7 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

आज के दिन आपकी सेहत कैसी रहेगी या आप अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं। आइये न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं इसके बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
7 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


हर कोई पहले से ही अपनी सेहत के बारे में जानना चाहता है। अगर सेहत का हाल पहले से ही पता चल जाए तो लोग सेहत को लेकर पहले से ही सतर्क हो जाएं। जरूरी नहीं कि सबका स्वास्थ्य एक ही जैसा रहे। ऐसा हो सकता है कि आज किसी का स्वास्थ्य बेहतर है तो कल किसी का स्वास्थ्य खराब भी हो सकता है। न्यूमेरोलॉजिस्ट सभी को सेहत के बारे में पहले से ही बता सकते हैं। आज का दिन वृषभ और सिंह राशि के लोगों का दिन बेहतर हो सकता है। आइए न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 7 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।

वृषभ 

वृषभ राशि के लोगों का दिन आज बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन आपको पुरानी किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज आपका पूरा दिन उर्जा से भरपूर होगा। आज आपको बेहद कम थकान महसूस नहीं होगी। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों को आज अपने डाइट प्लान पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन फास्ट फूड या फिर जंक फूड आदि का सेवन बेहद कम कर दें। इसके लिए आपको टीवी या फिर मोबाइल की स्क्रीन से भी दूरी बनानी होगी। 

कर्क 

इस राशि के जातकों को अपने फिटनेस गोल पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको अपने फिटनेस गोल पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए शारीरिक गतिविधियों और खेल में शामिल हों। 

सिंह 

सिंह राशि के जातकों को आज मेंटल हेल्थ में फायदा मिल सकता है। आज आपको स्ट्रेस और एंग्जाइटी से राहत मिलने के साथ ही मूड बेहतर होने जैसा अनुभव मिल सकता है। 

कन्या

कन्या राशि के जातकों को आज अच्छा अनुभव हो सकता है। आज आपको पूरा दिन एनर्जी मिलेगी साथ ही आपकी मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त रह सकती है। इसके लिए आपको एक्सरसाइज और योग करने की जरूरत है। 

तुला 

तुला राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतर हो सकता है। आज आपको पुरानी किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अपने दिन को बेहतर बनाए रखने के लिए प्राणायाम और एक्सरसाइज करें। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज के दिन बेहतर रह सकता है। आज आपको अपनी फिजीक को बेहतर बनाए रखने के लिए कैलोरी की मात्रा का ध्यान देना चाहिए। इसके लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करें। 

धनु 

धनु राशि के जातकों को आज अपने इमोशन्स पर कंट्रोल करने की जरूरत है। आज के दिन गुस्सा करने से आपकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ सकता है। इसके लिए आप मेडिटेशन कर सकते हैं।  

मकर 

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर हो सकता है। आज आपको अपनी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। इसके लिए आपको योगा प्रेक्टिस के साथ ही मेडिटेशन भी करनी चाहिए। 

कुंभ 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने पर आपको सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। लापरवाही बरतने पर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

मीन 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा जटिलताओं भरा रह सकता है। आज आपको थकान और उर्जा की कमी महसूस हो सकती है। इसके लिए आपको सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। 

Read Next

इंसुलिन रेजिस्टेंस को कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये जरूरी बदलाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version