वैदिक काल में कुल 12 राशियां होती हैं। सभी राशियों का स्वास्थ्य एक दूसरे से पूरी तरह अलग होता है। बेहतर स्वास्थ्य की चिंता हर किसी को होती है, लेकिन सभी का स्वास्थ्य बेहतर रहे यह जरूरी नहीं है। राशिफल के अनुसार सभी का स्वास्थ्य एक दूसरे से पूरी तरह से अलग होता है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको नियमित तौर पर व्यायाम और वर्कआउट करना चाहिए। स्वास्थ्य के बारे में संकेत पाने में न्यूमेरोलॉजिस्ट आपके लिए मददगार हो सकते हैं। ऐसे में आज का स्वास्थ्य राशिफल जानने के लिए हमने न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से बातचीत की। जानें, 11 जनवरी यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए सेहत के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। अगर आप स्कूली छात्र हैं तो आज कई प्रकार के खेलों में शामिल हो सकते हैं। अगर आप गर्भवती महिला हैं तो सुरक्षित तरीके से योग करें।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य के लिहाज से खुशियां मिल सकती हैं। आज का दिन आपके और आपके परिवार परिवार के लिए बेहतर हो सकता है। आज आप किसी लंबी बीमारी से भी उभर सकते हैं।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज काम का तनाव थका सकता है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि आपने कड़ी मेहनत की है। मानसिक शांति पाने के लिए आराम करें।
कर्क
कर्क राशि के लोगों का दिन आज बेहतर रह सकता है। आज आपको अपनी प्रतिक्षा प्रणाली पर ध्यान देना चाहिए। इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने से आपके बीमार पड़ने की आशंका कम होगी।
सिंह
स्वास्थ्य के लिए लाभकारी दिन का लाभ उठाने के लिए आपको सकारात्मक रहना होगा। जिन लोगों को खाना पचाने में परेशानी होती है, उन्हें इसका समाधान मिल सकता है। इसके लिए आपको खान-पान पर ध्यान देना चाहिए।
कन्या
कन्या राशि के लोगों को आज पूरे दिन सुस्ती महसूस हो सकती है। आज के दिन आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको जोड़ों और पीठ में दर्द का सामना करना पड़ सकता है।
तुला
तुला राशि के जातकों को आज अपनी जीवनशैली में कुछ लाभकारी बदलाव करने चाहिए। आप अपने दृढ़ संकल्प को बनाए रख सकते हैं। कुछ लोग व्यायाम करते समय धूम्रपान या अन्य तम्बाकू उत्पाद छोड़ सकते हैं।
वृश्चिक
आज आप व्यायाम के प्रति आकर्षित हो सकते हैं और अपनी जीवनशैली में सुधार कर सकते हैं। अपने जीवन की परिस्थितियों को बेहतर बनाने का प्रयास करने के लिए आज का दिन बेहतर हो सकता है।
धनु
इस राशि के जातकों को आज के दिन अपने आहार और रोजमर्रा की गतिविधियों को में बदलाव करना चाहिए। आज के दिन कहीं यात्रा करने से आप उर्जावान और फ्रेश महसूस कर सकते हैं।
मकर
मकर राशि के लोगों के जीवन में नया मोड़ आने की संभावना है। आज के दिन अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं या फिर आप यात्रा पर भी जा सकते हैं। इससे आपको खुशी मिलेगी।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में लाभ पहुंच सकता है। आज के दिन अपनी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त बनाए रखने के लिए आपको योग, मेडिटेशन और प्राणायाम करना चाहिए।
मीन
आज के दिन आप पूरे दिन स्फूर्तिवान और सतर्क महसूस कर सकते हैं। उन लोगों के साथ कुछ बेहतरीन आउटडोर गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं जिन्हें आप सबसे अधिक प्यार करते हैं।