वैदिक काल में कुल 12 राशियां होती हैं, जिनका स्वास्थ्य एक दूसरे से पूरी तरह से अलग होता है। लोगों को सेहत के बारे में अगर पहले से ही पता चल जाए तो स्वास्थ्य के प्रति लोग सचेत हो जाते हैं। लोग अपनी सेहत, करियर और लवलाइफ के बारे में जानने के लिए सबसे ज्यादा इच्छुक रहते हैं। इस मामले में न्यूमेरोलॉजिस्ट आपकी मदद कर सकते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 18 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रह सकता है। आज आपको स्वास्थ्य में लाभ मिल सकता है, लेकिन लापरवाही बरतने या फिर गलत खान-पान रखने से सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए सेहत के लिहाज से आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज के दिन आपको शरीर में उर्जा की कमी महसूस नहीं होगी। हालांकि, इसके लिए आपको योग और एक्सरसाइज करनी होगी।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन सेहत की देखरेख करने की जरूरत है। आज के दिन खराब लाइफस्टाइल या फिर गलत खान-पान रखने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज फिटनेस और सेहत के लिहाज से अच्छा दिन है। अगर आप आज फिटनेस गोल सेट करते हैं तो आपको इसमें सफलता मिल सकती है।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को आज के दिन अपनी डाइट को मेनटेन रखकर चलना चाहिए। आज के दिन आपको फाइबर और प्रोटीन से भरपूर आहारों का सेवन करना चाहिए।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को आज मेंटल हेल्थ में फायदा देखने को मिल सकता है। अपनी मानसिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको योग, मेडिटेशन करने के साथ ही विचारों को भी नियंत्रित रखना चाहिए।
तुला
तुला राशि के लोगों को आज के दिन सेहत के प्रति लापरवाही बरतने पर दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आपको किसी भी तरह के निर्णय को लेने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी या फिर किसी प्रकार के दर्द का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में आपको आराम मिल सकता है।
धनु
धनु राशि के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति प्राथमिकता देनी चाहिए। आज के दिन गलत खान-पान की आदत आपको नुकसान पहुंचा सकती है। इससे आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मकर
मकर राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज के दिन सभी चिंताओं को भुलाकर योग, प्राणायाम और मेडिटेशन जैसी शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहें।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को आज अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। इसके लिए आपको खुद को फिट रखने की जरूरत है। इसके लिए कैलोरी बर्न करें और वजन नियंत्रित रखें।
मीन
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आज बेहतर साबित हो सकता है। इसके लिए आपको समय से खाना खाने और कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद भी लेनी चाहिए।