28 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 28 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।  
  • SHARE
  • FOLLOW
28 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


वैदिक काल में होने वाली कुल 12 राशियों में से सभी का राशिफल और स्वास्थ्य एक दूसरे से पूरी तरह से अलग होता है। सभी का स्वास्थ्य उनके राशिफल के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। हो सकता है आज मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य गड़बड़ हो और कल उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने के साथ ही शारीरिक गतिविधियों में शामिल होकर खुद को फिट रखा जा सकता है। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्टसे सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 28 दिसंबर यानी आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा। 

मेष  

अगर आप इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं कि आप अभी क्या खाते हैं और क्या नहीं तो इससे आपको पेट की गंभीर समस्याएँ हो सकती हैं। इसके लिए आपको गलत खान-पान से बचना है और हेल्दी चीजें खानी हैं। 

वृषभ 

वृषभ राशि के लोग अगर आज के दिन सिरदर्द से पीड़ित हैं तो आपको इसमें सुधार महसूस हो सकता है। फिटनेस को बेहतर बनाए रखने के लिए सबसे आसान है कि खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलें। 

मिथुन 

मिथुन राशि वालों को आज चिंता और तनाव छोड़कर जीवन का आनंद लेना चाहिए। आज अपनी लालसाओं पर काबू करके अपने लिए एक फिटनेस गोल निर्धारित करें और उसे फॉलो करें। 

कर्क 

कर्क राशि वालों को हेल्दी खाने और नियमित तौर पर व्यायाम करने का समय मिल सकता है। कर्क राशि के लोगों को पोषण और व्यायाम पर अधिक ध्यान देना चाहिए। इससे आप मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। 

सिंह 

अगर सिंह राशि के जातक अपना ख़्याल रखें तो उन्हें स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसके लिए फिटनेस से जुड़ी नई दिनचर्या बनाकर उसका पालन करें। 

कन्या 

अगर आप जीवनभर अपना स्वास्थ्य और गतिशीलता को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और अपने शरीर का ख्याल रखना चाहिए। 

तुला 

आज अगर आप तनाव और चिंता को अपने ऊपर हावी होने देंगे, तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको प्राणायाम और मेडिटेशन करना चाहिए। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के लोगों को अपनी फीजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए आप अध्यात्मिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आप मेडिटेशन कर सकते हैं। 

धनु 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए आपको योग, ध्यान और व्यायाम करने के साथ ही साथ खान-पान पर भी सख्ती से ध्यान देना चाहिए। 

मकर 

मकर राशि के लोगों को आज के दिन स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिल सकता है। अगर आप किसी पुराने दर्द या फिर बीमारी से परेशान हैं तो ऐसे में आपको फायदा पहुंच सकता है। 

कुंभ 

कुंभ राशि के लोग अगर एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो ऐसे में उन्हें शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने की जरूरत है। आज के दिन दूषित चीजें खाने से बचें। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।  

मीन

अगर आपके परिवार में किसी को उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, या अन्य अन्य बीमारियां हैं, तो आपको स्वस्थ रहने के लिए कदम उठाना चाहिए। इसके लिए योग, प्राणायाम और सांस से जुड़े प्राणायाम करें। 

Read Next

27 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version