4 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

आज के दिन आपकी सेहत कैसी रहेगी या आप अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं। आइये न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं इसके बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
4 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


स्वास्थ्य कुदरत का दिया हुआ सबसे खूबसूरत तोहफा है। जो हर किसी को नसीब नहीं होता है। कुछ लोग स्वस्थ हैं तो बहुत से लोगों का स्वास्थ्य दुरुस्त नहीं है। लोग अपनी सेहत का हाल पहले से ही जानना चाहते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत के बारे में पहले से ही बता सकते हैं, जिससे आप सेहत के प्रति  सतर्क हो सकते हैं। सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर हो सकता है। वहीं मिथुन, वृषभ और मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सेहत के लिहाज से थोड़ा गड़बड़ भी हो सकता है।  आइए न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 4 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष  

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य हो सकता है। आज आपको फिटनेस और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन उर्जावान रहने के लिए व्यायाम और मेडिटेशन करें। 

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही बरतने पर आपको वजन और ब्लड शुगर से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज  के दिन ज्यादा सोच-विचार करने से बचें साथ ही मेडिटेशन जरूर करें। 

मिथुन 

मिथुन राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य सुधाृरने का अवसर मिल सकता है। आज से अपनी दिनचर्या को बदलकर आप सेहतमंद बन सकते हैं। इसके लिए अपने वजन पर ध्यान दें और हेल्दी आहार लेना शुरू करें। 

कर्क 

कर्क राशि के लोगों को आज तनाव से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसे दूर करने के लिए आपको हानिकारक गतिविधियों से बचने की जरूरत है। यही नहीं योग और मेडिटेशन करके आपको शारीरिक फिटनेस में काफी सुधार दिखेगा। 

सिंह 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। आज आपको शरीर में उर्जा की कमी महसूस नहीं होगी साथ ही फिटनेस भी बेहतर बनी रहेगी। इसके लिए अपनी डाइट को पूरी तरीके से हेल्दी रखें और साप्तविक भोजन लेने की कोशिश करें। 

कन्या 

कन्या राशि के लोगों के लिए आज अध्यात्म से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आज के दिन अध्यात्म से जुड़ने पर आपके मन को शांति मिल सकती है। इसके लिए आप मेडिटेशन की क्लासेस भी ले सकते हैं। 

तुला 

तुला राशि के लोगों के लिए सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रह सकता है। इसके लिए अपने विचारों को सकारात्मक रखें साथ ही साथ साइकिलिंग, दौड़ने और वॉकिंग जैसी शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल हों। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर साबित हो सकता है। इसके लिए पैदल चलें और शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। ऐसा करने से आपकी मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त होगी और तनाव कम होगा। 

धनु 

आज के दिन आपको स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसके लिए आपको स्वस्थ आहार लेने के साथ एक्सरसाइज करने की भी जरूरत है। आज आपको जोड़ों में दर्द की समस्या ठीक हो सकती है। 

मकर 

आज आपका स्वास्थ्य काफी बेहतर रह सकता है। आज के दिन आपको मानसिक शांति मिलने के साथ ही काम में चल रहे प्रेशर से आराम मिलेगा। इसके लिए आप अरोमाथेरेपी और दूसरी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।  

कुंभ 

कुंभ राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आज आपको शारीरिक कमजोरी का अनुभव हो सकता है। ध्यान नहीं देने पर जोड़ों और शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द भी हो सकता है। 

मीन 

मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य सुधारने का अच्छा मौका मिल सकता है। इसके लिए आपको स्वस्थ आदतों को अपनाना चाहिए। इसके लिए शारीरिक गतिविधियों में ज्यादा शामिल हों और खान-पान को दुरुस्त रखें। 

Read Next

Diabetes Prevention Tips: तेज वॉक करने से कम होता है टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम, जानें क्या कहती है नई स्टडी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version