हर दिन सभी की सेहत एक जैसी नहीं रह सकती है। हर किसी के राशिफल के हिसाब से सेहत में परिवर्तन होता रहता है। जरूरी नहीं कि किसी का स्वास्थ्य आज बेहतर है तो कल भी बेहतर रहे। कुछ लोगों को करियर, कुछ को लव लाइफ तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य के बारे में बारे में जानना होता है। आज के दिन मिथुन, कर्क और वृषभ राशि के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, 12 दिसंबर यानि आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष
मेष राशि के लोगों को आज पर्याप्त में एनर्जी मिलेगी। आज के दिन प्रोसेस्ड या फिर स्ट्रीट फूड खाने से एनर्जी कम भी हो सकती है। इसके लिए आज केवल हेल्दी खाना ही खाएं।
टॉप स्टोरीज़
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की जरूरत है। अगर आप आज के दिन ओवरइटिंग या फिर लो क्वालिटी का फूड खाते हैं तो ऐसे में उर्जा की कमी महसूस हो सकती है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपको किसी आर्ट एक्टिविटी में शामिल होना चाहिए। इससे आपको मेंटल हेल्थ में फायदा मिलेगा।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेनी चाहिए और शारीरिक गतिविधियों जैसे योग और एरोबिक्स आदि में शामिल होना चाहिए।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को आज अपनी एनर्जी को संभाल के रखना है। आज के दिन पर्याप्त मात्रा में नींद लें और अकेले रहने से बचें। इसके लिए आपको मुद्राओं का आकलन करना चाहिए।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को आज फिटनेस से जुड़े गोल बनाने चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए आप खुद को प्रेरित रखें। सेहत को नजरअंदाज करने से आपको आज मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
तुला
तुला राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज अच्छा रह सकता है। आज आपको भोजन के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। समय से खाना नहीं खाने या फिर खराब क्लालिटी का खाना खाने से डायबिटीज की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को खान-पान पर विचार करना चाहिए। आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने पर त्वचा रोग होने के साथ-साथ अपच जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
धनु
धनु राशि के लोगों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। स्वास्थ्य को स्थिर और बेहतर बनाए रखने के लिए व्यायाम और योग करना चाहिए। ऐसा करने से सेहत दुरुस्त रहेगी।
मकर
मकर राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति बनाए गए लक्ष्यों में सफलता मिल सकती है, लेकिन ऐसा तब हो सकता है जब आप दिमाग और शरीर को आराम देंगे और अपने विचारों को सकारात्मक रखेंगे।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को आज आहार और विचार के प्रति सतर्कता बरतनी चाहिए। इसके लिए आपको शराब पीने और धूम्रपान करने जैसी आदत से भी परहेज करना चाहिए।
मीन
मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य में बढ़ावा मिल सकता है। आज के दिन अपने खान-पान को हेल्दी रखें। आज के दिन सब्जियों, फलों के साथ ही फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करें।