सेहत के लिहाज से सभी का राशिफल एक दूसरे से पूरी तरह अलग होता है। जरूरी नहीं कि किसी राशि के लोग आज स्वस्थ हैं तो उनका स्वास्थ्य कल भी सामान्य रहेगा। सभी राशियों का स्वास्थ्य अलग-अलग होता है। कुछ लोग लव लाइफ, कुछ करियर तो कुछ लोग अपनी सेहत के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आज के दिन धनु और तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य बेहतर रह सकता है। आइए न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 11 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज के दिन गड़बड़ रह सकता है। इस राशि के लोगों को आज ताकत बढ़ाने के लिए योग करना चाहिए। इससे आपकी शारीरिक एनर्जी बढ़ेगी और छोटी-मोटी बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलेगी।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। इससे आपको मानसिक रूप से आराम मिलने के साथ ही मेंटल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ेगा।
मिथुन
मिथुन राशि के जातक आज किसी भी काम को करते समय आसानी से थक सकते हैं। आज उठने पर आपको थकान महसूस हो सकती है, इसलिए ऐसे में योग और मेडिटेशन करके खुद को मजबूत रखें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपको विटामिन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने की जरूरत है। आज के दिन अपने व्यवहार को अच्छा रखें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को आज अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। अगर आपको ज्यादा एनर्जी की जरूरत है, तो सुपरफूड और विटामिन की गोलियाँ भी खा सकते हैं। इसके लिए ज़ुम्बा या एरोबिक्स जैसी एक्सरसाइज में शामिल हों।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को आजअपनी आध्यात्मिकता बढ़ानी चाहिए। ऐसा करना आपके लिए दिशा तय कर सकती है। आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए।
तुला
अगर आप आज अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की कामना करते हैं तो इसके लिए आज अपना माइंड मेकओवर करके भीतर की बुराइयों को दूर करना है। आज के दिन अपने विचारों को सकारात्मक रखें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को आज धर्म और साहित्य की ओर अधिक ध्यान देना चाहिए। आज के दिन आप अकेले ही स्वास्थ्य का अनंद ले सकते हैं। इसके लिए खुद को समय दें और मेडिटेशन करें।
धनु
धनु राशि के लोगों को आज किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और शारीरिक उर्जा मिलेगी। इसके लिए आज आपको जंक फूड और फास्ट फूड से दूरी बनानी चाहिए।
मकर
मकर राशि के लोगों को आज अपने लुक में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके लिए आपको अपना हेयरस्टाइल या अलमारी बदलने से आप एक नए व्यक्ति की तरह महसूस करेंगे।
कुंभ
कुंभ राशि के कुछ जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। ऑफिस के काम का प्रेशर लेने से आपको आज तनाव महसूस हो सकता है। इसके लिए आपको सावधान रहने की जरूरत है।
मीन
मीन राशि वालों के लिए आज अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने की जरूरत है। इसके लिए आपको जल्दी उठकर वर्कआउट करना चाहिए और तरह-तरह की शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल होना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version