6 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

आज के दिन आपकी सेहत कैसी रहेगी या आप अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं। आइये न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं इसके बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
6 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


लोगों को अपनी सेहत का हाल जानने की इच्छा होती है। सेहत के बारे में अगर पहले से ही पता लग जाए तो व्यक्ति सेहत के प्रति और भी ज्यादा सजग हो जाता है। जरूरी नहीं कि सबका स्वास्थ्य एक ही जैसा रहे। ऐसा हो सकता है कि आज किसी का स्वास्थ्य बेहतर है तो कल किसी का स्वास्थ्य खराब भी हो सकता है। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत के बारे में पहले से ही बता सकते हैं। आज के दिन कर्क और सिंह राशि के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रह सकता है। आइए न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 6 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष 

मेष राशि के जातकों को आज अपनी दिनचर्या और पुरानी आदतों में बदलाव लाने की जरूरत है। आदतों में बदलाव करने से आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है साथ ही दर्द भी कम हो सकता है। 

वृषभ  

वृषभ राशि के लोगों को आज सकारात्मक सोच रखने की जरूरत है। आज के दिन को और बेहतर बनाए रखने के लिए आपको सांस लेने से जुड़े योगासन करने की जरूरत है। इससे दिन और बेहतर होगा। 

मिथुन  

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उर्जावान रह सकता है। आज के दिन अपने आहार को बेहतर बनाए रखें। इसके लिए फास्ट फूड, जंक फूड या फिर तैलीय पदार्थों का सेवन करने से बचें। 

कर्क 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर दिन है। आज आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां नहीं होंगी। लापरवाही बरतने पर आपको मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

सिंह 

सिंह राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य में फायदा पहुंच सकता है। इसके लिए तनाव लेने से बचें साथ ही साथ वर्कआउट और एक्सरसाइज पर भी ध्यान दें। इससे शारीरिक स्ट्रेंथ बढ़ेगी। 

कन्या 

कन्या राशि के जातकों को हड्डी और जोंड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। इसके लिए आज ज्यादा काम करने या फिर तनाव लेने से बचें। तनाव और स्ट्रेस लेने से रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ सकता है। 

तुला 

तुला राशि के लोगों को आज सेहत में बदलाव दिख सकता है। आज के दिन स्वस्थ आहार जैसे प्रोटीन और विटामिन युक्त चीजें खाने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बनता है। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूरी बनाएं और अनहेल्दी चीजें खाने से बचें। 

धनु 

धनु राशि के लोगों को आहार पर संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। स्वस्थ आहार नहीं लेने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इससे आपके हाजमे पर भी असर पड़ सकता है। 

मकर 

मकर राशि के जातकों को आज सर्दी, जुकाम और मौसमी बीमारियां होने का खतरा हो सकता है। इससे बचने के लिए शारीरिक स्टेमिना बढ़ाएं। इसके लिए आप गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं। 

कुंभ 

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज अच्छा दिन हो सकता है। आज आप रचनात्मक तरीके से सोच सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने की जरूरत है। 

मीन 

मीन राशि के जातकों को आज पूरा दिन एनर्जी की कमी महसूस नहीं होगी। आज के दिन आप तरोताजा महसूस करेंगे। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करने की जरूरत है। 

Read Next

एक समय एंग्जायटी का शिकार हो गई थीं एक्ट्रेस श्रुति हासन, जानें कैसे आईं इस समस्या से बाहर

Disclaimer