5 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

आज के दिन आपकी सेहत कैसी रहेगी या आप अपनी सेहत में कैसे सुधार कर सकते हैं। आइये न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं इसके बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
5 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


हर किसी को अपनी सेहत का हाल जानने की इच्छा होती है। सेहत के बारे में अगर पहले से ही पता लग जाए तो व्यक्ति ऐसे में सतर्क हो जाता है। जरूरी नहीं कि सबका स्वास्थ्य एक ही जैसा रहे। हो सकता है आज किसी का स्वास्थ्य बेहतर है तो कल किसी का स्वास्थ्य खराब भी हो सकता है। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत के बारे में पहले से ही बता सकते हैं, जिससे आप सेहत के प्रति सतर्क हो सकते हैं। आज के दिन मेष और मिथुन राशि के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रह सकता है। आइए न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 5 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष  

मेष राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज के दिन बेहतर रह सकता है। आज के दिन आपके लिए अच्छा संकेत हो सकता है। इसलिए आज सेहत के मामले में जरा भी लापरवाही करना नुकसानदायक हो सकता है। 

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों को आज डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आपको हल्क और आसानी से पचने वाला भोजन ही करना चाहिए। इससे आपके मन और शरीर को शांति मिलेगी और सेहत दुरुस्त रहेगी। 

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आज के दिन एक्सरसाइज और मेडिटेशन करने से आपको शारीरिक उर्जा मिलने के साथ ही ताजगी भी मिलेगी। 

कर्क 

इस राशि के जातकों को आज सेहत पर विषेश तौर पर ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए    व्यायाम और योग करें। इससे शारीरिक स्ट्रेंथ बढ़ेगी। 

सिंह 

इस राशि के लोगों को खान-पान पर विषेशतौर पर ध्यान रखने की जरूरत है। आज लापरवाही बरतने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके लिए केवल घर का बना खाना ही खाएं साथ ही साथ जंक फूड से परहेज करें। 

कन्या 

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज के दिन आपको नकारात्मक विचारों को त्यागकर पॉजिटिव सोच रखनी चाहिए। इससे आपकी मेंटल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ेगा। 

तुला 

तुला राशि के जातकों को आज के दिन आने वाली चुनौतियों से लड़ने में मदद मिलेगी। हो सकता है आपकी पुरानी कोई बीमारी से भी आपको आज के दिन मुक्ति मिल सकती है। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। जरूरी नहीं कि जैसा आपका स्वास्थ्य आज है वैसा ही आगे भी रहेगा। इसलिए आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। 

धनु 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय साबित हो सकता है। आज के दिन आप उर्जा से भरपूर रहेंगे साथ ही साथ बीमारियों से भी मुक्त रह सकते हैं। इसके लिए आपको एक्सरसाइज और मेडिटेशन करने की जरूरत है। 

मकर 

मकर राशि के लोगों को आज अपनी दिनचर्या के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। गलत दिनचर्या का पालन करने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

कुंभ 

इस राशि के लोगों को आज पर्याप्त मात्रा में नींद लेनी चाहिए साथ ही साथ रात में पैरों की मालिश करके सोना चाहिए। ऐसा करने से आज का दिन दुरुस्त रह सकता है। 

मीन 

मीन राशि के लोगों को आज पूरा दिन उर्जा की कमी महसूस नहीं होगी। इसे बरकरार रखने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर योग और मेडिटेशन करने की जरूरत है। यही नहीं इसके लिए अपने आहार को भी संतुलित रखें। 

Read Next

फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला से जानें ट्रैवलिंग के दौरान की जाने वाली ये 5 बेस्ट एक्सरसाइज

Disclaimer