की रोशनी में बैठें। अब आपको अपने एक घंटे को 4 हिस्सों में बांटना है, जिसमें 15-15 मिनट के गैप में आपको हर काम करना है। 

भावनाओं को कागज पर उतारें

सबसे पहले कोई डायरी लीजिए। अब अपने सभी इमोशंस को जर्नल करें। इसमें आपको वो सभी चीजे लिखनी हैं, जो अभी आपके माइंड में आ रही हैं। ये आपकी इच्छाएं, उम्मीदें, खुशी या दुःख कुछ भी हो सकता है। बस आपको मन की सभी भावनाओं को कागज पर उतारना है। 

नंगे पैर चले

अगले 15 मिनट आपको केवल 15 मिनट नंगे पैर घास पर चलना है, जिसे ग्राउंडिंग भी कहा जाता है। इस स्टेप के जरिए आपको अपना मूड बैलेंस करने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे काम से हुए तनाव से भी आपको राहत महसूस होगी।

कुछ देर प्राणायाम जरूर करें

तीसरे 15 मिनट के लिए आपको प्राणायाम करना है। ऐसे में आप अनुलोम-विलोम या कोई भी ब्रीथिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपको तनाव और चिंता से मुक्त होने में भी मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़े- सुबह खाली पेट क्या पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें 7 ड्रिंक्स, जिनसे होगी दिन की अच्छी शुरुआत

थोड़ी देर मेडिटेशन करें

आखिरी 15 मिनट आपको केवल अपने मन को शांत करना चाहिए है। इसके लिए आप अपना मनपसंद कोई भी मेडिटेशन कर सकते हैं। इससे आपको अपनी भावनाओं को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। 

इन तरीकों को अपनाकर आप अपना दिन एक्टिव बना सकते हैं। इन आदतों को लगातार कुछ दिनों तक करने से आपको खुद में बदलाव नजर आने लगेगा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by INTEGRATIVE HEALTH COACH�� (@neharanglani_)

Read Next

7 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version