एक दूसरे का स्वास्थ्य सभी के राशिफल से बिलकुल अलग होता है। कुछ लोगों को अपने स्वास्थ्य की फिक्र होती है तो कुछ लोग अपने करियर और लव लाइफ के बारे में जानने के लिए इच्छुक होते हैं। जरूरी नहीं कि आज किसी का स्वास्थ्य खराब है तो कल भी यही स्थिति बनी रहे। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आज के दिन वृषभ, धनु और मकर राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज बेहतर रहने की उम्मीद है। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 15 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के जातकों को आज के दिन दृढ़ संकल्प लेने की जरूरत है। आज आपके स्वास्थ्य के प्रति किए गए प्रयास रंग ला सकते हैं। अगर आपको एलर्जी या फिर स्किन से जुड़ी समस्या है तो ऐसे में आज लाभ मिल सकता है।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन आप उर्जावान रह सकते हैं। इसके लिए आपको वर्कआउट और एक्सरसाइज पर ध्यान देने की जरूरत है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन सेहत की देखभाल करने की जरूरत हो सकती है। आज के दिन आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए आपको कैलोरी जंक फूड भी छोड़ना चाहिए।
कर्क
कर्क राशि के लोगों को नियमित तौर पर व्यायाम करना चाहिए। इससे आप फिट रह सकते हैं। आज के दिन गलत खान-पान रखने से पेट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को आज के दिन पौष्टिक आहार ही लेना चाहिए। आज के दिन आपको फाइबर और प्रोटीन से भरपूर आहार जैसे फल, सब्जियों और दाल आदि का सेवन कर सकते हैं।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन आपकी मेंटल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ सकता है। इसके लिए जीवनशैली में सुधार करने के साथ ही सकारात्मक सोच रखें।
तुला
तुला राशि के लोगों को आज के दिन दर्द का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। इसके लिए आपको मेडिटेशन और योग करना चाहिए।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है। अगर आपको पीठ में दर्द रहता है तो ऐसे में चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। ऐसे में बिना देरी किए चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के प्रति प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके लिए आपको शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। इससे शारीरिक परेशानियां दूर होंगी।
मकर
मकर राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में ज्यादा सोचने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए आपको व्यायाम करने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर डाइट भी लेनी चाहिए।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज वजन घटाने में मदद मिल सकता है। ऐसा करने से आप बढ़ा हुआ आत्मविश्वास महसूस करेंगे। इसके लिए आपको कैलोरी बर्न करने पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
मीन
मीन राशि वालों का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आज बेहतर साबित हो सकता है। इसके लिए आपको समय से खाना खाने और कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद भी लेनी चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version